Latest News खेल

Asia cup 2022 Final : पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, बाबर के बाद फखर जमां भी आउट


नई दिल्ली,  एशिया कप 2022 का फाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। श्रीलंका को इस स्कोर तक पहुंचाने में भानुका राजपक्षे का बड़ा योगदान रहा और उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 71 रन की पारी खेली। पाकिस्तान को अब जीत के लिए 171 रन बनाने हैं। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

एशिया कप 2022 के फाइनल मैच के लिए पाकिस्तान की टीम ने दो बदलाव किए। इस टीम में शादाब खान और नसीम शाह की वापसी हुई जबकि उस्मान और हसन अली को बाहर किया गया। वहीं श्रीलंका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दनुष्का गुणाथिलका, धनंजय डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, दिलशान मधुशंका।

श्रीलंका की टीम ने अब तक 5 बार एशिया कप खिताब जीता है और एक बार फिर से दसुन शनाका की कप्तानी में इस टीम की नजर छठी बार खिताब जीतने पर होगी तो वहीं पाकिस्तान की टीम ने भी दो बार एशिया कप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है और बाबर आजम की कप्तानी में ये टीम तीसरी बार इस सफलता को हासिल करने की कोशिश करेगी।

  • 10:09 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान का स्कोर 43/2 ओवर 7

    सातवें ओवर में हसरंगा की दूसरी गेंद पर इफ्तिखार ने चौका लगा दिया। इस ओवर में चौका लगने के बावजूद सिर्फ 7 रन आए। सात ओवर के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 43 रन बनाए है।

  • 10:05 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान का स्कोर 37/2 ओवर 6

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने प्रमोद मदुशन आए हैं। वहीं, तीसरी गेंद पर महेश थीक्षाना ने एक बेहतरीन फिल्डिंग करते हुए 4 रन बचा लिए।

  • 10:01 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान का स्कोर 32/2 ओवर 5

    दिलशान मधुशंका अपने स्पेल की तीसरी ओवर में गेंदबाजी करने आए। वहीं, अंतिम गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने एक कड़क चौका मारा। 5 ओवर के बाद श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर 32 रन बना लिए।

  • 09:56 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान का स्कोर 24/2 ओवर 4

    प्रमोद मदुशन ने अपने पहले ही ओवर में पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इस ओवर में सिर्फ 4 रन आए। चार ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 24 रन बना लिए।

  • 09:54 PM, 11 Sep 2022

    फखर जमान बिना खाता खोले आउट

    इस ओवर की तीसरी गेंद पर प्रमोद मदुशन ने फखर जमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। दो गेंदों पर प्रमोद मदुशन को दो सफलता मिली। फखर जमान बिना खाता खोले आउट हो गए।

  • 09:52 PM, 11 Sep 2022

    बाबर आजम आउट, प्रमोद मदुशन ने किया आउट

    इस ओवर की पहली गेंद पर बाबर आजम ने दो रन ले लिए। प्रमोद मदुशन की दूसरी गेंद पर बाबर आजम आउट। पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका। फाइन लेग पर दिलशान मधुशंका ने कैच लिया। बाबर आजम 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए।

  • 09:49 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान का स्कोर 20/0 ओवर 3

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने दिलशान मधुशंका आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर बाबर आजम ने सीधे बल्ले से चौका लगा दिया। इस ओवर में चार रन बने। तीन ओवर के बाद पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 20 रन बना लिए।

  • 09:44 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान का स्कोर 16/0 ओवर 2

    दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने महेश थीक्षाना आए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 2 ओवर के बाद पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 16 रन बनाए।

  • 09:40 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान का स्कोर 12/0 ओवर 1

    पाकिस्तान को 120 गेंदों पर 171 रन की जरुरत है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी करने आए हैं। पहले ओवर में गेंदबाजी करने दिलशान मधुशंका आए। वहीं, दिलशान मधुशंका ने पहली गेंद नो-बॅाल फेंक दिया। बता दें कि पहली आधिकारिक गेंद के पहले श्रीलंका ने 9 अतिरिक्त रन दे दिए। इस ओवर में 12 रन बने।

