News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking Today : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव


नई दिल्ली, । इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई है। नई कीमतें 75.61 रुपये प्रति किलो हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो और गुरुग्राम में CNG की कीमत 83.94 रुपये प्रति किलो हुई है। वहीं, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 22-26 मई तक दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और हरदीप सिंह पुरी सहित मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के CM शामिल होंगे।

  • राहुल गांधी पर साधा मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना

     

    लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा। राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के ख़िलाफ़ बात कर रहे हो। यह बहुत गंभीर मामला है।

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान

     

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज 70 साल का सफर तय करके हम यहां पहुंचे है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी समेत कई लोग शहीद हुए पर खालिस्तान नहीं बनने दिया। देश को अखंड रखा। इतनी बड़ी उपलब्धि इस देश ने बलिदान करके हासिल की है। इस बात का एहसास इनको (भाजपा) नहीं है क्या? आज देश में आग लगी हुई है, जगह-जगह पर दंगे हो रहे हैं। हम PM से मांग करते हैं कि आप बस शांति की अपील कर दीजिए, असामाजिक तत्वों की निंदा कीजिए। इसमें इनको क्या संकोच है? पूरा देश इनके मंसूबों और चाल को समझ चुका है।

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मिले अखिलेश यादव

     

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

     

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मिलने दिल्ली में उनके आवास पहुंचे।

  • असम में बाढ़ ने मचाई तबाही

     

    असम में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य में आई बाढ़ से अब तक काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल से 20 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ से कुल 9 और भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि 7 लोग लापता हैं।

  • रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के नरोत्तम नगर में रामकृष्ण मिशन आश्रम का दौरा किया। वे राज्य के दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

  • अधीर रंजन ने ट्वीट किया विवादित फोटो

     

    अधीर रंजन ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए विवादित तस्वीर साझा की, जिसपर लिखा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती ही है। हालांकि कांग्रेस नेता ने तुरंत इस ट्वीट को बाद में हटा लिया। कुछ देर बार कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर विवादित ट्वीट पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि इससे मेरा कोई लेनादेना नहीं है।

    ICCR प्रतिनिधिमंडल से मिले लोकसभा अध्यक्ष

     

    दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद पुस्तकालय में ICCR प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

  • हैदराबाद में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

    हैदराबाद में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

     

    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शाहीनयथगंज थाना क्षेत्र में चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। डीसीपी वेस्ट जोएल डेविस ने बताया कि नीरज नाम के शख्स को चार अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया। उन्हें चोटें आईं और बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।