Latest News मनोरंजन

Anil Kapoor की छोटी बेटी Rhea Kapoor आज बनेंगी दुल्हन


  1. मुंबई। बीते 13 साल से रिलेशनशिप में रह रहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) आज बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस खास अवसर पर कपूर निवास को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जिसका वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चालू है। हालांकि, रिया के परिवार की तरफ से अबतक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की जा सकी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तैयारियां रिया की शादी की ही हैं। साथ ही ये फंक्शन तकरीबन 2-3 दिन तक चल सकता है।

अनिल कपूर के घर की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। साथ ही वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपूर निवास के बाहर का वीडियो साझा कर फैंस को बेहतरीन विजुअल ट्रीट दी है। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी तकरीबन एक साल बाद लंदन से मुंबई लौटी हैं।

बीती रात, करण बूलानी (Karan Boolani) को रिया कपूर के घर से बाहर निकलते स्पॉट किया गया था। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण लाल शर्ट और ब्लैक जींस पहने कपूर निवास से निकलकर लग्जरी गाड़ी में बैठते देखे गए हैं। एक लीडिंग टेबलॉयड के मुताबिक, रिया और करण की शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है। इसमें केवल परिवार के क्लोज लोग ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही नियमों का भी पूरा पालन किया जाएगा। रिया कपूर की बात करें तो, वो बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर और फैशन डिजाइनर हैं। साथ ही करण भी एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। जिन्होंने कई एड फिल्म भी बनाए हैं। रिया की फिल्म ‘आयशा’ में भी करण ने सहायक की भूमिका निभाई थी।