Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय वाराणसी

PM बनने के बाद नरेंद्र मोदी के पहले इंटरनेशनल दोस्‍त बने थे शिंजो आबे,

नई दिल्‍ली, । जापान के नारा शहर में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। गोली लगने के बाद उनके हार्ट पर गहरा असर हुआ है और उनकी मौत हो गई। दरअसल, शिंजो आबे का भारत से खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत मधुर संबंध हैं। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के बीच […]

Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का भारत से था गहरा लगाव, पद्म विभूषण अवार्ड से हुए थे सम्मानित

नई दिल्ली, Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। आज सुबह जापान के नारा में एक जनसभा के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी। शिंजो आबे का भारत से गहरा लगाव रहा है। वे पहले जापान के प्रधानमंत्री हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक भारत आए। उनके […]

Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव से पहले डिनर पर बीजेपी सांसदों से मिलेंगे नड्डा, सभी सांसद होंगे शामिल

नई दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 जुलाई को सभी भाजपा सांसदों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। डिनर राष्ट्रपति चुनाव से पहले होगा, चुनाव 18 जुलाई को संसद के महत्वपूर्ण मानसून सत्र के पहले दिन होगा। एएनआइ के अनुसार, ‘सभी भाजपा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को 16 जुलाई को […]

News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

नई दिल्ली, । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। देश के नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चलाई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां  इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पीएम शिंजो आबे पर हमला उस वक्त हुआ जब वह […]

News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : ओडिशा दौरे पर NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, CM नवीन पटनायक से मुलाकात कर मांगा समर्थन

नई दिल्ली, । राज्यसभा में आज जयंत चौधरी, मुकुल वासनिक, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धनंजय महादिक समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह […]

Latest News नयी दिल्ली पंजाब

भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनका ट्विटर अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया अभी इसका पता नहीं चल पाया है। कल जब विवाह की रस्में शुरू हुई थी तो गुरप्रीत कौर ने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने […]

News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने कहा- सबसे प्यारे दोस्त के जाने से बहुत दुखी हूं

टोक्यो, । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला हुआ था। पश्चिमी जापान के नारा शहर में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर […]

