News TOP STORIES खेल

IND vs NZ Live Score बोल्ट ने तोड़ी कोहली-श्रेयस की जोड़ी 33 रन बनाकर अय्यर लौटे पवेलियन –


India vs New Zealand Live Score Updates 2023 World Cup: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 273 रन बनाकर ऑलआउट हुई है। टीम की ओर से डेरियल मिचेल ने 130 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रचिन रविंद्र ने 75 रन जड़े।

India vs New Zealand Live Score Updates 2023 World Cup: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 273 रन बनाकर ऑलआउट हुई है। टीम की ओर से डेरियल मिचेल ने 130 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रचिन रविंद्र ने 75 रन जड़े।

गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव की झोली में दो विकेट आए।

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव व मोहम्‍मद शमी को शामिल किया गया है। वहीं न्‍यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

IND vs NZ Playing 11

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 – डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्‍तान), डैरिल मिचेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्‍यूसन और ट्रेंट बोल्‍ट।

22 Oct 20238:18:18 PM

IND vs NZ Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

 ट्रेंट बोल्ट ने अपने दूसरे स्पेल में श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत को तीसरा झटका लगा। केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए हैं।

23 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 129/3, विराट कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे।

22 Oct 20237:51:34 PM

IND vs NZ Live Score: दोबारा शुरू हुआ मैच

अय्यर और कोहली वापस मैदान में आ चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी वापस मैदान में आ रहे हैं। मैदान पर रोशनी में सुधार हुआ है। मैच दोबारा शुरु होने वाला है।

22 Oct 20237:48:53 PM

IND vs NZ Live Score: डकवर्थ लुईस में भारत आगे

डकवर्थ-लुईस नियम के हिसाब से भारतीय टीम आगे चल रही है, लेकिन अगर मैच 20 ओवर का किया जाता है तो भारत को 124 रनों का लक्ष्य मिलेगा। इसका मतलब होगा कि उन्हें 4.2 ओवर में 24 रन बनाने होंगे। याद रखिएगा कि अगर मुकाबला यहां से रद्द होता है तो इसे ड्रॉ मानकर दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया जाएगा।

22 Oct 20237:41:00 PM

IND vs NZ Live Score: धुंध की वजह से रुका मैच

धुंध वाली समस्या लगातार बनी हुई है। एक बार फिर से खेल रोका गया है। बल्लेबाज़ों का कहना है कि उन्हें गेंद सही से दिख नहीं रही है। लंबी बातचीत के बात अंपायरों ने खिलाड़ियों को बाहर भेजने का फ़ैसला लिया है।

22 Oct 20237:30:31 PM

IND vs NZ Live Score: गिल भी लौटे पवेलियन

 लॉकी फर्ग्यूसन ने रोहित के बाद शुभमन गिल को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। डेरिल मिचेल ने शानदार कैच पकड़ा। गिल ने 26 रन बनाए। श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 84/2

22 Oct 20237:19:55 PM

IND vs NZ Live Score: भारत को लगा पहला झटका

रोहित शर्मा 46 रन बनाकर आउट हो गए। लॉकी फॉर्ग्यूसन के ओवर की पहली गेंद पर वह प्लेड ऑन हो गए। विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

22 Oct 20237:18:39 PM

IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा ने डी विलियर्स को छोड़ा पीछे

 रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रोहित अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह क्रिस गेल 49 से मात्र 9 सिक्स पीछे हैं।

22 Oct 20237:08:02 PM

IND vs NZ Live Score: रोहित-गिल के बल्ले से चौके छक्के की बारिश

 रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बल्ले से चौके-छक्के की बारिश हो रही है। दोनों आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं। रोहित ने अभी तक तीन चौके और दो सिक्स जड़ चुके हैं। वहीं, गिल के बल्ले से 5 चौके निकले हैं।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 52/0, रोहित 28 और गिल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20236:53:53 PM

IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा को मिला जीवनदान

ट्रेंट बोल्ट के ओवर में डेरिल मिचेल ने स्लिप पर कैच छोड़ा। रोहित को जीवनदान मिला। साथ ही चार रन भी। रोहित तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।

22 Oct 20236:43:17 PM

IND vs NZ Live Score: भारतीय पारी शुरू

 रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरे ओवर में एक सिक्स और एक चौका लगाया। रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के मूड में हैं।

