नयी दिल्ली (आससे)। कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा (93) का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2000 से 2018 तक (18 साल) पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। वोरा ने कल (20 दिसंबर) ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे दुर्ग में होगा। पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगा। वोरा के बाद अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया था। इसी साल 25 नवंबर को पटेल का भी निधन हो गया था। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वोरा जी सच्चे कांग्रेसी और जबर्दस्त इंसान थे। उनकी कमी बहुत खलेगी। उनके परिवार से साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 1968 में वोरा अविभाजित मध्यप्रदेश की दुर्ग म्यूनिसिपल कमेटी के सदस्य बने। 1970 में कांग्रेस में शामिल हुए। 1972 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद 1977 और 1980 में भी विधायक चुने गए। अर्जुन सिंह की कैबिनेट में पहले उच्च शिक्षा विभाग में राज्य मंत्री रहे। 1983 में कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 1981-84 के दौरान वे मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन भी रहे।
Related Articles
दुनिया भर में अपने उत्पादों को आनलाइन बेच सकेंगे कारोबारी, प्लान
Post Views: 335 नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी ई-कामर्स मार्केटप्लेस प्लेटफार्म दिल्ली बाजार पर काम शुरू कर दिया है। यह दिल्ली का अपना ई-मार्केटप्लेस दिल्ली बाजार पोर्टल होगा। जहां दिल्ली के सभी दुकान मालिकों और सेवा प्रदाताओं का एक वर्चुअल स्टोर होगा। दुनिया भर में वे अपने उत्पादों को आनलाइन बेच सकेंगे। […]
भारतीय किसान यूनियन में हुई दो फाड़ तो राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार,
Post Views: 308 नई दिल्ली, । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने अपने संगठन भारतीय किसान यूनियन में हुई दो फाड़ के लिए भी केंद्र सरकार और राजनीतिज्ञों को जिम्मेदार ठहराया है। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट से एक ट्वीट करते […]
Air India: फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Post Views: 338 नई दिल्ली, न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी शंकर मिश्रा को आईजीआई थाने लेजाकर पूछताछ की गई है। वहीं इसके बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में […]