Latest News खेल

IND vs SL 2nd ODI : कुलदीप, सिराज की गेंदबाजी ने निकाला श्रीलंका का दम, 215 रन बनाकर हुई आउट


  1. नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका के कप्तान शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम केवल 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 50 रन डेब्यूटेंट नुवानिडु फर्नांडो ने बनाए। भारत की तरफ से सिराज और कुलदीप ने 3-3 विकेट झटके। भारत को मैच और सीरीज जीतने के लिए 216 रन की आवश्यकता है।

टीम इंडिया इस मैच में एक जबकि श्रीलंका की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। टीम इंडिया में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है तो श्रीलंका में पथुम निसांका और मदुशंका के स्थान पर नुवानिडु फर्नांडो और लाहिरू कुमारा को मौका मिला है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलांका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन रजीथा, लाहिरू कुमारा।

  • 04:35 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: श्रीलंका की टीम 215 रन बनाकर ऑलआउट

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने केवल 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। अब टीम इंडिया को मैच और सीरीज जीतने के लिए 216 रन बनाने हैं।

  • 04:25 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: 38वें ओवर में श्रीलंका ने पूरे किए 200 रन

    38वें ओवर में श्रीलंका ने अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। अब भी 12 ओवर का खेल बाकी है।

  • 04:17 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: 36वां ओवर भारत के लिए रहा किफायती

    36वां ओवर भारत के लिए किफायती साबित हुआ। इस ओवर में कुलदीप ने केवल 4 रन दिए। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 185/8

  • 04:09 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने गंवाया 8वां विकेट

    श्रीलंका ने 8वां विकेट खो दिया है। उमरान मलिक ने करुणारत्ने को 17 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। करुणारत्ने श्रीलंका की आखिरी उम्मीद थे।

  • 04:00 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: 32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 164/7

    उमरान मलिक का एक और ओवर शानदार रहा। इस ओवर में उन्होंने केवल 4 रन दिए। 32 ओवर बाद श्रीलंका 7 विकेट खोकर 164 रन बना चुकी है।

  • 03:54 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: 31 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 160/7

    31 ओवर के बाद श्रीलंका के बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रही है। श्रीलंका कम से कम 250 रन बनाना चाहेगी।

  • 03:48 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: उमरान मलिक ने डाला किफायती ओवर

    30वां ओवर उमरान मलिक ने डाला। इस ओवर में उन्होंने केवल 2 रन खर्च किए। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 158/7

  • 03:43 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: कुलदीप के इस ओवर मे बने 4 रन

    भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम संघर्ष कर रही है। 29वें ओवर में कुलदीप यादव ने केवल 4 रन दिए। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 156/7

  • 03:38 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: श्रीलंका के 150 रन पूरे, हसरंगा और वेलालेज क्रीज पर

    कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के कारण श्रीलंका की टीम 150 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी है।

  • 03:27 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: कुलदीप के सामने बेबस श्रीलंका की टीम

    चहल के स्थान पर खेल रहे कुलदीप यादव ने अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने असलांका को 15 रन के निजी स्कोर पर आउट किया है।

  • 03:21 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- कुलदीप ने दिलाई भारत को 5वीं सफलता

    कुलदीप ने अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही 125 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

  • 03:16 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL LIVE Score: डेब्यूटेंड नुवानिडु फर्नांडो 50 रन बनाकर आउट

    श्रीलंका की तरफ से डेब्यू करने वाले नुवानिडु फर्नांडो 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। मैच में अक्षर की ये दूसरी सफलता है। 22 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 122/4

  • 03:00 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- कुलदीप के बाद अक्षर को भी सफलता, श्रीलंका ने गंवाया तीसरा विकेट

    अक्षर पटेल ने भी अपने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिला दी है। धनंजय डी सिल्वा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर ने बोल्ड कर दिया।

  • 02:55 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- 17वें ओवर में कुलदीप ने दिलाई सफलता

    17वें ओवर में भारत की तरफ से पहली बार स्पिन अटैक लगाया गया। चहल के स्थान पर कुलदीप ने इस ओवर में 1 विकेट लिए और केवल 3 रन दिए।

  • 02:51 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- 16वें ओवर में उमरान मलिक ने 11 रन खर्च किए

    16वां ओवर श्रीलंका के लिए अच्छा रहा। उमरान के इस ओवर में कुसल मेंडिस ने एक शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 11 रन बने।

    IND vs SL ODI LIVE Score: SL 99/1

  • 02:44 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- दूसरे विकेट के लिए फर्नांडो और मेंडिस ने पूरी की अर्धशतकीय साझेदारी

    शुरुआती झटके के बाद कुसल मेंडिस और नुवानिडु फर्नांडो ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।

  • 02:28 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- उमरान मलिक का पहला ओवर रहा महंगा

    उमरान मलिक का पहला ओवर महंगा साबित हुआ। इस ओवर में उन्होंने 3 बाउंड्री सहित 14 रन खर्च किए। 12 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 72/1

  • 02:19 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- पहले पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 51/1

    पहले पावरप्ले की समाप्ति के बाद श्रीलंका ने 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। भारत को एकमात्र सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने अविष्का फर्नांडो को 20 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।