News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पंजाब बिहार राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : जयंत चौधरी, मुकुल और निर्मला सीतारमण समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ Mohd Faisal 14-17 minutes blinkLive Blog Fri, 08 Jul 2022 02:48 PM (IST) | Mohd Faisal Hindi Breaking News Today 8 July: जयंत चौधरी, मुकुल और निर्मला सीतारमण समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ Breaking News in Hindi Today: जयंत चौधरी, मुकुल वासनिक, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धनंजय महादिक समेत कई सांसदों ने राज्यसभा की सदस्यता की आज शपथ ली है। नई दिल्ली, एजेंसी। राज्यसभा में आज जयंत चौधरी, मुकुल वासनिक, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धनंजय महादिक समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह शिवसेना का है और हमेशा रहेगा। वहीं, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पहले ‘अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर’ में भाग लेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान सभा को भी संबोधित करेंगे। 02:48 PM, 08 Jul 2022 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बड़ी कार्रवाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यौन उत्पीड़न के आरोप में खूंटी के SDO सैयद रियाज अहमद को निलंबित करने का आदेश दिया है। 02:43 PM, 08 Jul 2022 शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह शिवसेना का है और हमेशा रहेगा। 02:36 PM, 08 Jul 2022 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। 02:18 PM, 08 Jul 2022 पीयूष गोयल ने भी ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ पीयूष गोयल ने भी ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ भाजपा नेता पीयूष गोयल और धनंजय महादिक ने राज्यसभा की सदस्यता की आज शपथ ले ली है। गोयल ने शपथ लेने के बाद कहा कि वे पीएम मोदी द्वारा उन्हें चुने जाने के लिए धन्यवाद देते हैं और भारत को बेहतर बनाने के लिए उनके संकल्प को पूरा करेंगे। 02:04 PM, 08 Jul 2022 जयराम रमेश और निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। 01:17 PM, 08 Jul 2022 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के बारे में खबर से गहरा सदमा लगा है। 01:09 PM, 08 Jul 2022 भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनका ट्विटर अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया अभी इसका पता नहीं चल पाया है। कल जब विवाह की रस्में शुरू हुई थी तो गुरप्रीत कौर ने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी से संबंधित कई लोगों के संदेश को रिट्वीट किया था। Dr. Gurpreet Kaur Twitter Account: भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड 12:58 PM, 08 Jul 2022 खेल मंत्रालय ने आज वेब पोर्टल लान्च किया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल मंत्रालय ने आज वेब पोर्टल लान्च किया है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और कोच के नकद पुरस्कार के लिए, पेंशन या खिलाड़ियों के कल्याण के लिए जो योजनाएं हैं, अब उन्हें सरकारी दफ्तर या कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे पारदर्शिता आएगी। नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड में अगर आपको पैसा दान करना है तो आप वहां पैसा भी दान कर सकते हैं। आप आनलाइन जाकर दान कीजिए। आप किसी भी एक खिलाड़ी के लिए, एक खेल के लिए, खेल की सुविधाओं के लिए या खेल की प्रतियोगिताओं के लिए दान कर सकते हैं 12:47 PM, 08 Jul 2022 एंकर रोहित रंजन को SC ने राहत दी टीवी न्यूज एंकर रोहित रंजन को SC ने राहत दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो को गलत संदर्भ में चलाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उनके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया गया है। 12:27 PM, 08 Jul 2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मतदान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत चुनाव में सीहोर के जैत पोलिंग बूथ संख्या 115 में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। हम मत के माध्यम से अपनी सरकारें चुनते हैं। निर्वाचित सरकारें देश चलाती हैं इसलिए सबको मत का इस्तेमाल करना चाहिए। 12:25 PM, 08 Jul 2022 सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को दी अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दर्ज मामले में अंतरिम जमानत दी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली जुबैर की याचिका पर यूपी पुलिस को नोटिस भी जारी किया गया है। 12:02 PM, 08 Jul 2022 दिल्ली के एम्स में चल रहा लालू प्रसाद का इलाज राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। बेटी मीसा भारती ने बताया कि अब लालू जी की हालत काफी बेहतर है। 11:57 AM, 08 Jul 2022 पूर्व पीएम मनमोहन ने जताया आबे पर हुए हमले पर दुख पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डा मनमोहन सिंह ने कहा कि मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं। 11:52 AM, 08 Jul 2022 खतरे के निशान पर पहुंचा तुंगभद्रा का जलस्तर कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश के कारण कोप्पल में स्थित तुंगभद्रा जलाशय में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। 11:46 AM, 08 Jul 2022 पूर्व पीएम पर हमला बर्बर और दुर्भावनापूर्ण- प्रधानमंत्री फुमियो जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 11:24 AM, 08 Jul 2022 व्हाइट हाउस ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर जताया दुख व्हाइट हाउस ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। 