News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Farmers Protest: अनिल विज पर हो कार्रवाई किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना


एमएसपी पर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले किसानों ने हरियाणा सीमा से सटे पंजाब के शंभू बार्डर पर मोर्चा लगा लिया है। किसान नेताओं ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार से बातचीत तक वे आगे नहीं बढ़ेंगे। आज किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में तीसरी दौर की वार्ता आयोजित की जाएगी।

15 Feb 20243:04:14 PM

Farmers Protest LIVE: टोल प्लाजा ढिलवां के टोल को फ्री किया गया

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (क़ादियां) के जिला अध्यक्ष , किरती किसान यूनियन के जिला सचिव तरसेम सिंह बन्नेमल के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के निर्देशानुसार आज टोल प्लाजा ढिलवां को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक टोल फ्री कर दिया गया है।

15 Feb 20242:47:17 PM

Farmers Protest LIVE: गृहमंत्री अनिल विज पर हो कार्रवाई: कांग्रेस नेता

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से मिलकर मांग की है कि पंजाब के अधिकार क्षेत्र में आंसू गैस के गोले छोड़ने और रबड़ बुलेट्स चलने को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और अंबाला के एसपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। कांग्रेस के प्रधान ने कहा कि हरियाणा ने असंवैधानिक और गैरकानूनी कार्रवाई करते हुए पंजाब के किसानों पर अत्याचार किया है जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं।

15 Feb 20241:49:30 PM

Farmers Protest LIVE: सीएम मनोहर लाल बोले- किसानों का तरीका ठीक नहीं

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा,”किसानों का तरीका ठीक नहीं, हर किसी को दिल्ली जाने का लोकतांत्रिक अधिकार है।”

15 Feb 20241:14:40 PM

Farmers Protest LIVE: कई ट्रेनों पर लगी ब्रेक

Farmers Protest LIVE: कई ट्रेनों पर लगी ब्रेक

रोल रोको आंदोलन में शामिल किसानों ने शताब्दी और शान-ए-पंजाब समेत कई ट्रेनों को रोक दी है।

15 Feb 20241:08:07 PM

Farmers Protest LIVE: रेल रोको आंदोलन से यात्रा परेशान

राजपुरा रेल्वे स्टेशन पर किसान यूनियन द्वारा लगाए धरने के चलते यात्री परेशान होते हुए यात्री आरपी सिंह ने कहा प्रदर्शनकारियों का आम लोगों को परेशान करना बिल्कुल गलत है। किसी जरूरी काम के चलते हमने दिल्ली जाना था जोकि अब हमारी ट्रेन शताब्दी कब आएगी कोई पता नहीं है।

15 Feb 202412:15:03 PM

Farmers Protest LIVE: रेल पेटरी पर बैठे किसान

पंजाब के राजपुरा, पटियाला के प्रदर्शनकारी राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर बैठ गए।

15 Feb 202412:02:47 PM

Farmers Protest LIVE: बैठक में सीएम भगवंत मान के शामिल होने पर संशय

दिल्ली जाने के लिए रास्ते में आने वाले पंजाब हरियाणा के शंभू बैरियर पर हरियाणा के पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया है जहां उनकी 13 फरवरी को झड़प हुई। 14 फरवरी को केंद्रीय नेताओं ने किसान संगठनों को फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने या न होने को लेकर संश्य बरकरार है।

15 Feb 202411:59:01 AM

Farmers Protest LIVE: किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी

भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ओर से ट्रेन रोको आंदोलन के तहत 12 से 4 बजे तक किए जाने वाले प्रदर्शन को अब 12 से 3 बजे तक कर दिया है। राज्य के सचिव व जिला प्रधान शिंगारा सिंह मान ने बताया कि पंजाब के संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के बाद प्रदर्शन का समय एक घंटा कम किया गया है। क्योंकि बाकी सभी जगहों पर भी 12 से 3 बजे तक प्रदर्शन किया जा रहा है।

15 Feb 202411:52:22 AM

Farmers Protest LIVE: शाम 5 बजे होगी सरकार और किसानों के बीच बैठक

किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज तीसरे दौर की बैठक शाम को पांच बजे शुरू होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे जबकि किसानों की ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर, रमनदीप मान आदि किसान नेता शामिल होंगे।

