News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : ओडिशा दौरे पर NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, CM नवीन पटनायक से मुलाकात कर मांगा समर्थन


नई दिल्ली, । राज्यसभा में आज जयंत चौधरी, मुकुल वासनिक, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धनंजय महादिक समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह शिवसेना का है और हमेशा रहेगा। वहीं, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पहले ‘अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर’ में भाग लेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान सभा को भी संबोधित करेंगे। 

  • राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी बोले

    रालोद प्रमुख और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि जहां मैं अपने धन का 100% ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए समर्पित करूंगा क्योंकि वहां देश के युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

  • 03:09 PM, 08 Jul 2022

    CM नवीन पटनायक से द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया।

  • 03:00 PM, 08 Jul 2022

    शिंजो आबे के निधन पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

  • 02:55 PM, 08 Jul 2022

    क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई करे आलाकमान

    मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग में शामिल 7 विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस ने उन विधायकों को भी नोटिस भेजा है जो फ्लोर टेस्ट के लिए समय पर नहीं पहुंचे थे।

  • 02:51 PM, 08 Jul 2022

    शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।

  • 02:48 PM, 08 Jul 2022

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बड़ी कार्रवाई

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यौन उत्पीड़न के आरोप में खूंटी के SDO सैयद रियाज अहमद को निलंबित करने का आदेश दिया है।

  • 02:43 PM, 08 Jul 2022

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह शिवसेना का है और हमेशा रहेगा।

  • 02:36 PM, 08 Jul 2022

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है।

  • 02:18 PM, 08 Jul 2022

    पीयूष गोयल ने भी ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

    पीयूष गोयल ने भी ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

    भाजपा नेता पीयूष गोयल और धनंजय महादिक ने राज्यसभा की सदस्यता की आज शपथ ले ली है। गोयल ने शपथ लेने के बाद कहा कि वे पीएम मोदी द्वारा उन्हें चुने जाने के लिए धन्यवाद देते हैं और भारत को बेहतर बनाने के लिए उनके संकल्प को पूरा करेंगे।

  • 02:04 PM, 08 Jul 2022

    जयराम रमेश और निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।

  • 01:17 PM, 08 Jul 2022

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के बारे में खबर से गहरा सदमा लगा है।

  • 01:09 PM, 08 Jul 2022

    भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

    पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनका ट्विटर अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया अभी इसका पता नहीं चल पाया है। कल जब विवाह की रस्में शुरू हुई थी तो गुरप्रीत कौर ने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी से संबंधित कई लोगों के संदेश को रिट्वीट किया था।

  • 12:58 PM, 08 Jul 2022

    खेल मंत्रालय ने आज वेब पोर्टल लान्च किया

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल मंत्रालय ने आज वेब पोर्टल लान्च किया है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और कोच के नकद पुरस्कार के लिए, पेंशन या खिलाड़ियों के कल्याण के लिए जो योजनाएं हैं, अब उन्हें सरकारी दफ्तर या कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे पारदर्शिता आएगी। नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड में अगर आपको पैसा दान करना है तो आप वहां पैसा भी दान कर सकते हैं। आप आनलाइन जाकर दान कीजिए। आप किसी भी एक खिलाड़ी के लिए, एक खेल के लिए, खेल की सुविधाओं के लिए या खेल की प्रतियोगिताओं के लिए दान कर सकते हैं

  • 12:47 PM, 08 Jul 2022

    एंकर रोहित रंजन को SC ने राहत दी

    टीवी न्यूज एंकर रोहित रंजन को SC ने राहत दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो को गलत संदर्भ में चलाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उनके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया गया है।