News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पंजाब बिजनेस महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Breaking News : आरबीआई ने किया रेपो रेट बढ़ाने का एलान, बढ़ जाएगी ईएमआई


  1. दिल्ली के तुगलकाबाद के करणी सिंह शूटिंग रेंज इलाके में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया।
  2. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जब तक मस्जिदों में गैरकानूनी लाउडस्पीकर से अजान बंद नहीं होती तब तक हम भी मस्जिदों के बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
  3. पीएम नरेन्द्र मोदी आज फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। इसके बाद ये दर बढ़कर 4.4 फीसद हो गई है। इस नए फैसले के बाद होम लोन, पर्सनल लोन  और कार लोन पर ईएमआई देने वालों को इस पर अधिक खर्च करना पड़ेगा 


  • दिल्ली में बुजुर्ग की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

     

    दिल्ली में एक बुजुर्ग की हत्या के मामलेम में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि 76 वर्षीय रामकिशोर अग्रवाल की हत्या हुई थी। पुलिस ने मामले में कई टीमें गठित करके जांच शुरू की। CCTV देखे गए और घटना में सबूत जुटाए गए। मामले में 2 नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है।

     


  • पीएम मोदी का यूरोप दौरा

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे।

     


  • आरबीआई ने बढ़ाई रेपो रेट, साथ ही बढ़ जाएगी आपके लोन की ईएमआई

    आरबीआई ने बढ़ाई रेपो रेट, साथ ही बढ़ जाएगी आपके लोन की ईएमआई

     

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो दर में 40 बीपीएस बढ़ाने का एलान किया है। इसके बाद ये दर 4.4 फीसद हो गई है। इस दर का बढ़ने का सीधा असर होम, कार और पर्सनल लोन की ईएमआई पर पड़ेगा। अब इसके के लिए लोगों की जेब ज्‍यादा ढीली हो जाएगी।

     

     


  • ललितपुर सामूहिक दुष्कर्म में बड़ी कार्रवाई

     

    प्रशांत कुमार एडीजी (कानून-व्यवस्था) ने बताया कि मामले में तत्काल थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध तथा अन्य नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पाली में केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

     


  • नेपाल के एयरपोर्ट पर संदिग्ध सामान की सूचना

     

    नेपाल के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संदिग्ध सामान रखे होने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने फोन कर इसकी सूचना दी थी।

     


  • नासिक के पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

     

    राज ठाकरे के आह्वान के बाद मनसे के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नासिक सिटी में मस्जिद के आस-पास लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए उतरे थे। 6 मनसे कार्यकर्ता महेंद्रा सर्कल के पास हनुमान चालीसा बजाने वाले थे, जिनको हमने पकड़ लिया: महेंद्र चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, नासिक

     


  • मनसे के 250 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में

     

    महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा चलाने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं को अब तक हिरासत में लिया गया है।

     

  • 12:37 PM, 2022-05-04T15:06:18

    हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष आज संभालेंगे कार्यभार

     

    हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष उदय भान बुधवार को चंडीगढ़ में अपना पदाभार संभालेंगे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, हर वर्ग के लोग जैसे उमड़ के आ रहे हैं इससे साफ है कि लोग सिर्फ कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

     

  • 12:14 PM, 2022-05-04T15:06:18

    मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार

     

    पुणे में पुलिस ने मनसे महासचिव अजय शिंदे के साथ 6 अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी खालकर हनुमान मंदिर पर महा आरती कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि निवारक कार्रवाई के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया है।

     

  • 12:05 PM, 2022-05-04T15:06:18

    135 मस्जिदों ने तोड़ा नियम

     

    महाराष्ट्र गृह विभाग ने बताया कि मुंबई में कुल 1,140 मस्जिदें हैं, जिनमें से 135 ने आज सुबह 6 बजे से पहले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ जाने वाली इन 135 मस्जिदों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।