Latest News धर्म/आध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2022: इन तीन राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा, मिलेगा बंपर लाभ


नई दिल्ली, : पंचांग के अनुसार, 31 अगस्त 2022, बुधवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी दिन के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी कारण इस दिन से लेकर अगले 10 दिन यानी अनंत चतुर्दशी तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। वेद -शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। इस कारण किसी भी मांगलिक कार्य करने से लेकर शुभ काम के लिए निकलने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिससे हर तरह की बाधाओं से छुटकारा मिले और सफलता हासिल हो। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि के देवता गणेश जी की कृपा किन राशियों के ऊपर होती है वह हर क्षेत्र में अपना परचम लहराता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह के स्वामी गणपति बप्पा है। इसलिए जिन राशियों के स्वामी बुध ग्रह है उनके ऊपर हमेशा गणपति की कृपा बनी रहती है। जानिए उन राशियों के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के ऊपर भगवान गणेश की विशे। कृपा होती है इस ग्रह का स्वामी मंगल ग्रह है दो शौर्य, साहस का कारक माना जाता है। इस राशि के ऊपर भगवान गणेश की कृपा होने से हर काम में सफलता प्राप्ति होती है और कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

मिथुन राशि

वैदिक शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है जो व्यापार, धन, तर्क, बुद्धि के कारण माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के ऊपर भगवान गणेश की अधिक कृपा होती है। गणपति बप्पा की कृपा से नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता मिलती है। इसके साथ ही हर काम आसानी से बिना किसी रुकावट के पूरा हो जाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह है। इसलिए इस राशि के जातकों के ऊपर भी गणपति की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातक हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से हर किसी को चकित कर देते हैं। कार्य स्थल में इनके काम की विशेष प्रशंसा होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।