चहनियां। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन में मतदान मतगणना व शपथ ग्रहण के बाद गुरूवार को ग्राम पंचायत समितियों के गठन के साथ गांव की सरकारें पूर्ण अस्तित्व में आ गयी। गांव में बिकास की रूप रेखा बनाने के लिए पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम प्रधान व सदस्यों का निर्वाचन होता है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में छ अलग अलग समितियों का गठन होता है। जिसमें भूमि प्रबन्धन समिति, लोक निर्माण समिति, स्वास्थ्य समिति, शिक्षा समिति, जल प्रबन्धन समिति मुख्य होती है। गुरूवार को विकास खण्ड चहनियां के 61 ग्राम पंचायतों में समितियों के गठन के साथ गांव की सरकारें औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ गयी। चहनियां के मारूफपुर में पंचायत भवन में पर्यवेक्षक शशिमोहन की उपस्थिति में प्रधान उषा देवी के नेतृत्व में गठन हुआ। जमालपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी रूस्तम अली की उपस्थिति में प्रधान ज्ञानीजैल सिंह के नेतृत्व में नदेसर में प्रधान शिवकुमार यादव के नेतृत्व में, खंडवारी में प्रधान सावित्री गुप्ता के नेतृत्व में, हुसेपुर में प्रधान इन्दु देवी के नेतृत्व में, टांडाकला में प्रधान अमरेश मौर्य के नेतृत्व में, सरौली में प्रधान अनिल यादव के नेतृत्व में, शेरपुर सरैया में प्रधान कमला देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों का गठन हुआ।
Related Articles
चंदौली।गरीबों की सेवा से बड़ा कोइ सेवा नहीं:केएन पांडेय
Post Views: 319 चंदौली। मैक्सवेल हास्पिटल के डायरेक्टर व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा० कृष्णा नंद पांडेय के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव गाहिरी में गरीबों में कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके बड़े भाई डा महेंद्र नाथ पांडेय, विनोद पांडेय व परिजनों के साथ सैकड़ों के संख्या में आए […]
चंदौली।बारिश में गेंहू न भींगे क्रय केन्द्रों पर करें प्रबंध:डीएम
Post Views: 371 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद में चल रहे गेहूं खरीद की समीक्षा आला अधिकारियों संग किया। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीद में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके लिए लेखपाल लगातार रिपोर्टिंग भेज रहे हैं यदि फर्जी रिपोर्ट प्राप्त हुआ […]
चंदौली। मुफ्त बिजली, रोजगार का वादा पूरा करेगी बसपा
Post Views: 420 चंदौली। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर रविवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान चंदौली स्थित बसपा नेता अशोक त्रिपाठी छोटू के आवास पर भाईचारा की समीक्षा की। साथ भईचारा का गठन भी किया। इस दौरान बसपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया। कहा कि […]