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 15/0

22 Oct 20236:04:27 PM

IND vs NZ Live Score: भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य

मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम इस मुकाबले में कमबैक करने में सफल रही है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 273 रन पर समेट दिया है। भारत को लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने के लिए 274 रन बनाने होंगे। शमी की झोली में पांच विकेट आए।

22 Oct 20236:01:58 PM

IND vs NZ Live Score: शमी ने खोला पंजा

डेरियल मिचेल की 130 रन की पारी का अंत मोहम्मद शमी ने कर दिया है। इस विकेट के साथ ही शमी ने पांच विकेट भी अपने नाम कर लिए हैं।

22 Oct 20235:52:35 PM

IND vs NZ Live Score: शमी ने उखाड़ा हेनरी का लेग स्टंप

मोहम्मद शमी ने सैंटनर को पवेलियन भेजने के बाद अब मैट हेनरी को भी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर डाला है। हेनरी बिना खाता खोले चलते बने हैं।

22 Oct 20235:50:43 PM

IND vs NZ Live Score: शमी ने उखाड़ा स्टंप

मोहम्मद शमी ने बेहतरीन यॉर्कर के दम पर मिचेल सैंटनर को पवेलियन की राह दिखा दी है। सैंटनर सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने हैं।

22 Oct 20235:46:56 PM

IND vs NZ Live Score: बुमराह ने दिलाई बड़ी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने मार्क चैपमैन को महज 6 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट 257 के स्कोर पर गंवा दिया है।

22 Oct 20235:33:38 PM

IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स चले पवेलियन

न्यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। ग्लेन फिलिप्स को 23 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन की राह दिखा दी है।

22 Oct 20235:26:16 PM

IND vs NZ Live Score: 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 232/4

43 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 232 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल 107 और ग्लेन फिलिप्स 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20235:14:30 PM

IND vs NZ Live Score: डेरियल मिचेल ने पूरा किया शतक

डेरियल मिचेल ने 100 गेंदों का सामना करते हुए अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है। दबाव के अंदर मिचेल के बल्ले से निकली यह पारी काफी यादगार है। वर्ल्ड कप में यह मिचेल का पहला शतक है।

22 Oct 20235:10:47 PM

IND vs NZ Live Score: 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 219/4

40 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 219 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल अपने शतक से महज एक रन दूर हैं और 99 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20234:56:28 PM

IND vs NZ Live Score: टॉम लाथम चले पवेलियन

कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम की पारी का अंत कर दिया है। लाथम महज 5 रन बनाकर चलते बने हैं।

22 Oct 20234:51:30 PM

IND vs NZ Live Score: 36 ओवर बाद न्यूजीलैंड 197/3

36 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 197 रन लगा दिए हैं। कप्तान टॉम लाथम 5 और डेरियल मिचेल 89 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

22 Oct 20234:39:14 PM

IND vs NZ Live Score: रचिन रविंद्र चले पवेलियन

आखिरकार भारतीय टीम के हाथ विकेट लग गया है। मोहम्मद शमी ने रचिन रविंद्र को पवेलियन की राह दिखा दी है। रचिन 75 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं।

22 Oct 20234:29:35 PM

IND vs NZ Live Score: भारत को विकेट की सख्त जरूरत

32 ओवर का खेल हो गया है और न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 167 रन लगा दिए हैं। रचिन रविंद्र 74 और डेरियल मिचेल 69 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20234:18:45 PM

IND vs NZ Live Score: 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 148/2

30 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 148 रन लगा दिए हैं। रचिन रविंद्र 65 और डेरियल मिचेल 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20234:04:51 PM

IND vs NZ Live Score: डेरियल मिचेल का अर्धशतक

60 गेंदों पर डेरियल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह साझेदारी अब भारत के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। न्यूजीलैंड ने मैच में वापस लौट चुकी है और भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बैकफुट पर हैं।

22 Oct 20233:56:31 PM

IND vs NZ Live Score: बैकफुट पर टीम इंडिया

25 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 125 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल 46 और रचिन रविंद्र 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है और अब टीम इंडिया बैकफुट पर दिखाई दे रही है।

22 Oct 20233:45:37 PM

IND vs NZ Live Score: रचिन रविंद्र का अर्धशतक पूरा

रचिन रविंद्र ने 56 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एक और बेहतरीन पारी रविंद्र के बल्ले से। न्यूजीलैंड की टीम अब मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