  • 09:20 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 170/6 ओवर 20

    इस ओवर में नसीम शाह की पहली गेंद पर करुणारत्ने ने सिंगल ले लिया। दूसरी गेंद पर राजपक्षे ने बड़ा शॅाट खेलने की कोशिश की लेकिन एक ही रन आए। तीसरी गेंद पर दो रन बने। पांचवे गेंद पर राजपक्षे ने बड़ी चतुराई से विकेट-कीपर के सिर के ऊपर से चौका लगा दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर करुणारत्ने ने एक शानदार छक्का लगा दिया। 20 ओवर में श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 170 रन बना लिए। अंतिम 5 ओवर में 53 रन बने।

  • 09:11 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 155/6 ओवर 19

    19वें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद हसनैन आए। इस ओवर में राजपक्षे और चमिका करुणारत्ने द्वारा बड़ा शॅाट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस ओवर के पांच गेंदों में सिर्फ 2 रन आए। वहीं, अंतिम गेंद पर राजपक्षे का एक और कैच छूट गया। अंतिम गेंद पर छह रन आए। 19 ओवर के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट गंवा कर 155 रन बना लिए।

  • 09:06 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 147/6 ओवर 18

    हारिस रऊफ अपने स्पेल की आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए। दूसरी गेंद पर लेग-बाय के जरिए एक चौका आया। इस ओवर की चौथी गेंद पर अगर डायरेक्ट-हिट होती तो पाकिस्तान को एक विकेट मिल सकता था। चौथी गेंद पर शादाब खान ने राजपक्षे का कैच छोड़ दिया। पाकिस्तान ने एक बड़ा मौका गंवा दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर राजपक्षे ने अर्धशतक भी जड़ दिया।

  • 09:01 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 136/6 ओवर 17

    नसीम शाह अपने स्पेल की तीसरी ओवर में गेंदबाजी करने आए।चौथी गेंद पर राजपक्षे ने फ्लिक लगाकर छक्का लगा दिया। नसीम शाह की स्लो गेंद को पढ़कर राजपक्षे ने छक्का लगा दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर चमिका करुणारत्ने ने भी एक लंबा छक्का लगा दिया। 17 ओवर के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 136 रन बना लिए।

  • 08:55 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 120/6 ओवर 16

    16वें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद नवाज आए। इस ओवर में नवाज ने सिर्फ तीन रन दिए। श्रीलंका ने 16 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 120 रन बना लिए।

  • 08:52 PM, 11 Sep 2022

    वनिन्दु हसरंगा आउट, हारिस रऊफ ने लिया विकेट ओवर 15- 117/6

    राजपक्षे और हसरंगा ने 33 गेंदों पर 50 रन जोड़ दिए। हसरंगा ने हारिस रऊफ की चौथी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, पांचवी गेंद पर भी चौका लगा। शादाब खान के पास एक कैच लेने का मौका लेकिन शादाब कैच लेने में चूक गए। वहीं, इस ओवर की पांचवी गेंद पर वनिन्दु हसरंगा 21 गेंद पर 36 रन बनाकर विकेट-कीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट हो गए। 15 ओवर के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट गंवा कर 117 रन बना लिए।

  • 08:46 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 106/5 ओवर 14

    14वें ओवर में श्रीलंका ने 100 का आंकड़ा छू लिया। दूसरी गेंद पर राजपक्षे ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका जड़ दिया। हसरंगा और राजपक्षे के बीच एक जबरदस्त साझेदारी बन चुकी है। शादाब खान के चार ओवर पूरे हुए। चार ओवर में शादाब ने एक विकेट लेकर 28 रन दिए।

  • 08:41 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 99/5 ओवर 13

    मोहम्मद हसनैन, 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। तीसरी गेंद पर हसरंगा ने लो-फुल टॅास बॅाल पर चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर भी हसरंगा ने एक बड़ा शॅाट लगाने का प्रयास किया लेकिन सिर्फ 2 रन ही मिले। वहीं, पांचवी गेंद पर हसरंगा ने एक शानदार छक्का लगा दिया है। बता दें कि इस पारी का यह पहला छक्का लगा है। इस ओवर में 14 रन आए।

