News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गाजीपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : गोवा मामले पर माइकल लोबो बोले- खुद छोड़ा LoP का पद, सभी विधायक कांग्रेस के साथ


नई दिल्ली, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद वहां की सत्ताधारी पार्टी को सहानुभूति की लहर का राजनीतिक फायदा मिला है। सत्ताधारी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी ने रविवार को हुए संसदीय चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल की। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके कनिष्ठ गठबंधन सहयोगी कोमितो ने ऊपरी सदन की आधी सीटों के चुनाव में 248 सीट वाले चैंबर में अपना संयुक्त हिस्सा बढ़ाकर 146 कर लिया है, जो बहुमत से कहीं अधिक है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद हुए चुनाव में जीत के बाद अब प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 2025 तक बिना किसी रुकावट के सरकार चला पाएंगे। 

दूसरी और आज महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के भविष्य का फैसला होगा। शिवसेना के 16 बागी विधायकों के निलंबन व राज्यपाल के फैसले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसमें बागी बिधायकों के निलंबन पर कोई बड़ा फैसला आ सकता है। उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को चुनौती दी गयी है।

  • गोवा के राजनीतिक संकट पर बोले कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक

    गोवा के राजनीतिक संकट पर बोले कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक

    गोवा में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पणजी पहुंचे कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि वह सभी विधायकों के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं। और बैठक के बाद पूरी स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

  • सिद्धारमैया ने गोवा मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला

    सिद्धारमैया ने गोवा मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला

    कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने गोवा मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधायक के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश करके भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ये केवल गोवा में ही नहीं, हर जगह आपरेशन कमला करते हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि लेकिन ये काम कर्नाटक में संभव नहीं है।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर की बात

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर की बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से आज फोन पर बात की। उन्होंने बातचीत कर राज्य में व्यापक और भारी बारिश से पैदा हुई विकट स्थिति के बारे में जानकारी ली।

  • तमिलनाडु के राजस्व विभाग ने अन्नाद्रमुक मुख्यालय को सील किया

    तमिलनाडु के राजस्व विभाग ने पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी समर्थकों के बीच हुई झड़पों के मद्देनजर अन्नाद्रमुक मुख्यालय को सील कर दिया। पनीरसेल्वम समर्थकों ने दिन में पहले दरवाजा तोड़ दिया था।

  • 01:26 PM, 11 Jul 2022

    माइकल लोबो का बयान सामने आया

    गोवा कांग्रेस में राजनीतिक अस्थिरता की खबरों के बीच आज माइकल लोबो का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कल से एक दिन पहले कांग्रेस के सभी विधायकों ने मिलकर प्रेस को संबोधित किया, हम भी वहां थे। लोबो ने बताया कि उन्होंने एलओपी (विपक्ष के नेता) का पद खुद छोड़ा है क्योंकि सरकार द्वारा उनके खिलाफ कई मुद्दे उठाए गए थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं।

  • 01:08 PM, 11 Jul 2022

    श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ की बैठक

    श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में भाग लेने वाले सभी मंत्रियों ने कहा कि जैसे ही सर्वदलीय सरकार बनाने का समझौता होगा वे सरकार को अपनी जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार हैं।

  • 01:05 PM, 11 Jul 2022

    पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक केजनरल काउंसिल से अपने निष्कासन को बताया अवैध

    पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक केजनरल काउंसिल से अपने निष्कासन को बताया अवैध

    पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक के जनरल काउंसिल से उन्हें निष्कासित करने को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि वे कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई करेंगे। पनीरसेल्वम ने कहा कि मुझे हटाने का अधिकार पलानीस्वामी के पास नहीं है।

  • 12:47 PM, 11 Jul 2022

    पुणे के पोखरी घाट पर भूस्खलन

    महाराष्ट्र के पुणे जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते भीमाशंकर के पास पोखरी घाट पर आज सुबह भूस्खलन होने की बात सामने आई है। हालांकि एकतरफा यातायात जारी है और मलबा हटाने का काम चल रहा है।

  • 12:32 PM, 11 Jul 2022

    नासिक में गोदावरी नदी में कई मंदिर डूबे

    महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश होने के चलते वहां के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नासिक में गोदावरी नदी में कई मंदिर भी डूब गए हैं।

  • 12:21 PM, 11 Jul 2022

    उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के 15 विधायकों को लिखा पत्र

    उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के 15 विधायकों को लिखा पत्र

    महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के 15 विधायकों को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कठिन समय के दौरान उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। उद्धव ने शिवसेना के सभी सांसदों के साथ आज अपने आवास मातोश्री में बैठक भी बुलाई है।

  • श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का विरोध प्रदर्शन पर आया बयान

    श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा कि हर कोई एक अहिंसक विरोध चाहता है, जो हमने यह सुनिश्चित करने के लिए किया था कि राष्ट्रपति इस्तीफा दे दें। मैं पहले दिन से ही प्रदर्शनकारियों के साथ हूं।

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने 6.5 मीटर लंबे कांस्य अशोक स्तंभ का अनावरण किया

    पीएम नरेंद्र मोदी ने 6.5 मीटर लंबे कांस्य अशोक स्तंभ का अनावरण किया

    पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर लंबे कांस्य अशोक स्तंभ का अनावरण किया। उन्होंने नई संसद के काम में लगे कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

  • 11:56 AM, 11 Jul 2022

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस पर दिल्ली में एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ समय पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कहा था, जो इस क्षेत्र में अग्रनी बनेगा वह दुनिया का शासक बनेगा। राजनाथ ने कहा कि भारत विश्व शासक नहीं बनना चाहता। हमारा मानना है कि पूरी दुनिया एक परिवार ही है।

  • 11:50 AM, 11 Jul 2022

    कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे की भी जमानत याचिका खारिज

    विशेष सीबीआइ अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में अनिल देशमुख के साथ उनके सहयोगियों कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे की भी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

  • अनिल देशमुख को बड़ा झटका

    अनिल देशमुख को बड़ा झटका

    विशेष सीबीआई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आज झटका दिया है। उनके द्वारा दायर डिफाल्ट जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

  • 11:33 AM, 11 Jul 2022

    सिमरजीत सिंह बैंस ने किया आत्मसमर्पण

    पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने आज अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। बैंस बलात्कार के एक मामले में फरार चल रहे थे।

  • 11:32 AM, 11 Jul 2022

    सुप्रीम कोर्ट से गैंगस्टर अबू सलेम को बड़ा झटका

    सुप्रीम कोर्ट ने आज गैंगस्टर अबू सलेम को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 2030 तक उसे रिहा नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने लेकिन कहा कि सलेम की 25 साल की हिरासत अवधि पूरी करने के बाद केंद्र सरकार भारत और पुर्तगाल के बीच प्रत्यर्पण संधि के बारे में राष्ट्रपति को सलाह दे सकती है।

  • 11:08 AM, 11 Jul 2022

    याचिका पर फैसला आने तक कोई निर्णय नहीं ले सकेंगे स्पीकर- सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने सालिसिटर जनरल से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को सूचित करने के लिए कहा कि जब तक कोर्ट द्वारा याचिका पर फैसला नहीं किया जाता है, तब तक वह कोई निर्णय न लें। सर्वोच्च अदालत का कहना है कि इस मामले में एक बेंच के गठन की आवश्यकता होगी। मामले के सूचीबद्ध होने में भी कुछ समय लगेगा। मामला कल सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा।

  • 11:02 AM, 11 Jul 2022

    उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

    उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे ने महाराष्ट्र विधानसभा के नए अध्यक्ष के चुनाव को चुनौती देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपनी याचिका दायर की है।

  • 10:52 AM, 11 Jul 2022

    दुनिया पर राज करने की हमारी मंशा कभी नहीं रही- राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया पर राज करने की हमारी कभी मंशा नहीं रही। परन्तु कोई और देश आकर भारत पर राज करने की न सोचने लगे, इसके लिए हमें अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता को विकसित करना ही होगा।

  • 10:49 AM, 11 Jul 2022

    विजय माल्या को 4 महीने की जेल

    सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को 4 महीने की जेल की सजा और 2000 रुपये का जुर्माना लगाया है। माल्या को 2017 में अदालत की अवमानना ​​का दोषी पाया गया था।

  • 10:34 AM, 11 Jul 2022

    पनीरसेल्वम समर्थकों का प्रदर्शन

     पनीरसेल्वम समर्थकों का प्रदर्शन

    तमिलनाडु में ओ पनीरसेल्वम समर्थकों ने चेन्नई के रोयापेट्टा में अन्नाद्रमुक मुख्यालय के बाहर ई पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली आम परिषद की बैठक के खिलफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • 10:19 AM, 11 Jul 2022