22 Oct 20233:39:32 PM

IND vs NZ Live Score: 21 ओवर बाद न्यूजीलैंड 100/2

21 ओवर का खेल हो गया है और रचिन रविंद और डेरियल मिचेल की जोड़ी भारत के लिए अब खतरनाक होती दिख रही है। रचिन 40 पर पहुंच गए हैं, तो डेरियल मिचेल ने 38 रन बना दिए हैं। न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 100 रन लग गए हैं।

22 Oct 20233:26:54 PM

IND vs NZ Live Score: रचिन-डेरियल मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

17 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 72 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल 22 और रचिन रविंद्र 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

22 Oct 20233:09:54 PM

IND vs NZ Live Score: 13 ओवर बाद न्यूजीलैंड 53/2

13 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 53 रन लगा दिए हैं। रचिन रविंद्र 19 और डेरियल मिचेल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20232:54:24 PM

IND vs NZ Live: शमी ने यंग को बोल्‍ड करके तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

 मोहम्‍मद शमी ने आते ही जलवा बिखेरा। अपने स्‍पेल की पहली ही गेंद पर विल यंग को बोल्‍ड किया। शमी ने ऑफ स्‍टंप पर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जो यंग के बल्‍ले का अंदरूनी भाग लेकर स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। विल यंग ने 27 गेंदों में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए। मोहम्‍मद शमी ने वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा। शमी ने वर्ल्‍ड कप में अपना 32वां शिकार किया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 26/2। रचिन रवींद्र 6* और डैरिल मिचेल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20232:23:47 PM

IND vs NZ Live:

 मोहम्‍मद सिराज ने पारी के चौथे ओवर में भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर कॉनवे को फॉरवर्ड स्‍क्‍वायर लेग में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। सिराज ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर कॉनवे ने फ्लि‍क किया, लेकिन गेंद हवा में गई और अय्यर ने दाएं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। डेवोन कॉनवे ने 9 गेंदों का सामना किया, लेकिन रन नहीं बना सके। यह विकेट मेडन ओवर रहा।

4 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 9/1। विल यंग 9* और रचिन रवींद्र 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20232:16:22 PM

IND vs NZ Live: न्‍यूजीलैंड ने की सधी हुई शुरुआत

भारतीय टीम के लिए पारी का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। यह ओवर मेडन रहा। मोहम्‍मद सिराज ने दूसरा ओवर डाला। दूसरी गेंद पर यंग ने बैकवर्ड प्‍वाइंट और कवर के बीच से चौका जमा दिया। इस ओवर में 5 रन बने। बुमराह ने तीसरा ओवर किया, जिसमें यंग ने पहली गेंद पर डीप थर्ड पर चौका जमाया। इस ओवर में 4 रन बने।

3 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 9/0। विल यंग 9* और डेवोन कॉनवे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20231:46:20 PM

IND vs NZ Live: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्‍तान), डैरिल मिचेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्‍यूसन और ट्रेंट बोल्‍ट।

22 Oct 20231:46:06 PM

IND vs NZ Live: भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

22 Oct 20231:37:02 PM

IND vs NZ Live: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने रविवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 के 21वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव व मोहम्‍मद शमी को शामिल किया गया है। वहीं न्‍यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

22 Oct 20231:19:01 PM

IND vs NZ Live Score: खिलाड़ी कर रहे वॉर्म-अप

भारत और न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी इस समय वॉर्म-अप में जुटे हुए हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग को रिलेक्‍स कर रहे हैं जबकि रवींद्र जडेजा स्प्रिंट लगा रहे हैं। केन विलियमसन टीम हडल में शामिल हुए, जबकि वो मैच नहीं खेल रहे हैं। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मैच का टॉस बस कुछ ही देर में होगा।

22 Oct 20231:00:06 PM

IND vs NZ Live: धर्मशाला की पिच

धर्मशाला की पिच हरी घास से ढकी हुई नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है।

/

22 Oct 202312:38:44 PM

IND vs NZ Live: फैंस का उमड़ा सैलाब

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मैच देखने के लिए फैंस स्‍टेडियम पहुंचने लग गए हैं। न्‍यूज एंजेसी एएनआई ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके जानकारी दी कि मुकाबले के लिए फैंस में रोमांच है।