  • 08:36 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 85/5 ओवर 12

    इफ्तिखार अहमद अपना तीसरा ओवर गेंदबाजी करने के लिए आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर राजपक्षे ने चौका लगा दिया। इस ओवर में 8 रन आए। 12 ओवर के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए।

  • 08:32 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 77/5 ओवर 11

    11वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजपक्षे ने शादाब खान के गुगली पर चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर वनिन्दु हसरंगा ने बैकफुट से चौका लगा दिया। इस ओवर में 10 रन आए। श्रीलंका ने 11 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रन बना लिए।

  • 08:27 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 67/5 ओवर 10

    इफ्तिखार अहमद अपनी दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने आए। दस ओवर के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए। इस ओवर में इफ्तिखार अहमद ने सिर्फ पांच रन दिए।

  • 08:24 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 62/5 ओवर 9

    शादाब खान ने 9वें ओवर में 7 रन देकर दासुन शनाका का विकेट लिया है। 9 ओवर में श्रीलंका ने 5  विकेट खोकर 62 रन बनाए हैं। बता दें कि इस ओवर की अंतिम गेंद पर चौका लगा।

  • 08:22 PM, 11 Sep 2022

    दासुन शनाका आउट, शादाब ने किया बोल्ड

    शादाब खान ने 9वें ओवर की चौथी गेंद पर दासुन शनाका तीन गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। शादाब ने शनाका को बोल्ड कर दिया। श्रीलंका की आधी पारी हुई समाप्त।

  • 08:18 PM, 11 Sep 2022

    धनंजया डि सिल्वा काउट-एंड-बोल्ड, ओवर 8- 55/4

    8वें ओवर में गेंदबाजी करने स्पिन गेंदबाज इफ्तिखार अहमद आए। दूसरी गेंद पर राजपक्षे ने चौका लगाया। वहीं, चौथी गेंद पर धनंजया डि सिल्वा ने गेंदबाज इफ्तिखार अहमद को कैच थमा दिया। एक बड़ा शॅाट खेलने के प्रयास में डि सिल्वा, इफ्तिखार के हाथों काउट-एंड-बोल्ड हो गए। धनंजया डि सिल्वा ने 21 गेंदों पर 28 रन बनाए। आठ ओवर के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 55 रन बना लिए।

  • 08:12 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 47/3 ओवर 7

    सातवें ओवर में गेदबाजी करने शादाब खान आए। इस ओवर में श्रीलंका ने पांच सिंगल लिए। सात ओवर के बाद श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 47 रन बनाए।

  • 08:09 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 46/3 ओवर 6

    हारिस रऊफ ने पहली गेंद पर दनुष्का गुणाथिलका को बोल्ड कर दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर राजपक्षे के बल्ले से किनारा लगा, जिससे श्रीलंका को एक और चौका मिला। इस ओवर में हारिस रऊफ तेज गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, पांचवी गेंद पर हारिस ने राजपक्षे के खिलाफ एलबीडब्लू की अपील की। पाकिस्तान ने रिव्यू की मांग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पाकिस्तान ने अपना पहला रिव्यू गंवा दिया।  छह ओवर के बाद श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 46 रन बनाए।

  • 08:02 PM, 11 Sep 2022

    दनुष्का गुणाथिलका बोल्ड, हारिस रऊफ ने लिया विकेट

    हारिस रऊफ ने छठे ओवर की पहली गेंद पर दनुष्का गुणाथिलका को क्लीन-बोल्ड कर दिया।  गुणाथिलका ने चार गेंदो पर 1 रन बनाए। श्रींलका का तीसरा विकेट गिरा।

  • 08:00 PM, 11 Sep 2022

    श्रींलका का स्कोर 36/2 ओवर 5

    पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर धनंजया डि सिल्वा ने एक और लाजवाब शाॅट खेलकर 4 रन बटोर लिया। बता दें कि यह मोहम्मद हसनैन का दूसरा ओवर है। 5 ओवर के बाद श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर 36 रन बनाए। आखिरी गेंद पर शादाब खान चोटिल हो गए।

  • 07:55 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 29/2 ओवर 4

    चौथे ओवर में हारिस रऊफ गेंद को स्विंग कराने में कामयाब हो रहे हैं। इस ओवर में हारिस रऊफ ने निसांका को आउट कर दिया। पांचवी गेंद पर धनंजया डि सिल्वा ने एक खूबसूरत शॅाट लगा दिया। चौथे ओवर में श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 5 रन बनाए। चार ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 29 रन बनाए।

  • 07:50 PM, 11 Sep 2022

    पथुम निसांका कैच आउट

    चौथी ओवर में हसनैन की जगह गेंदबाजी करने हारिस रऊफ आए। दूसरी गेंद पर पथुम निसांका, बाबर आजम के हाथों कैच आउट हो गए। निसांका ने 11 गेंदो पर 8 रन बनाए। श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए।

  • 07:47 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 23/1 ओवर 3

    नसीम शाह ने दूसरी गेंद पर निसांका के खिलाफ एलबीडब्लू अपील की लेकिन अंपायर ने नॅाट-ऑउट करार दिया। तीसरी गेंद निसांका ने चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर निसांका ने आराम से सिंगल ले लिया। वहीं, अंतिम गेंद पर भी एक रन आए। तीन ओवर के बाद श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 23 रन बनाए

  • 07:43 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 16/1 ओवर 2

    दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर धनंजया डि सिल्वा ने मोहम्मद हसनैन की गेंद पर एक शानदार चौका लगाया। वहीं, चौथी गेंद पर डि सिल्वा ने हवा में शॅाट खेलते हुए 4 रन बटोर लिया। अंतिम गेंद पर डि सिल्वा ने 2 रन लिए। इस ओवर में श्रीलंका ने 12 रन बनाए।

  • 07:37 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका का स्कोर 4/1 ओवर 1

    पहले ओवर में नसीम शाह ने कुसल मेंडिस को आउट कर दिया। यह श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है। पहले ओवर में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 4 रन बनाए हैं।

  • 07:35 PM, 11 Sep 2022

    कुसल मेंडिस बोल्ड, नसीम शाह ने किया आउट

    पाकिस्तान की ओर से पहली ओवर में गेंदबाजी करने नसीम शाह आए। वहीं, श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने पथुम निसानका और कुसल मेंडिस आए । नसीम शाह ने पहला ही गेंद वाइड फेंका। श्रीलंका का खाता 1 अतिरिक्त रन से खुला है। तीसरी ही गेंद पर नसीम शाह ने कुसल मेंडिस को बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान को मिला फॅार्म खिलाड़ी मेंडिस का विकेट। कुसल मेंडिस बिना खाता खोले आउट हो गए।

  • 07:22 PM, 11 Sep 2022

    राष्ट्रगान के लिए खिलाड़ी मैदान

    राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं और इसे गाया जा रहा है।

  • 07:09 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

    एशिया कप 2022 के फाइनल मैच के लिए पाकिस्तान की टीम ने दो बदलाव किए। इस टीम में शादाब खान और नसीम शाह की वापसी हुई जबकि उस्मान और हसन अली को बाहर किया गया। वहीं श्रीलंका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

  • 07:04 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दनुष्का गुणाथिलका, धनंजय डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, दिलशान मधुशंका।

  • 07:03 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

  • 07:02 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले किया गेंदबाजी का फैसला

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम अब पहले बल्लेबाजी करेगी।

  • 06:52 PM, 11 Sep 2022

    कुछ देर में होगा टॉस

    अब से कुछ ही देर यानी शाम 7 बजे इस मैच के लिए टॉस किया जाएगा।

  • 06:51 PM, 11 Sep 2022

    कैसी है आज की पिच

    पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के मुताबिक इस पिच का पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है और ये वास्तव में अच्छी पिच लग रही है। ये पिच बल्लेबाजी के लिए और गेंदबाजी के लिए दोनों के लिए शानदार है। नई गेंद से शुरुआत के एक या दो ओवर में स्विंग मिल सकता है लेकिन यह पिच इस एशिया कप की सर्वश्रेष्ठ पिचों में से एक है।

  • 06:49 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

    मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

  • 06:45 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

    पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलांका / धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन / असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

  • 06:42 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए पिछले पांच टी-20

    मैच, विजेता, अंतर, टूर्नामेंट, वर्ष, जगह

    श्रीलंका, पांच विकेट, एशिया कप, 2022, दुबई

    श्रीलंका, 13 रन, तीसरा मैच, 2019, लाहौर

    श्रीलंका, 35 रन, दूसरा मैच, 2019, लाहौर

    श्रीलंका, 64 रन, पहला मैच, 2019, लाहौर

    पाकिस्तान, 36 रन, तीसरा मैच, 2017, लाहौर

  • 06:39 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान की टीम

    बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हैरिस राउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।

  • 06:37 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका की टीम

    दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणतिलके, पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डि सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।

  • 06:36 PM, 11 Sep 2022

    टॉस का खेल

    दुबई में टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को नुकसान होता है। पाकिस्तान का वैसे भी पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उसने भारत और श्रीलंका के विरुद्ध जो मैच गंवाए उसमें उसने पहले बल्लेबाजी की थी।

  • 06:34 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका ने बिगाड़े सभी समीकरण

    चाहे वह एशियाई क्रिकेट परिषद हो या फिर दुबई के दर्शक, सभी चाहते थे कि फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हो, लेकिन श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करके उनके सारे समीकरण बिगाड़ दिए। लेकिन दुबई में पाकिस्तान को दर्शकों का अपार समर्थन मिलने की संभावना है और ऐसे में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज और नसीम शाह जैसे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

  • 06:33 PM, 11 Sep 2022

    कितनी होगी ईनामी राशि

    इस बार जो टीम विनर होगी उसे ईनाम के तौर पर लगभग एक करोड़, उनसठ लाख, तिरेपन हजार रूपये (1,59,53,000) दिए जाएंगे तो वहीं उप-विजेती टीम को भी उन्यासी लाख, छियासठ हजार रुपये (79, 66,000) रुपये बतौर ईनाम दिया जाएगा।

  • 06:30 PM, 11 Sep 2022

    बाबर आजम का फॉर्म पाकिस्तान के लिए बड़ी चिंता

    पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम के कप्तान बाबर आजम का फॉर्म में नहीं होना है। वैसे सुपर चार में पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाज भी पूरी तरह से श्रीलंका की गेंदबाजी का सामने धराशाई हो गए थे।

  • 06:26 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका की टीम के हौसले बुलंद

    फाइनल से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का आखिरी मैच खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 121 रन पर ऑलआउट कर दिया था और पांच विकेट से मैच में जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद श्रीलंका के हौसले बुलंद हैं।

  • 06:20 PM, 11 Sep 2022

    सर्वाधिक रन और सर्वाधिक विकेट

    सर्वाधिक रन की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक ने 16 मैचों में सर्वाधिक 397 रन जबकि श्रीलंका की तरफ से तिलकरत्ने दिलशान ने 14 मैचों में 323 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से सईद अजमल ने सर्वाधिक 14 विकेट लिए हैं तो श्रीलंका की तरफ से 16 मैचों में 16 विकेट झटके हैं।

  • 06:15 PM, 11 Sep 2022

    T20I में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

    टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों की बात करें तो 22 बार दोनों टीमें भिड़ी है जहां पाकिस्तान ने 13 मुकाबलों में तो श्रीलंका को 9 मुकाबलों में जीत मिली है। लेकिन पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो श्रीलंका ज्यादा प्रभावी साबित हुआ है। पिछले 5 मुकाबलों में 4 में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है।

  • 06:13 PM, 11 Sep 2022

    एशिया कप टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें

    एशिया कप में टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें अब तक दो बार भिड़ी है और यहां मुकाबला बराबरी का रहा है। आज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में उसने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

  • 06:09 PM, 11 Sep 2022

    पाकिस्तान ने दो बार जीता है एशिया कप खिताब

    पाकिस्तान की टीम ने अब तक एशिया कप खिताब दो बार यानी साल 2000 और 2012 में जीता था।

  • 06:08 PM, 11 Sep 2022

    श्रीलंका ने 5 बार जीता है एशिया कप खिताब

    श्रीलंका ने अब तक पांच बार एशिया कप खिताब जीता है। इस टीम ने साल 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 में इस टाइटल को अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी।

  • 06:04 PM, 11 Sep 2022

    एशिया कप 2022 फाइनल मैच: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

    एशिया कप 2022 के फाइनल मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला आज दुबई में होगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से होगा।