Latest News अन्तर्राष्ट्रीय मनोरंजन

BAFTA Awards 2023 Winners List: खाली हाथ लौटी भारतीय डॉक्युमेंट्री, All Quiet On The Western Front बेस्ट फिल्म


नई दिल्ली,  76वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है और पुरस्कार प्रदान किये जा चुके हैं। अवॉर्ड समारोह में जर्मन फिल्म ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट फिल्म का जलवा रहा, जिसने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर समेत सात श्रेणियों में अवॉर्ड जीते। एल्विस और द बैंशीज ऑफ इनिशेरीन को चार-चार बाफ्टा अवॉर्ड्स मिले। 

वहीं, बेस्ट डॉक्युमेंट्री कैटेगरी में नॉमिनेटेड भारतीय डॉक्युमेंट्री फिल्म ऑल दैट ब्रीद्स बाफ्टा लाने से चूक गयी। इस कैटेगरी में ऑल दैट ब्रीद्स का मुकाबला नैवल्नी, ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड, फायर ऑफ लव और मूनएज डेड्रीम से था, जिसमें नैवल्नी (Navalny) ने बाजी मारी।

अवॉर्ड समारोह का संचालन अभिनेता रिचर्ड ई ग्रांट ने किया था। अवॉर्ड समारोह रविवार शाम (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह) लंदन के रॉयल फेस्टिवल हाल में आयोजित किये गये थे।

विजेताओं की पूरी लिस्ट:

बेस्ट फिल्म

ऑल दैट क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)

लीड एक्टर

ऑस्टिन बटलर (एल्विस) Austin Butler

डिंग एक्ट्रेस

केट ब्लेंचेट (टार) Cate Blanchett

बेस्ट डायरेक्टर

एडवर्ड बर्जर (Edward Berger) All Quiet on the Western Front

बेस्ट कास्टिंग

Elvis

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

जेम्स फ्रेंड All Quiet on the Western Front

बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले

एडवर्ड बर्जर, लेसली पैटरसन, इयान स्टोकेल All Quiet On The Western Front

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले

द बैनशीज ऑफ इनिशेरिन The Banshees of Inisherin

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट All Quiet on the Western Front

बेस्ट एडिटिंग

पॉल रोजर्स Everything Everywhere All At Once

बेस्ट डॉक्युमेंट्री

डैनियल रोहर Navalny

EE बाफ्टा राइडिंग स्टार अवॉर्ड

एमा मैकी Emma Mackey

फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज

All Quiet On The Western Front

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन

कैथरीन मार्टिन Elvis

ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म

एन आइरिश गुडबाय An Irish Goodbye

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

केरी कॉनडन The Banshees of Inisherin

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

बैरी कियोगन The Banshees of Inisherin

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म

Guillermo del Toro’s Pinocchio

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

बेबीलोन Babylon

बेस्ट मेकअप एंड हेयर

एल्विस Elvis

बेस्ट साउंड

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट All Quiet on the Western Front

बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स

अवतार द वे ऑफ वाटर Avatar: The Way of Water

बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन

द ब्वॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स The Boy, the Mole, the Fox, and the Horse

ऑस्कर अवॉर्ड्स की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हो चुकी एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बाफ्टा नॉमिनेशंस की रेस में हार गयी थी।