Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CGBSE Result 2022 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं के नतीजे इन लिंक से करें चेक,


नई दिल्ली, । CGBSE Result 2022 LIVE Updates: शिक्षा मंत्री द्वारा सीबीजीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई और जारी अपडेट के अनुसार कक्षा 12 में रितेश कुमार साहू ने और 10वीं में सुमन पटेल ने टॉप किया है। दूसरी तरफ, बोर्ड से जारी आकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.3 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की है। ऐसे में स्टूडेंट्स नतीजे आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर देख सकते हैं।  छत्तीसगढ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE) आज दोपहर 12 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा की गयी। नतीजों की घोषणा आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा की गयी। दसवीं, बारहवीं के छात्र-छात्राएं cgbse.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा जागरा जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं नतीजे।

  • Chhattisgarh Board 10th,12th Result 2022:10वीं और 12वीं में इतने स्टूडेंट हुए पास

     

    10वीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। वहीं 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए।

     

  • 01:42 PM, 14 May 2022

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का ऐसा रहा रिजल्ट

     

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 74.23% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए हैं।

     

  • 01:29 PM, 14 May 2022

    टॉप 10 में 71 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह

     

    छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में इस बार टॉप 10 में 71 बच्चों ने जगह बनाई है। इनमें पहले स्थान पर सुमन और सोनाली हैं।

     

  • 12:42 PM, 14 May 2022

    CGBSE 10th, 12th Result 2022: 10वीं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.3 फीसदी पास

     

    छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.3 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। छ्त्तीसगढ़ दसवीं की परीक्षाओं में कुल 3.80 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं, बारहवीं के एग्जाम में कुल 2.93 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।