  • 02:12 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- 9वें ओवर में गेंदबाजी में पहला बदलाव

    भारत की तरफ से 9वें ओवर में पहला बदलाव किया गया। यह ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला और इसमें उन्होंने 5 रन दिए।

    IND vs SL ODI LIVE Score: SL 46/1

  • 02:04 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- श्रीलंका के लिए अच्छा रहा 7वां ओवर

    श्रीलंका के लिए 7वां ओवर अच्छा रहा। इस ओवर में मोहम्मद शमी ने 2 चौके सहित 9 रन दिए। 7 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 38/1

  • 01:59 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- भारत को पहली सफलता सिराज ने दिलाई

    श्रीलंका ने अपना पहला विकेट खो दिया है। मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को 20 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है।

    IND vs SL ODI LIVE Score: SL 29/1

    — BCCI (@BCCI) January 12, 2023

  • 01:53 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- 5 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 27/0

    श्रीलंका ने सधी हुई शुरुआत की है। 5 ओवर बाद उसने बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 20 और नुवानिडु फर्नांडो 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 01:51 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- 11वीं गेंद पर खोला डेब्यूटेंट नुवानिडु फर्नांडो ने अपना खाता

    इस मैच में डेब्यू कर रहे नुवानिडु फर्नांडो ने 11वीं गेंद पर अपना खाता खोला। उन्होंने शमी की गेंद पर चौका लगाकर वनडे क्रिकेट में अपने रन बनाने का सिलसिला शुरू किया।

  • 01:47 PM, 12 Jan 2023

    IND vs SL Live Score- सिराज का दूसरा ओवर रहा महंगा

    पहले ओवर में केवल 2 रन देने वाले मोहम्मद सिराज का दूसरा ओवर महंगा रहा। इस ओवर में उन्होंने 3 बाउंड्री सहित 12 रन खर्च किए। अविष्का फर्नांडो ने उन्हें हैट्रिक चौका मारा।

    IND vs SL ODI LIVE Score: SL 21/0

  • 01:40 PM, 12 Jan 2023

    मोहम्मद सिराज की शानदार शुरुआत

    पिछले मैच में 2 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने इस मैच में भी जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहलेओवर में केवल 2 रन दिए।

    IND vs SL ODI LIVE Score: SL 7/0

  • 01:35 PM, 12 Jan 2023

    मोहम्मद शमी ने की गेंदबाजी की शुरुआत

    भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी ने की। उन्होंने इस ओवर में बाउंड्री सहित 5 रन दिए।

  • 01:31 PM, 12 Jan 2023

    श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

    श्रीलंकी की बल्लेबाजी शुरू, डेब्यूटेंट नुवानिडु फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो ने की है पारी की शुरुआत।

  • 01:29 PM, 12 Jan 2023

    9 साल से घर के बाहर सीरीज नहीं जीती है श्रीलंका

    श्रीलंका की टीम घर से बाहर पिछली बार 2014 में सीरीज जीती थी। अब यदि श्रीलंका को दोबारा सीरीज जीतनी है तो पहले आज का मैच जीतकर बराबरी करनी होगी।

  • 01:24 PM, 12 Jan 2023

    महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

    इस मैच में विराट कोहली के पास श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। वह 67 रन बनाते हीं वनडे क्रिकेट में रनों के मामले में जयवर्धने से आगे निकल जाएंगे।

  • 01:16 PM, 12 Jan 2023

    श्रीलंका की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है

    श्रीलंका की टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। पथुम निसांका और दिलशान मदुशंका इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर नुवानिडु फर्नांडो डेब्यू कर रहे हैं, जबकि लाहिरू कुमारा की वापसी हुई है।

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलांका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन रजीथा, लाहिरू कुमारा।

  • 01:06 PM, 12 Jan 2023

    टीम इंडिया में एक बदलाव

    टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। युजवेंद्र चहल के स्थान पर कुलदीप यादव को मौका मिला है।

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

    — BCCI (@BCCI) January 12, 2023

  • 01:02 PM, 12 Jan 2023

    श्रीलंका के कप्तान शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

  • 12:53 PM, 12 Jan 2023

    ईडेन गार्डन्स पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहगी टीम

    ओस की संभावना को देखते हुए ईडेन गार्डन्स के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी टीम। छोटा मैदान और आउटफील्ड तेज होने के कारण बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।

  • 12:51 PM, 12 Jan 2023

    विराट के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

    पिछले मैच में अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगाने वाले विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यदि वह आज के मैच में शतक बना लेते हैं तो घरेलू जमीन पर शतक बनाने के मामले में सचिन से आगे निकल जाएंगे।

  • 12:46 PM, 12 Jan 2023

    ईडेन गार्डन्स पर खूब गरजा है रोहित का बल्ला

    आखिरी बार जब भारत और श्रीलंका की टीम ईडेन गार्डन्स पर भिड़ी थी, तो रोहित शर्मा ने अपने वनड करियर का सर्वाधिक स्कोर 264 रन बनाया था। उम्मीद है रोहित उसी फॉर्म को यहां भी दोहराएंगे।