मुगलसराय। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरपीएफ जवानों एवं सासाराम से आई मानवाधिकार महासंघ समाधान संस्था के सदस्यगण द्वारा आरपीएफ महिला बैरक के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में निरीक्षक डीडीयू संजीव कुमार, अवर निरीक्षक मुकेश कुमार मीना आदि उपस्थित थे। इसी तरह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चंदौली सदर के वार्ड नम्बर एक के अम्बेडकर नगर स्थित रविदास पार्क में निर्भया सेना की जिलाध्यक्ष अख्तरी बेगम के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में विश्व पर्यावरण के अवसर पर कमालपुर व्यापार मंडल के तत्वाधान मे कमालपुर चौकी के पीछे स्थित माँ काली मंदिर के प्रांगण में पदाधिकारियो द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा आक्सीजन देने वाले पीपल, बरगद, नीम आदि के दो दर्जन पौधो को लगाया गया। उसकी देख रेख की भी जिम्मेदारी सभी पदाधिकारीयो द्वारा ली गयी है। इस अवसर पर अध्यक्ष शंकर गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रहरि, उपाध्यक्ष शिवजी वर्मा, मीडिया प्रभारी अरविन्द वर्मा, अरुण गुप्ता, मंत्री दिलीप त्रिशूलिया, गुप्ता, सूचनामंत्री राकेश दुबे, कोषाध्यक्ष अशोक मौर्या, गोबरी बाबा, सूजीत, सुनील, इमरान, बबलू व अन्य लोग थे। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रसिद्ध वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ आनंद श्रीवास्तव एवम् उनकी संस्था रंजित प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट ने इकक्यावन पौधों का रोपण किया। एक तालाब दस तालाबों के बराबर एक पुत्र है और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। डॉ आनंद ने बताया कि वृक्ष संतान के समान होता है। आज हम इनको संरक्षित करेंगे तो कल ये वृक्ष हमे हमारे पृथ्वी और पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करेंगे एवं प्राणियों को शुद्ध वायु व अनुकूल वातावरण प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। डॉ आनंद श्रीवास्तव ने एक बेहतर कल के लिए आम जनमानस से अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने एवम् उन्हें संरक्षित करने का आह्वावन किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था के सदस्य भावेश, दिलीप, अतुल, संगीता, मनीषा, राधिका आदि उपस्थित रहे। इलिया प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर कटवांमाफी गांव में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने पर बल दिया गया। वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए धरती पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाना ही एक मात्र विकल्प है। वृक्ष लगाने से पर्यावरण सुरक्षित होगा। तथा समय से वर्षा होगी। इस अवसर पर बीरबल शास्त्री, श्रीपत सिंह, डॉक्टर अरविंद पांडेय, अनिल पाण्डेय, पासवान, सतीश सिंह, सीताराम प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाया आपदा प्रबंधन के गुर
Post Views: 222 चहनियां। कैथी स्थित श्री त्रिदण्डी स्वामी कन्या विद्यालय में एनडीआरएफ की टीम ने छात्राओं को आपदा से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया। छात्राओ को प्रैक्टिकल करके बचाव के बारे में जानकारी दिया। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीमें […]
चंदौली।कार्यदायी संस्था को डीएम ने लगायी फटकार
Post Views: 481 चकिया। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। और नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। कहा ओपीडी में चिकित्सक सुबह 8 बजे तो 8 बजे पहुंचना है। लेटलतीफी हुई तो सीधे कार्रवाई किया जाएगा निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की खराब गुणवत्ता को […]
चंदौली। चैत्र नवरात्र आज, पूजी जायेंगी शैलपुत्री
Post Views: 502 चंदौली। शनिवार से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। जिसको लेकर बाजारों में पूजन सामग्रियों की दुकानें सजी रही। जहां पर लोगों ने पूजन सामग्रियों की खरीददारी की गयी। शनिवार को मां के कलश स्थापना के साथ ही उनकी घर-घर पूजा अर्चना होगी। घरों में पूजा अर्चना की तैयारियां शुरू […]