चंदौली। भाजपा की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलने का नारा दिया। इससे वह देश की एकता व अखंडता को जोड़े रखना चाहते थे। डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराने के साथ ही प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल सिंह, अनिल तिवारी, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, जैनेंद्र कुमार, राकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, अविनाश सिंह, मनोज सिंह, शेषनाथ आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।सड़क पर धान रोप जताया विरोध
Post Views: 528 पड़ाव। तड़वा वीर बाबा के समीप जीटी रोड पर एक गड्ढे में सपा के नौजवान सभा जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धान रोपाई करके जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि उत्तर […]
चंदौली। खेतों में उड़ रहे धूल, किसान चितिंत
Post Views: 394 अलीनगर। आषाढ़ मास में खेतों में उड़ रहे धूल किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यही नहीं धान की नर्सरी भी इसी तीखी धूप में पीले पडऩे लगी है। तीखी धूप में नर्सरी भी सूख जाने की चिंता किसानों के माथे पर साफ दिखने लगी है। आषाढ़ मास दो.तीन […]
चंदौली। माधोपुर में श्रद्घापूर्वक मनेगी नेताजी की जयंती
Post Views: 306 चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस दौरान जनपद के सैयदराजा विधानसभा स्थित माधोपुर में नेताजी की स्मृति समाजवादी कुटिया का शिलान्यास किया जाएगा। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने सोमवार को कही। साथ ही […]