11:18 AM, 08 Jul 2022 पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। 11:01 AM, 08 Jul 2022 तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में सड़क हादसा तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां आज सुबह एक बस की रास्ते में रुकी हुई लॉरी से टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिला पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। 10:54 AM, 08 Jul 2022 टोक्यो लौट रहे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एपी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पीएम शिंजो आबे की घटना की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कैबिनेट मंत्री वापस टोक्यो लौट रहे हैं। सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि पूर्व पीएम को गोली मारने के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा टोक्यो लौट रहे हैं। 10:50 AM, 08 Jul 2022 गृह मंत्रालय के आदेश पर CBI की छापेमारी गृह मंत्रालय के आदेश पर पूरे भारत में सीबीआई की तलाशी चल रही है। एजेंसी ने पूर्व एनएसई प्रमुख चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और मुंबई के पूर्व आयुक्त संजय पांडे के खिलाफ एनएसई अधिकारियों के फोन टैप करने और अन्य अनियमितताओं के लिए एक नया मामला दर्ज किया है। 10:47 AM, 08 Jul 2022 अमेरिका ने कहा हम ‘दुखी और स्तब्ध’ अमेरिका ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने की घटना पर दुख जताया है। अमेरिकी राजदूत रहम इमानुएल ने कहा कि वे इस घटना से “दुखी और स्तब्ध” हैं। इमानुएल ने एक बयान में कहा, “आबे जापान के एक उत्कृष्ट नेता और संयुक्त राज्य अमेरिका के अटूट सहयोगी रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार और अमेरिकी लोग आबे के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली लगने से हालत नाजुक, अमेरिका ने कहा हम दुखी और स्तब्ध 10:38 AM, 08 Jul 2022 मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपने पिता को दी श्रद्धांजलि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्व सीएम और उनके पिता दिवंगत डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी को वाईएसआर घाट जाकर श्रद्धांजलि दी। 10:32 AM, 08 Jul 2022 पीएम मोदी करेंगे राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े चार बजे राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात करेंगे। 10:19 AM, 08 Jul 2022 इंडोनेशिया ने रूस से किया युद्ध को समाप्त करने का आग्रह समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, G20 मेजबान इंडोनेशिया ने रूस के विदेश मंत्री की उपस्थिति में उनसे यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करें और अपने मतभेदों को बातचीत की मेज पर सुलझाएं, युद्ध के मैदान में नहीं। 10:10 AM, 08 Jul 2022 केरल में बारिश के कारण उफान पर नदियां केरल के उत्तरी जिलों में भारी बारिश जारी है। यहां लगातार भारी वर्षा के कारण सभी नदियां उफान पर हैं। 10:08 AM, 08 Jul 2022 उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया हादसे पर दुख उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारी जल प्रवाह के बीच रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से कार सवारों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। Uttarakhand News: रामनगर में पंजाब के पर्यटक की कार बही, 9 की मौत, एक युवती अस्पताल में भर्ती 09:57 AM, 08 Jul 2022 उमेश कोल्हे की हत्या एक बड़ी साजिश का हिस्सा NIA ने महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या को बड़ी साजिश बताया है। NIA ने FIR में जिक्र किया है कि उमेश कोल्हे की हत्या उन लोगों के एक समूह द्वारा बड़ी साजिश का कार्य था, जिन्होंने अन्य बातों के साथ-साथ भारत के लोगों के एक वर्ग के बीच आतंक फैलाने की साजिश रची और अपने दावे के साथ धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने का प्रयास किया। 09:54 AM, 08 Jul 2022 कन्नूर जिले भारी बारिश से ढह गया घर केरल के कन्नूर जिले में बारिश के बाद एक घर ढह गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। 09:51 AM, 08 Jul 2022 देश में मिले Covid-19 के 18,815 नए केस भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 18,815 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 15,899 ठीक हुए और 38 लोगों की मौत हुई। 09:30 AM, 08 Jul 2022 CPI MP बिनॉय विश्वम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र CPI MP बिनॉय विश्वम ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को देश में एयरलाइनों के संचालन की दयनीय और गंभीर सुरक्षा स्थितियों के बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने मंत्री से देश भर में एयरलाइनों की व्यापक समीक्षा और लेखा परीक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 09:04 AM, 08 Jul 2022 सीबीआई ने स्वप्ना सुरेश को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस सीबीआई ने केरल गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को लाइफ मिशन केस में पूछताछ के लिए उनके सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। सीबीआई ने उन्हें सोमवार (11 जुलाई) को सुबह 10.30 बजे पेश होने को कहा है। 09:01 AM, 08 Jul 2022 18 जगहों पर ED की रेड प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी की है। 18 जगहों पर ED की छापेमारी जारी है। 