Latest News खेल

Ind vs SL 1st ODI Live Score: शतक से चूके रोहित शर्मा, 83 रन बनाकर हुए आउट


नई दिल्ली, : भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बारसापार क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। 70 रन के निजी स्कोर पर शुभमन गिल को शनाका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

हेड टू हेट की बात करें तो भारत का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 162 मैचों में 93 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है तो केवल 57 मैच में श्रीलंका को जीत मिली है। 11 वनडे मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

  • 03:24 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL live score update: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/2

    भारत ने 25 ओवर की बल्लेबाजी में 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 70 तो रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की थी।

  • 03:17 PM, 10 Jan 2023

    रोहित शर्मा शतक से चूके

    भारत को दूसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मदुशंका ने बोल्ड किया।

  • 03:12 PM, 10 Jan 2023

    India vs SL match live score: 22 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 162/1

    22वां ओवर कप्तान शनाका ने डाला। उन्होंने इस ओवर में 10 रन दिए। 22 ओवर बाद भारत का स्कोर 162/1

  • 03:02 PM, 10 Jan 2023

    भारत ने खोया पहला विकेट, गिल हुए आउट

    भारत ने शुभमन गिल के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया है। गिल 70 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्हें कप्तान शनाका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस प्रकार रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की।

  • 02:58 PM, 10 Jan 2023

    वेलालेज के ओवर में बने 19 रन

    19वां ओवर भारत की लिहाज से शानदार रहा। इस ओवर में 3 चौके और 1 छक्के सहित कुल 19 रन बने। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना नुकसान के 137 रन पर पहुंच गया है।

  • 02:51 PM, 10 Jan 2023

    रोहित के बाद अब शुभमन गिल का भी अर्धशतक पूरा

    शुभमन गिल ने 51 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए हैं। यह उनके वनडे करियर का 5वां अर्धशतक है।

  • 02:41 PM, 10 Jan 2023

    India vs SL match live score: 16 ओवर बाद भारत का स्कोर 108/0

    16वें ओवर में करुणारत्ने ने 6 रन दिए। भारत ने 16 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 108 रन बना लिए हैं।

  • 02:36 PM, 10 Jan 2023

    भारत की शानदार शुरुआत, गिल और रोहित के बीच 100 रन की साझेदारी

    पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 15वें ओवर मे 100 रन पूरे कर लिए हैं। 15 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 102/0

  • 02:33 PM, 10 Jan 2023

    ind vs sl odi scorecard: 14वें ओवर में बने 8 रन

    14वां ओवर करुणारत्ने ने डाला, जिसमें उन्होंने 8 रन दिए। 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 95/0

  • 02:29 PM, 10 Jan 2023

    रोहित शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक

    रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 47वां अर्धशतक है। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 2 छ्क्के लगाए। 13 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 87/0

  • 02:20 PM, 10 Jan 2023

    11वां ओवर नाटकीय भरा रहा

    11वां ओवर नाटकीय भरा रहा। हसरंगा ने रोहित के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद विकेट से थोड़ी ऊपर थी, जिस कारण उन्हें नॉट आउट दिया गया। 11 ओवर बाद टीम का स्कोर 78/0

  • 02:16 PM, 10 Jan 2023

    पहले पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर 75/0

    टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब हैं। पहले पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर 75/0

  • 02:11 PM, 10 Jan 2023

    9वें ओवर से श्रीलंका की तरफ से स्पिन अटैक

    9वें ओवर में दासुन शनाका ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हसरंगा से गेंदबाजी कराई। इस ओवर में केवल 6 रन बने। 9 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 69/0

  • 02:08 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: 8वें ओवर में बने 4 रन

    8वां ओवर श्रीलंका की तरफ से मदुशंका ने डाले जिसमें उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 63/0

  • 02:03 PM, 10 Jan 2023

    7वें ओवर में भारत के 50 रन पूरे

    भारत ने विस्फोटक शुरुआत की है। रोहित और शुभमन गिल ने 7वें ओवर में ही 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 59/0

  • 01:59 PM, 10 Jan 2023

    श्रीलंका के लिए अच्छा रहा छठा ओवर

    पारी का छठा ओवर श्रीलंका के लिए अच्छा रहा। मदुशंका ने इस ओवर में केवल 3 रन बने। 6 ओवर बाद भारत का स्कोर 42/0

  • 01:52 PM, 10 Jan 2023

    चौथे ओवर में बने 13 रन

    भारत ने चौथे ओवर में 3 बाउंड्री सहित 13 रन बनाए। 4 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 35/0

  • 01:45 PM, 10 Jan 2023

    तीसरे ओवर में 2 बाउंड्री सहित बने 10 रन

    भारत ने सधी हुई शुरुआत की है। 3 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं।

  • 01:41 PM, 10 Jan 2023

    डेब्यूटेंट मदुशंका के ओवर में बने 8 रन

    दूसरा ओवर श्रीलंकी की तरफ से डेब्यू कर रहे दिलशान मदुशंका ने डाले। इस ओवर में एक बाउंड्री सहित कुल 8 रन बने। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 12/0

  • 01:35 PM, 10 Jan 2023

    कसुन रजिथा के पहले ओवर में आए 4 रन

    श्रीलंकी की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत कसुन रजिथा ने की। इस ओवर में उन्होंने 4 रन दिए। ओवर की 5वीं गेंद पर रोहित शर्मा ने बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला।

  • 01:31 PM, 10 Jan 2023

    भारत की बल्लेबाजी शुरू

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की है।

  • 01:28 PM, 10 Jan 2023

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

  • 01:15 PM, 10 Jan 2023

    प्लेइंग इलेवन में सूर्या और ईशान को जगह नहीं

    भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है।

    भारत का प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

  • 01:09 PM, 10 Jan 2023

    टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करेगी श्रीलंका की टीम

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

  • 01:07 PM, 10 Jan 2023

    टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी

    बारसापार क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां ओस का प्रभाव रहेगा इसलिए टीम टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करना का फैसला करेगी।

  • 12:59 PM, 10 Jan 2023

    बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले ईशान प्लेइंग इलेवन में नहीं

    रोहित शर्मा प्रेस कान्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि शुभमन गिल को और मौका देने के मूड में हैं रोहित शर्मा।

  • 12:53 PM, 10 Jan 2023

    अब तक खेले गए सीरीज में भारत का पलड़ा भारी

    अब तक खेले गए वनडे सीरीज में भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 19 वनडे सीरीज खेले गए हैं, जिसमें से 14 में भारत को और 3 में श्रीलंका को जीत मिली है। 2 सीरीज ड्रॉ रहा है।