    अन्नाद्रमुक महापरिषद का बड़ा फैसला

    अन्नाद्रमुक महापरिषद ने एक प्रस्ताव पारित किया कि पार्टी के उप महासचिव का चयन पार्टी के महासचिव द्वारा ही किया जाएगा।

  • 10:05 AM, 11 Jul 2022

    गोदावरी नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए चेतावनी जारी

    तेलंगाना में गोदावरी नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए भद्राचलम उप-कलेक्टर ने दूसरी चेतावनी जारी की है। वर्तमान में 48 फीट पर पानी पहुंच गया है।

  • 09:36 AM, 11 Jul 2022

    कोरोना के नए केसों में बड़ी गिरावट, एक्टिव केसों में बढ़ोतरी जारी

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए केसों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान 16,678 नए मामले सामने आए हैं और 14,629 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 26 लोगों की बीते 24 घंटों में मौत हुई है। हालांकि अब कुल एक्टिव मामले बढ़कर 1,30,713 हो गए हैं।

  • 09:33 AM, 11 Jul 2022

    शेयर बाजार में गिरावट

    भारतीय शेयर बाजार में आज दिन की शुरुआत में ही गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 307.6 अंकों की गिरावट के साथ 54,174.24 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 89.80 की गिरावट के साथ 16,130.80 पर ट्रेड कर रहा है।

  • 09:30 AM, 11 Jul 2022

    अमरनाथ यात्रा शुरू, रातों-रात गुफा तक जाने के लिए बनाई गई सीढ़ी

    अमरनाथ यात्रा शुरू, रातों-रात गुफा तक जाने के लिए बनाई गई सीढ़ीजम्मू और कश्मीर के पहलगाम अक्ष से आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। इसके चलते श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रातों-रात गुफा तक जाने के लिए सीढ़ी बना दी गई है।
  • 09:20 AM, 11 Jul 2022

    AIADMK आम परिषद की बैठक को मद्रास हाई कोर्ट से हरी झंडी

    AIADMK आम परिषद की बैठक को आज मद्रास हाई कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। कोर्ट ने पन्नीरसेल्वम द्वारा बैठक को रोकने के लिए याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें अंतरिम महासचिव पद को बहाल करने और समन्वयक के साथ-साथ संयुक्त समन्वयक पदों को समाप्त करने का प्रस्ताव था।

  • 09:17 AM, 11 Jul 2022

    पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम के समर्थकों के बीच झड़प

    तमिलनाडु में आम परिषद की बैठक से पहले आज पार्टी मुख्यालय के पास अन्नाद्रमुक नेताओं ई पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम के समर्थकों के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई। समर्थक बैनर और पोस्टर भी जलाते देखे गए।

  • 09:06 AM, 11 Jul 2022

    भारतीय तटरक्षक बल श्रीलंका से लगी समुद्री सीमा पर हाई अलर्ट पर

    भारतीय तटरक्षक बल श्रीलंका के साथ समुद्री सीमा पर हाई अलर्ट पर है। रामेश्वरम के पास मंडपम बेस से संचालित भारतीय तटरक्षक होवरक्राफ्ट कड़ी निगरानी कर रहा है ताकि वहां चल रहे राजनीतिक और आर्थिक संकट के कारण वहां से अवैध प्रवासियों के आने को रोका जा सके।

  • 09:04 AM, 11 Jul 2022

    श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की

    श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते देशभर में हो रहे विरोध के बीज आज राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आधिकारिक तौर पर पीएम रानिल विक्रमसिंघे को सूचित किया है कि वह पहले की घोषणा के अनुसार इस्तीफा देने जा रहे हैं।

  • 08:58 AM, 11 Jul 2022

    गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    गुजरात में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। निचले इलाकों में पानी घुसने से वलसाड में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • 08:48 AM, 11 Jul 2022

    शिंदे गुट के विधायकों के निलंबन पर फैसला आज

    सुप्रीम कोर्ट आज महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायकों के निलंबन पर फैसला सुना सकता है। शिवसेना के 16 बागी विधायकों के निलंबन व राज्यपाल के फैसले पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसमें बागी बिधायकों के निलंबन पर कोई बड़ा फैसला आ सकता है।

  • 08:38 AM, 11 Jul 2022

    छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके

    छत्तीसगढ़ में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप कम तीव्रता का था। तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई है। भूकंप सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर आया। किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर रहा।