पटना

पटना: सावित्री बाई फुले ने बनाया महिलाओं को आत्मनिर्भर : आरसीपी

पटना (आससे)। जनता दल यूनाइटेड अपनी प्रमुख विचारधारा महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समाज सुधार की ओर अग्रसर है। इसी के तहत सोमवार को जदयू की महिलाओं की बैठक पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में महिला जदयू की अध्यक्ष डा. श्वेता विश्वास की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि […]

पटना

पटना: जूनियर डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा

पटना (आससे)। जूनियर डॉक्टरों के मानदेय में वृद्धि की गयी है। सरकार ने वृद्धि पर सोमवार की मुहर लगा दी है। इस संबंध में सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने आदेश जारी किया है। बढ़ा हुआ मानदेय पहली जनवरी २०२० से ही मान्य होगा। गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर अपने मानदेय वृद्धि को लेकर […]

पटना

पटना: समय पर होगा कैबिनेट का विस्तार : आरसीपी

पटना (आससे)। बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी-जेडीयू में खींचतान जारी है, जिस कारण मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है। इस कयास पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने विराम लगा दिया। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समय पर बिहार में कैबिनेट का विस्तार […]

पटना

पटना: भूपेन्द्र यादव जब चाहेंगे, टूट जायेगा आरजेडी : ललन

पटना (आससे)। जद यू सांसद ललन सिंह ने एक बड़ा बयान देकर राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस बयान को सीधे-सीधे भाजपा पर हमला माना जा रहा है। ज्ञात हो कि बीते दिनों भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि खरमास के बाद राजद टूट जायेगा। इस […]

पटना

राजगीर: जरासंध अखाड़ा के सौंदर्यीकरण की जरूरत : प्रेम कुमार

पूर्व मंत्री ने कहा सरकार पर्यटन क्षेत्रों का कर रही है विकास फिर भी कुछ छूटा तो ध्यान कराया जायेगा आकृष्ट राजगीर (नालंदा) (आससे)। पूर्व कृषि मंत्री एवं गया के विधायक प्रेम कुमार ने पर्यटन स्थल राजगीर स्थित मगध सम्राट जरासंध अखाड़ा का अवलोकन किया। विधायक ने कहा कि मगध सम्राट जरासंध की अखाड़ा का […]

पटना

उपमुख्यमंत्री ने पावापुरी रेडिमेड कलस्टर का लिया जायजा

सरकार का उद्देश्य हमारे मजदूर मालिक बने : रेणु देवी बिहारशरीफ (आससे)। बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी जो उद्योग मंत्री भी है आज सुबह अचानक पावापुरी रेडिमेड गारमेंट्स कलस्टर देखने मेहनौर पहुंची। उपमुख्यमंत्री ने कलस्टर में बन रहे रेडिमेड गारमेंट्स को देखा। काम कर रहे कर्मियों से बात की। कलस्टर के संचालक अशोक कुमार से […]

पटना

बिहारशरीफ: हरनौत के गांव में सेव द चिल्ड्रेन और यूनिसेफ के सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन

बिहारशरीफ (आससे)। हरनौत प्रखंड के पचौरा पंचायत अंतर्गत सादिकपुर-मोबारकपुर में सेव द चिल्ड्रेन एवं यूनिसेफ के सहयोग से बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता पचौरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश पासवान ने की। उद्घाटन में मुखिया के अलावे वार्ड सदस्य रेणु देवी आदि […]

पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहारशरीफ पहुंचकर पुराने सहयोगी ठाकुर श्याम नंदन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पावापुरी के पोखरपुर में पूर्व विधान पार्षद स्व. कपिलदेव सिंह के परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना मुख्यमंत्री ने कहा श्याम बाबू के रूप में सच्चा सहयोगी खोया कपिलदेव बाबू के प्रति मेरे मन में हमेशा सम्मान का भाव रहा : सीएम बिहारशरीफ (आससे)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो अलग-अलग श्राद्ध कर्मों में हिस्सा लेने नालंदा पहुंचे। […]

पटना

पटना: कोरोनाकाल में आया परीक्षाओं का मौसम

(आज शिक्षा प्रतिनिधि) पटना। राज्य में कोरोनाकाल में परीक्षाओं का मौसम आ चुका है। लाखों परीक्षार्थियों की आंखों में कोरोना के खौफ की जगह भविष्य के सपने तैरने लगे हैं। उसे साकार करने के लिए छात्र-छात्रा अलग-अलग बोर्डों की चल रही परीक्षाएं उत्साहपूर्वक दे रहे हैं। जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं की उलटी गिनती शुरू हो […]

पटना

जहानाबाद: जिले में फ़ीट इंडिया स्कूल विक का हर माह में होगा आयोजन

विद्यार्थियों व शिक्षकों को फ़ीट रखने के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित जहानाबाद। जिले में खेल गतिविधिा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य विद्यालय, ऊँटा के सभा कक्ष में जिले के शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी निकिता व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, […]