पडरौना/कुशीनगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत व्यापक महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट मय पुलिस टीम ने थाना रामकोला क्षेत्र के एम.एस.एम.डी इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह मय टीम ने थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के रामबासी डिग्री कॉलेज और अन्नपूर्णा इंटर मीडिएट कॉलेज गुरवलिया बाजार में छात्राओं से संवाद किया।जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 102, 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए और बेवजह घूमने वाले युवकों को एंटी रोमियो टीम ने चेतावनी दी।महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता पैदा की गई।
Related Articles
Gorakhpur: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, धारदार हथियारों से हमला, केस दर्ज
Post Views: 16 कोल्हुई, । पुरानी रंजिश को लेकर एकसड़वा टोला सोनबरसा में मंगलवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों द्वारा गोलबंद होकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश […]
Karwa Chauth : दिल्ली समेत इन 10 जगहों में दिखा चांद, जानिए अपने शहर का टाइम
Post Views: 13 नई दिल्ली, : आज करवा चौथ है और इस दिन सबसे खास होता है चांद के निकलने का समय। करवा चौथ का चांद कब निकलेगा, प्रत्येक राज्य में चांद निकलने का समय क्या है, इसकी जानकारी हमारी इस खबर में दी गई है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के […]
पीएम मोदी ने दी देवघर एयरपोर्ट की सौगात, बोले- मुझे झारखंड के विकास का सौभाग्य मिला
Post Views: 19 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के देवघर पहुंच गए है। यहां उन्होंने 16 हजार करोड़ से अधिक की देवघर एम्स, हवाई अड्डे और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यहां उनका साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी 14 जुलाई को वीडियो […]