08:53 AM, 08 Jul 2022 सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि के ठिकानों पर ED की रेड प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, टेंडर घोटाले को लेकर साहेबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर छापेमारी जारी है। 08:50 AM, 08 Jul 2022 शिंजो आबे पर हमला करने वाला व्यक्ति पकड़ा गया द जापान टाइम्स के अनुसार, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया था। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। 08:41 AM, 08 Jul 2022 जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर फायरिंग जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है। आबे को हमलावरों ने गोली मार दी है। जापानी मीडिया के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। NHK वर्ल्ड न्यूज ने बताया कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ है। गोलीबारी में वो घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है। शिंजो आबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर फायरिंग, भाषण के दौरान हुआ हमला 08:39 AM, 08 Jul 2022 रामनगर में 9 लोगों की मौत उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भारण ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक लड़की को जिंदा बचा लिया गया है। 08:36 AM, 08 Jul 2022 राज्यपाल के फैसले को उद्धव ठाकरे गुट ने SC में दी चुनौती उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने और विधानसभा में अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे को आमंत्रित करने के राज्यपाल के 30 जून के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 08:25 AM, 08 Jul 2022 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गोली जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मार दी गई है। जापान के NHK वर्ल्ड न्यूज ने इस बात की जानकारी दी है। 08:22 AM, 08 Jul 2022 नवी मुंबई के 32 पूर्व शिवसेना पार्षदों ने सीएम एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन महाराष्ट्र के नवी मुंबई के 32 पूर्व शिवसेना पार्षदों ने ठाणे में सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हम उनके साथ रहेंगे। 08:09 AM, 08 Jul 2022 हरियाणा भाजपा के IT सेल के प्रभारी पर पार्टी ने की कार्रवाई हरियाणा भाजपा के IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को उनके पद से हटाया गया है। बता दें कि अरुण यादव पर उनके विवादित ट्वीट के चलते कार्रवाई की गई है। 08:08 AM, 08 Jul 2022 रोहित रंजन की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट आज पत्रकार रोहित रंजन की याचिका पर सुनवाई करेगा। कथित तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से संबंधित फर्जी वीडियो चलाने के संबंध में उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। 07:42 AM, 08 Jul 2022 जालंधर के युवक से शादी करेंगी लाहौर की शुमाएला पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली शुमाएला अपने परिवार के साथ पंजाब के जालंधर में एक शख्स से शादी करने भारत पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि हम कई सालों से इंतजार कर रहे थे और कोविड के कारण भी हमारी शादी में देरी हुई। हमें खुशी है कि अब हम शादी करेंगे। 07:39 AM, 08 Jul 2022 मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की सुप्रीम कोर्ट की बेंच आज ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुनवाई करेगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई थी। जिसमें उन्होंने एक ट्वीट के लिए दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कथित तौर पर 3 हिंदू संतों को घृणा फैलाने वाले कहा था। 07:31 AM, 08 Jul 2022 BJD विधायक ने पास की 10वीं की परीक्षा ओडिशा में 58 वर्षीय BJD के फूलबनी से विधायक अंगदा कान्हर ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 72 फीसदी अंकों के साथ पास की है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने 10वीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ पास की है। शिक्षा हासिल करने या नई चीजें सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। 07:28 AM, 08 Jul 2022 ‘अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर’ में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विज्ञान भवन में आयोजित पहले अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर में भाग लेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएमओ के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री के राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान के सम्मान में पहला अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर आयोजित किया गया है।

नई दिल्ली, । राज्यसभा में आज जयंत चौधरी, मुकुल वासनिक, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धनंजय महादिक समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह […]

Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

मिस मार्वल में हुई फवाद खान की एंट्री, खुशी से झूम उठे फैंस

नई दिल्ली, । Fawad Khan In Ms Marvel Season 5: पाकिस्तानी एक्टर और लड़कियों के फर्स्ट क्रश फवाद खान ने मार्वल के सुपर हीरो सीरीज से ओटीटी पर दस्तक दी है। पाकिस्तान की फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर राज के वाले फवाद की फैन फॉलोइंग भारत में भी जबरदस्त है। सोनम कपूर के साथ फिल्म […]

News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, आज सुबह ही हमलावर ने मारी थी गोली

टोक्यो, । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला हुआ था। पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर […]