नगरा (बलिया)। साइबर अपराधियों ने नगर पंचायत क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रधानाचार्य के खाते से एक लाख रुपये के निकासी कर ली। यह जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल के होश उड़ गए। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी कि प्रशासनिक दावों के बावजूद साइबर अपराधियों का जाल लगातार बढ़ रहा है और लोग शिकार हो रहे हैं। नगर पंचायत स्थित नेशनल कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य नफीस हाशमी ने बताया कि उनका खाता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नगरा में संचालित है। सोमवार को उनके मोबाइल पर दो बार में निकासी का मैसेज आया। पहला मैसेज 49 हजार रुपये का और दूसरा 50 हजार रुपये का था। बैंक जाकर जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह रकम सात अलग-अलग खातों में स्थानांतरित की गई है। प्रिंसिपल ने इसकी लिखित शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच को दी है।
——————-
Related Articles
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Post Views: 17 दोकटी (बलिया)। दलन छपरा गांव में बीएसएनएल टावर के पास स्थित सुनील गुप्ता के ताला बंद मकान का सीढ़ी का शेड उखाड़कर चोरों ने अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों ने सेड […]
UP Nagar Nikay Chunav Result: भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 5 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ
Post Views: 3,172 Live UP Nagar Nikay Chunav Result 2023- प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो […]
International Yoga Day 2023 : पानी से लेकर पहाड़ तक दुनियाभर में योग का जश्न तस्वीरों में देखें
Post Views: 3,859 दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी […]