News TOP STORIES उत्तर प्रदेश गोरखपुर

CM योगी ने गोरखपुर में कई विकास कार्यों का क‍िया शिलान्‍यास,


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान मंच से लोगों को संबोधि‍त करते हुए पूर्व की सरकारों को न‍िशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में 1990 में जो खाद का कारखाना बंद हो गया था वह इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के किसानों को सस्ती खाद मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्‍होंने कहा, ‘वह भी सरकारें थीं जिनके एजेंडे में गांव और गरीब नहीं था। गोरखपुर में मुश्किल से 3-4 घंटे बिजली मिलती थी।’ सीएम ने कहा कि इस वर्ष के अंत में गोरखपुर में एम्स का भी लोकार्पण क‍िया जाएगा। अब तक 4 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

गोरखपुर की जनता को इसी महीने म‍िलेगा च‍िड़ि‍याघर

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया कि इसी महीने गोरखपुर की जनता को चिड़ियाघर उपलब्ध करा दिया जाएगा। शेर यहां आ चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि 20 साल पहले यह क्षेत्र गोरखपुर के अपराध का केंद्र हुआ करता था। शहर की पूरी गंदगी रामगढ़ ताल में गिरती थी। आज रामगढ़ ताल पर्यटन के केंद्र के रूप में बढ़ रहा है।

दो द‍िवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दो दिन के दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंद‍िर में हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही साथ अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर संजीदा रहने की नसीहत भी दी। मुख्यमंत्री करीब 50 मिनट तक जनता दर्शन में रहे। इसके बाद लोगों की फरियाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने सुनी। इस दौरान एडीजी, आईजी, कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित सभी आला अफसर मौजूद रहे।