News TOP STORIES नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट


जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में गोविंद राम मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को खाजूवाला से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से और परसादी लाल मीना लोलसोट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने अबतक कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारे?

राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अबतक दो सीटें जारी की हैं। कांग्रेस ने पहली सूची में 33, जबकि दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ऐसे में पार्टी ने 200 में से 76 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।

गहलोत के करीबियों का नाम भी शामिल

कांग्रेस की दूसरी सूची में अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य और प्रमोद जैन भाया का नाम शामिल हैं।

यहां देखिये कांग्रेस की दूसरी लिस्ट:

jagran

jagran