मुगलसराय। जन मन विजय अभियान के तहत रविवार को शकुराबाद में नए वोटर पंजीकरण सपा के जिला उपाध्यक्ष व मुगलसराय के प्रभारी परवेज अहमद जोखू के द्वारा कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो बस कुछ ही दिन की मेहमान है। लोगों में इनके झूठ से आक्रोश है। जिसका जवाब सत्ता परिवर्तन कर देने का मन जनता ने बना लिया है। साथ ही पार्टी कार्यकताओं को निर्देश दिए कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं जिससे हमारी पहुँच पूरे परिवार तक हो। हमें झूठासुर से लडऩा है तो मजबूती से अनेकता में एकता बनाकर लडऩा होगा। हमें तोड़ की नही जोड़ के लिए संघर्ष करना है। वही परवेज अहमद जोखू ने कहा कि शिक्षामित्रों को नौकरी, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय, विषय विशेषज्ञों का विनियमिती करण, स्कूलों को ग्रांट आदि तमाम ऐसे कार्य समाजवादी सरकार में हुए हैं जो मील का पत्थर साबित हो गये हैं। जबकि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा प्रणाली ही दम तोड़ रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्र, अभिभावक, शिक्षक, शिक्षा मित्र सहित आम जनमानस परेशान और निराश है। आगामी 2022 में भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे। इस मौके पर अनिशु रहमान सुदामा यादव, अयूब खान गुड्डू, चकरु यादव, सुशील यादव आदि रहे।
Related Articles
चंदौली। सिंचाई के अभाव में किसानों की सूख रही नर्सरी
Post Views: 222 चंदौली। कृषि प्रधान जनपद में नहरों का जाल बिछा होने के बावजूद किसानों की नर्सरी सूख रही है। एक अनुमान के अनुसार अभी तक जनपद में लगभग २५ फीसदी खेतों में ही नर्सरी डाली गयी। बाकी खेत बुआई के लिए तैयार कर बरसात के इंतजार में सूख रहे हैं। हालत यह हो […]
चंदौली।पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल
Post Views: 707 चंदौली।पुलिस मुठभेड़ में तचंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिल सड़क मोड़ पर रविवार की मध्य रात्रि असलहे से लैस बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गोली लगी। वहीं एक आरक्षी भी घायल हो गया। पुलिस से सामना होने पर असलहे […]
चंदौली।५० लाख के गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
Post Views: 337 चंदौली। एसटीएफ लखनऊ व जनपद पुलिस ने संयुक्त अभियान में गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जिसे भदोही जनपद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को धर दबोचा। साथ ही चाकलेट व बिस्कुट के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे पांच […]