Latest News खेल

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच में लगी रिकॉर्डों की झड़ी, हेल्स और बटलर ने दिलाई 10 विकेट से जीत


नई दिल्ली, । इंग्लैंड की टीम भले ही अपने ग्रुप में टॉप पर न रही हो लेकिन सेमीफाइनल मैच में उसने अपनी आक्रमक शैली के दम पर टीम इंडिया को 10 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इंग्लैंड के सामने 169 रन का लक्ष्य था जिसे उसने बिना किसी विकेट के 4 ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर 86 और 49 गेंद पर 80 रन की पारी खेली।

भारत और इंग्लैंड का यह मैच कई मायनों में यादगार हो गया। इस मैच में विराट ने अपने 4,000 रन पूरे किए तो हेल्स और बटलर द्वारा 170 रन की नाबाद साझेदारी भी बनी जो टी20 वर्ल्ड कप की सबसे अच्छी साझेदारी है। आइए इस मैच में बने कुछ रिकॉर्डों पर नजर डालते हैं।

विराट बने T20I में चार हजारी

इस मैच से पहले विराट अपने 4,000 रन से 42 रन दूर थे। उन्होंने इस मैच में 50 रन बनाए और 4,000 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। कोहली के अब T20I में 115 मैच के 107 इनिंग में 4,008 रन हो गए हैं जिसमें उन्होंने 37 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

jagran

टी20 वर्ल्ड कप की चार बड़ी साझेदारी

170* जोस बटलर और एलेक्स हेल्स एडिलेड, 2022

168 डी कॉक – राइली रुसो बनाम बांग्लादेश 2022

166 जयवर्धने और कुमार संगकारा बनाम वेस्टइंडीज, 2010

152*बाबर आजम – मोहम्मद रिजवान बनाम भारत, दुबई 2021

jagran

T20I में टीम इंडिया के खिलाफ दूसरी बड़ी साझेदारी

टी20 क्रिकेट की बात करें तो यह टीम इंडिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड डी कॉक और मिलर के नाम है जो उन्होंने बाइलेटरल सीरीज में यह कारनामा किया था।

भारत के खिलाफ T20I में बड़ी साझेदारी

174*डी कॉक और डेविड मिलर- गुवाहाटी, 2022

170* जोस बटलर और एलेक्स हेल्स एडिलेड, 2022

152* बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान, दुबई 2021

jagran

लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरी बड़ी साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस सूची में पहले नंबर पर पाकिस्तान की टीम है जिसने 2022 में कराची में इंग्लैंड के खिलाफ 200 की साझेदारी की थी।

200 पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड कराची 2022 (बाबर, रिजवान)

170 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान हैमिल्टन 2016 (गुप्टिल, विलियमसन)

169 इंग्लैंड बनाम भारत एडिलेड 2022 (बटलर, हेल्स)