News TOP STORIES आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : ईडी ने मनी लान्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी सहित 3 को किया गिरफ्तार


  1. नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग मामले में की है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिमाचल दौरे पर जाएंगे। पीएम का नौ दिनों के अंदर यह दूसरा हिमाचल दौरा है। इस दौरान प्रधानमंत्री हिमाचल को कई बड़ी सौगात भी देंगे। पीएम ऊना में अंब अंदौरा से नई दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग के बोम्मगोदानाहल्ली से भारत जोड़ो यात्रा की आज शुरुआत की। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक 925 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यह कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगा और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा। 
  • 02:58 PM, 13 Oct 2022

    आप के गुजरात प्रमुख पुलिस हिरासत में

    आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एनसीडब्ल्यू कार्यालय से प्रदर्शन के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है।

  • 02:35 PM, 13 Oct 2022

    ओडिशा भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

    ओडिशा में भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले धामनगर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों के अवैध स्थानांतरण और पोस्टिंग का आरोप लगाया है।

  • 02:06 PM, 13 Oct 2022

    शिवसेना ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

    शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी को अंतरिम चुनाव चिन्ह और नाम आवंटित करने के मामले में चुनाव आयोग के हालिया फैसलों पर आपत्ति जताई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में कहा, ईसीआई के कई संचार और कार्यों ने प्रतिवादी (शिवसेना उद्धव ठाकरे) के मन में पूर्वाग्रह की गंभीर आशंका को जन्म दिया है।

  • 02:04 PM, 13 Oct 2022

    PMLA की विशेष अदालत ने माणिक भट्टाचार्य को भेजा ED की हिरासत में

    प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक और पश्चिम बंगाल बोर्ड आफ प्राइमरी एजुकेशन के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। पीएमएलए की विशेष अदालत ने उन्हें 25 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेजा।

  • 02:00 PM, 13 Oct 2022

    प्रवर्तन निदेशालय रायपुर ने किया खनन विभाग का सर्वे

    प्रवर्तन निदेशालय रायपुर ने किया खनन विभाग का सर्वे

    प्रवर्तन निदेशालय रायपुर द्वारा कोरबा एवं रायगढ़ के जिलाधिकारियों के कार्यालय में खनन विभाग का सर्वे किया जा रहा है।

  • 01:57 PM, 13 Oct 2022

    ईडी ने 12 अक्टूबर को राणा अय्यूब के खिलाफ दर्ज किया था मामला

    ईडी ने राणा अय्यूब के खिलाफ पीएमएलए के तहत स्पेशल कोर्ट, गाजियाबाद में 12 अक्टूबर को अभियोजन शिकायत दर्ज की थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने एक ऑनलाइन क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म- केटो पर फंड-रेज़र अभियान शुरू करके चैरिटी के नाम पर आम जनता से अवैध रूप से धन प्राप्त किया।

    एजेंसी ने कहा कि ईडी की जांच ने स्थापित किया है कि राणा अय्यूब ने आम जनता को धोखा देने के एकमात्र इरादे से धन जुटाने के अभियान शुरू किए थे और बैंक खातों में सावधि जमा और शेष राशि के रूप में अपराध की आय अर्जित की थी।

    जांच के अनुसार आनलाइन प्लेटफार्म पर जुटाई गई धनराशि राणा अय्यूब के पिता और बहन के खाते में प्राप्त हुई और बाद में उनके निजी खाते में स्थानांतरित कर दी गई। अय्यूब ने अपने लिए 50 लाख रुपये की एफडी बनाने के लिए धन का उपयोग किया और 50 लाख रुपये नए खाते में स्थानांतरित कर दिए। राहत कार्य के लिए लगभग 29 लाख रुपये उपयोग किए गए।

  • 01:39 PM, 13 Oct 2022

    ‘मानव बलि मामले’ के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

    एर्नाकुलम प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केरल मानव बलि मामले के तीनों आरोपियों को 24 अक्टूबर तक 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

  • 01:29 PM, 13 Oct 2022

    AAP कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

    AAP कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

    AAP कार्यकर्ताओं ने एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एनसीडब्ल्यू ने आज AAP गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को एक वीडियो के सिलसिले में तलब किया, जिसमें उन्हें कथित तौर पर पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था।

  • 01:10 PM, 13 Oct 2022

    नेवी हास्टल की 19 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप

    मुम्बई में नेवी हास्टल की 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की  शिकायत के आधार पर पुलिस में नौसेना के एक जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