 

22 Oct 202312:08:36 PM

IND vs NZ Live: धर्मशाला में किंग कोहली का जबरदस्‍त रिकॉर्ड

विराट कोहली को धर्मशाला का मैदान काफी पसंद है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ने अब तक इस ग्राउंड पर कुल 3 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 106 के दमदार औसत से 212 रन निकले हैं। विराट इस मैदान पर एक सेंचुरी भी जमा चुके हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 127 का रहा है।

22 Oct 202311:29:26 AM

India vs New Zealand Live: रोहित शर्मा का न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 27 वनडे खेले हैं, जिसमें 37.04 की औसत से 889 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक शामिल हैं। दोनों ही शतक हिटमैन ने घरेलू जमीन पर जमाए हैं।

22 Oct 202311:18:55 AM

IND vs NZ Live: विराट कोहली का न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे र‍िकॉर्ड

विराट कोहली ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 29 वनडे मैच खेले, जिसमें 55.11 की औसत से 1433 रन बनाए। इसमें पांच शतक शामिल हैं। इनमें से चार शतक भारत में बनाए हैं, जहां 16 मैचों में कोहली की औसत 70 के करीब रही है।

22 Oct 202310:55:48 AM

IND vs NZ Live: बारिश बन सकती है विलेन

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। धर्मशाला में इस समय तो मौसम साफ है, लेकिन दोपहर के समय से यहां बारिश की उम्‍मीद है। देखना होगा कि पूरा मैच हो सकता है या नहीं।

22 Oct 202310:29:26 AM

IND vs NZ Live: धर्मशाला में औसत स्‍कोर

धर्मशाला के मैदान पर पहली पारी का औसत 231 का रहा है। पिछले कुछ मुकाबलों में देखा गया है कि यहां बाद में बैटिंग करने वाली टीमों को जीत ज्यादा मिलती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी।

22 Oct 202310:28:38 AM

IND vs NZ Live: आज नंबर-1 की जंग

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज लड़ाई साख की भी होगी। जो भी टीम मैच जीतेगी, वो वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बन जाएगी। इसके अलावा धर्मशाला की पिच पर ध्‍यान दें तो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। पिच पर बैटिंग करते हुए बल्लेबाज अगर कुछ समय तक क्रीज पर डटे रहे तो उसके लिए रन बनाना आसान हो जाता है। वहीं खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है तो स्पिनर्स भी प्रभावी दिखते हैं।

22 Oct 20239:50:57 AM

IND vs NZ Live: पांड्या की कमी का असर पड़ेगा

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि हार्दिक पांड्या की कमी का क्‍या असर पड़ेगा। द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हार्दिक हमारे लिए महत्‍वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वो इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और हमें 14 खिलाड़‍ियों में से बेस्‍ट 11 का संयोजन बनाना होगा। मगर हमें निश्चित ही पहले चार मैचों में अपने टीम संयोजन की कमी खलेगी।

22 Oct 20239:16:58 AM

IND vs NZ Live: ईशान किशन को मधुमक्‍खी ने काट लिया

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी मधुमक्खी ने भी काट लिया है। ईशान पूरी तरह से फिट हैं या नहीं, यह भी अब अपने आप में एक बड़ा सवाल है। कप्तान रोहित शर्मा के सामने एकसाथ कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

22 Oct 20239:01:37 AM

IND vs NZ Live: सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं

सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। बैटिंग करते समय गेंद सूर्या के दाएं हाथ की कलाई में लगी, जिसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए। दर्द इतना था कि सूर्यकुमार को मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

22 Oct 20238:54:20 AM

IND vs NZ Live Score: इस समय धर्मशाला में है कड़ी धूप

भारतीय फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि धर्मशाला में इस समय कड़ी धूप खिली हुई है। भारत-न्‍यूजीलैंड मैच देखने पहुंचे एक दर्शक ने जागरण न्‍यू मीडिया को अपडेट दी है कि इस समय मौसम एकदम साफ है। निशांत नाम के दर्शक ने कहा, इस समय तो यहां कड़ी धूप है। कल शाम से मौसम काफी ठंडा था। यहां मौसम बारिश वाला फिलहाल लग नहीं रहा है। शाम के समय बारिश होने की उम्‍मीद है क्‍योंकि पिछले दो-तीन दिन से शाम के समय बूंदा-बांदी होती रही है।

22 Oct 20237:38:02 AM

न्यूजीलैंड से बदला ले पाएगा भारत

पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड से बदला लेने पर है। तब विराट कोहली की कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच साबित हुआ था।

22 Oct 20237:37:15 AM

केएल राहुल हो सकते हैं उपकप्तान

केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में टीम की कप्तानी की।

22 Oct 20237:35:51 AM

IND vs NZ मैच अगर बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा?