15 Feb 202411:49:44 AM

Farmers Protest LIVE: किसान ने भगवंत मान से की बैठक में शामिल होने की अपील

 भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल और पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सरवण सिंह पंधेर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वह भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल हों जिस तरह वह पहली मीटिंग में शामिल थे।

उधर, पता चला है कि मुख्यमंत्री ने अभी इस बारे में फैसला नहीं लिया है। सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि इस बारे में जल्द ही बात करके उन्हें अवगत करवाया जाएगा।

15 Feb 202411:22:14 AM

सीएम मान से की मीटिंग में शामिल होने की अपील

सरवन सिंह पंढेर ने सीएम मान से अपील की है कि वह भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल हों जिस तरह वह पहली मीटिंग में शामिल थे।

15 Feb 202410:03:18 AM

Farmers Protest LIVE: भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, “किसान संगठनों ने जो भारत बंद का एलान किया है हम उसका समर्थन कर रहे हैं। कल सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी किसानों के साथ मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा,”किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। सड़कों में कीलें लगा दी गई हैं। जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किसानों के खिलाफ किया जा रहा है ये निंदनीय है। किसान देश और समाज की रीढ़ की हड्डी हैं वे अन्नदाता हैं। ये सरकार चंदा दाताओं का सम्मान करती है अन्नदाता का नहीं।”

15 Feb 20249:56:52 AM

Farmers Protest LIVE: शांतिपूर्व विरोध प्रदर्शन की मिले अनुमति

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर की सरकार से मांग कि किसानों को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।

15 Feb 20249:22:58 AM

Farmers Protest LIVE: भारतीय किसान संघ ने आंदोलन से किया किनारा

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भारतीय किसान संघ ने इससे किनारा कर लिया है। साथ ही, किसानों के प्रति समाज में नकारात्मक भाव पैदा नहीं करने की अपील की है।

स्पष्ट किया कि किसानों के नाम पर हिंसा, अराजकता और राष्ट्रीय संपति का नुकसान होने से समाज में उनके प्रति नकारात्मक भाव जन्म लेगा। इसका खमियाजा संघर्षरत किसानों को चुकाना पड़ता है, इसलिए हिंसक आंदोलन का समर्थन नहीं किया जा सकता।

15 Feb 20249:09:08 AM

Farmers Protest Live: सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षाबलों का कड़ा पेहरा

पंजाब और हरियाणा से किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के बॉडरों पर सुरक्षा बलों का सख्त पहरा है। सीमाओं पर मजबूत किलेबंदी की गई है। इस कड़ी में सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के सबसे ज्यादा इंतजाम किए गए। साथ ही टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

15 Feb 20249:01:32 AM

Farmers Protest: जल्दबाजी में नहीं बन सकता कानून: अर्जुन मुंडा

कृषि मंत्री मुंडा ने कहा था कि जल्दबाजी में एमएसपी पर कानूनी नहीं बनाया जा सकता है। बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा।

15 Feb 20248:32:47 AM

Farmers Protest LIVE: चंडीगढ़ में आज किसान संगठन और केंद्रीय मंत्री के बीच बातचीत

केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच आज तीसरे दौर की बैठक होने वाली है। यह वार्ता चंडीगढ़ में होने वाली है। सरकार की ओर से पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा किसानों से बातचीत करेंगे।

15 Feb 20248:21:06 AM

Farmers Protest LIVE: हम सकारत्मक मूड में सरकार से करेंगे बातचीत: किसान नेता

 पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, .हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा। सरकार को हमारी आवाज सुननी पड़ेगी वरना जो होगा ठीक नहीं होगा।

15 Feb 20248:09:06 AM

Farmers Protest LIVE: प्रधानमंत्री मोदी से बात करना चाहते किसान नेता

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है, आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है और हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें. दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

15 Feb 20248:08:27 AM

Farmers Protest LIVE: किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन

किसान आंदोलन (दिल्ली चलो 2.0) का आज तीसरा दिन है। आज किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्री के बीच बातचीत होगी। किसानों अपनी मांग को लेकर सरकार से बात करेंगे। अगर बात नहीं बनी तो किसान आंदोलन और भी तीव्र होने की आशंका है।