  • 12:50 PM, 13 Oct 2022

    दो सहयोगियों के बीच है कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनावः थरूर

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने कहा कि यह चुनाव पार्टी को नई राह दिखाने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई लोग बदलाव चाह रहे हैं। खड़गे साहब मेरे वरिष्ठ नेता हैं और मैंने उनके साथ मिलकर काम किया है, इसलिए यह चुनाव दो सहयोगियों के बीच कांग्रेस को मजबूत करने का है।

  • 12:39 PM, 13 Oct 2022

    अमित शाह ने गुजरात गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

    गुजरात में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात गौरव यात्रा को अहमदाबाद से रही झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल रहे।

  • 11:52 AM, 13 Oct 2022

    मुंबई एयरपोर्ट से 7.87 करोड़ रुपये का 15 किलो सोना जब्त

    मुंबई एयरपोर्ट से 7.87 करोड़ रुपये का 15 किलो सोना जब्त

    मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने चार मामलों में 11 और 12 अक्टूबर को 7.87 करोड़ रुपये का 15 किलो सोना जब्त किया हैं। वहीं, इसके अलावा दो अलग-अलग मामलों में 22 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की। इसमें सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • 11:42 AM, 13 Oct 2022

    नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने की हिरासत अवधि बढ़ी

    नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने को अतिरिक्त 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। क्रिकेटर को नेपाल पुलिस ने 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

  • 11:35 AM, 13 Oct 2022

    कर्नाटक के मंत्री बोले- अभी हाईकोर्ट का फैसला लागू रहेगा

    कर्नाटक के मंत्री बीसी नागेश ने हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमने बेहतर फैसले की उम्मीद की थी क्योंकि दुनिया भर की महिलाएं हिजाब नहीं पहनने की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला लागू रहेगा।

  • 11:26 AM, 13 Oct 2022

    हिजाब पर प्रतिबंध मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया

    कर्नाटक में शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट के दोनों जजों ने अलग-अलग फैसला दिया है। जस्टिस हेमंत गुप्ता ने हिजाब बैन को सही ठहराया है। वहीं जस्टिस सुधांशु धूलिया ने हिजाब पर बैन के कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है।

  • 10:35 AM, 13 Oct 2022

    ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया

    आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस समीर विश्नोई को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने इंद्रमणि समूह के सुनील अग्रवाल और व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को भी गिरफ्तार किया है।

  • 10:20 AM, 13 Oct 2022

    छत्तीसगढ़ में मनी लान्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार

    ईडी ने छत्तीसगढ़ में मनी लान्ड्रिंग मामले में छापेमारी के बाद आईएएस अधिकारी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • 10:07 AM, 13 Oct 2022

    पीएम मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

    हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी ने ऊना रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन है। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

  • 09:43 AM, 13 Oct 2022

    भाजपा की ‘गुजरात गौरव यात्रा’ में शामिल होंगे धर्मेंद्र प्रधान

    भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि इस बार फिर प्रदेश की जनता हम पर अपना विश्वास व्यक्त करेगी।

  • 09:22 AM, 13 Oct 2022

    आईएमएफ ने की भारत की तारीफ

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री ने भारत की तारीफ की है। मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस ने कहा कि भारत ऐसे समय में तेजी से आगे बढ़ रहा है जब दुनिया मंदी की संभावनाओं में घिरी है। उन्होंने कहा कि भारत कुछ परिवर्तन कर 10 ट्रिलियन अमेरिकी डालर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

  • 08:52 AM, 13 Oct 2022

    सुप्रीम कोर्ट हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर आज फैसला सुनाएगा

    सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर आज फैसला सुनाएगा। गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब पहनने पर रोक लगाई है।

     

  • 08:38 AM, 13 Oct 2022

    कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भारत जोड़ो यात्रा शुरू

    कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भारत जोड़ो यात्रा शुरू

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग के बोम्मगोदानाहल्ली से भारत जोड़ो यात्रा की एक बार फिर शुरुआत की। अब तक यह यात्रा 925 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यात्रा में सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हो चुके हैं।

  • 08:36 AM, 13 Oct 2022

    पीएम मोदी आज हिमाचल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लांच करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल के ऊना में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम इसी के साथ हिमाचल को कई तोहफे देने वाले हैं, जिसमें आइआइटी समेत कई चिजों का उद्घाटन शामिल है