वर्ल्ड कप 2023 के लिए आईसीसी की शर्तों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग मैच के लिए रिजर्व डे का कोई प्रावधान नहीं है। अगर रविवार का मैच बारिश के कारण धुल जाता है, तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को एक-एक अंक मिलेगा।

22 Oct 20237:32:34 AM

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड 116 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। भारत ने इस दौरान 58 मुकाबले और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। सात मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 29 मैच जीते हैं।

22 Oct 20237:31:13 AM

न्यूजीलैंड को 20 साल से नहीं हारा पाई है भारत

ICC वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 9 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। इसमें कीवी टीम का रिकॉर्ड बेहतर है उसने पांच मैच जीते हैं तो वहीं, भारत को मात्र 3 बार सफलता मिली है। एक मैच रद्द रहा है। भारत ने 2003 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था। 2007, 2011 और 2015 में दोनों के बीच कोई मुकाबला नहीं हुआ था।

22 Oct 20237:28:59 AM

हार्दिक की जगह कौन खेलेगा

हार्दिक की जगह किसी को प्लेइंग-11 में शामिल करना बड़ी चुनौती है। टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक की जगह किसी को काफी सोच समझकर रखना होगा।

22 Oct 20237:24:04 AM

पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी

भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी। यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

22 Oct 20237:22:40 AM

विश्व कप में बल्लेबाज और गेंदबाज लय में

विश्व कप में भारतीय टीम अब तक अपराजेय रही है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों लय में हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल भी खेलते हैं जो भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरियों के बारे में भी जानते हैं वो मुश्किल खड़ी कर सकती हैं।

22 Oct 20237:19:58 AM

धर्मशाला स्टेडियम में भारत की किस्मत फिफ्टी-फिफ्टी

टीम इंडिया धर्मशाला में अब तक पांच एकदिवसीय मुकाबले खेल चुकी है। भारत ने दो मैच जीते हैं, दो हारे हैं और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत की किस्मत जीत के मामले में धर्मशाला स्टेडियम में फिफ्टी-फिफ्टी रही है।

22 Oct 20237:18:02 AM

हिमाचल में कई जगहों पर बर्फबारी की संभावना

प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें गिर सकती हैं, तो वहीं, ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ के हल्के फाहे गिरने की संभावना है। राहत की बात यह है कि भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

22 Oct 20237:16:34 AM

भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान वर्षा होने की संभावना

धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड के बीच में हो रहे एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में आज रविवार से मौसम फिर बदल सकता है।

21 Oct 202310:05:03 PM

IND vs NZ Live Score: 20 से जीत को तरस रहा भारत

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर रहा है। 10 बार दोनों का आमना सामना हुआ है। न्यूजीलैंड ने 5 बार जीत दर्ज की है। तीन बार भारत जीता है। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारत, न्यूजीलैंड से 2003 में आखिरी बार जीता था। जाहिर खान ने दमदार प्रदर्शन किया था।

21 Oct 20239:14:08 PM

IND vs NZ Live Score: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त

शनिवार को खेले गए 20वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया। यह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। हेनरी क्लासेन ने शतकीय पारी खेली।

21 Oct 20238:28:45 PM

IND vs NZ Live Score: प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए सूर्यकुमार

हार्दिक पांड्या के बाद सूर्यकुमार प्रैक्टिस के दौरान गेंद लगने से चोटिल हो गए। इसके बाद वह दोबारा नेट प्रैक्टिस के लिए नहीं आए। वहीं, ईशान किशन को मधुमक्खी ने काट लिया है।

21 Oct 20238:04:54 PM

IND vs NZ Live Score: हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत

भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हिसाब चुकता करने उतरेगा। साल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया। धोनी के रन आउट होते ही भारतीय फैंस का दिल टूट गया था। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी।