News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

India Squad World Cup 2023: इन 15 खिलाड़ियों पर खेला है सेलेक्टर्स ने दांव छह खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे वर्ल्ड कप


 वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है।। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन 15 खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है, जो इस मेंगा इवेंट में टीम इंडिया को खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे।

युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल और ईशान किशन टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

वहीं, एशिया कप की टीम में जगह बनाने में सफल रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) के नाम पर भी हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं। ईशान किशन ने लगातार धांसू प्रदर्शन करते हुए विश्व कप (ICC World Cup 2023) के लिए अपना दावा पहले ही ठोक दिया है। केएल राहुल की खराब फिटनेस को देखते हुए सेलेक्टर्स उन पर क्या फैसला लेते हैं यह भी देखना होगा। विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की सरजमीं पर होना है।

5 Sept 20232:27:32 PM

India Squad World Cup 2023: ये भारतीय स्टार्स पहली बार खेलेंगे विश्व कप

बता दें कि भारत की तरफ से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर पहली बार विश्व कप खेलेंगे।

5 Sept 20232:18:07 PM

World Cup 2023 India Squad: रोहित शर्मा ने केएल राहुल को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या कहा?

केएल राहुल को विश्व कप के एकादश में शामिल करने के बारे में जब कप्तान रोहित शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई प्लान नहीं किया है। हमें देखना होगा कि कौन फार्म में है। कौन अपोजिशन में है। किसे खिलाने का फायदा है। कोई मिस आउट होगा तो होगा। आपको कठिन फैसले लेने पड़ते हैं।

5 Sept 20232:10:24 PM

CWC 2023 India Squad: ईशान को मिला दमदार प्रदर्शन का इनाम

ईशान किशन को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। ईशान वर्ल्ड कप 2023 की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि, वह प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

5 Sept 20232:02:54 PM

World Cup 2023 India Squad: शार्दुल ठाकुर का सेलेक्शन कितना सही?

शार्दुल ठाकुर का सेलेक्शन थोड़ा चौंकाने वाला है। शार्दुल की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रही है। हार्दिक पांड्या पहले से ही टीम में मौजूद हैं। ऐसे में शार्दुल की जगह पर एक अन्य बल्लेबाज को टीम में शामिल किया जा सकता था।

5 Sept 20231:56:47 PM

World Cup 2023 India Squad: रोहित ने बढ़ाया हौसला

वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बनाने वाले खिलाड़ियों से कप्तान रोहित का कहना है कि वह दिल छोटा ना करें और अगले मौके के लिए तैयार रहें।

5 Sept 20231:54:45 PM

CWC 2023 India Squad: खराब फॉर्म के बावजूद सूर्या को मिला मौका

खराब फॉर्म के बावजूद सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप 2023 की टीम में शामिल किया गया है। यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। सूर्या को यह फॉर्मेट अब तक बिल्कुल भी रास नहीं आया है।

5 Sept 20231:47:25 PM

World Cup 2023 India Squad: तिलक वर्मा को नहीं मिला मौका

एशिया कप 2023 की टीम में जगह बनाने वाले तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। केएल राहुल खराब फिटनेस के बावजूद टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

5 Sept 20231:44:54 PM

India Squad World Cup 2023: अश्विन-धवन नजरअंदाज

रविचंद्रन अश्विन और शिखर धवन को सेलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप 2023 की टीम से नजरअंदाज कर दिया है। अश्विन का अनुभव काफी काम आ सकता था।

5 Sept 20231:43:16 PM

CWC 2023 India Squad: अक्षर को मिली है जगह

अक्षर पटेल वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं, ईशान किशन को भी वर्ल्ड कप की टीम में जगह दी गई है।

5 Sept 20231:41:29 PM

World Cup 2023 India Squad: चहल को नहीं मिली जगह

युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप 2023 की टीम में भी जगह नहीं दी गई है। चहल को एशिया कप की टीम में भी नहीं चुना गया था। यह फैसला काफी चौंकाने वाला है।

5 Sept 20231:38:51 PM

CWC 2023 India Squad: वर्ल्ड कप की टीम इस प्रकार है।

भारत की वर्ल्ड कप टीम- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

5 Sept 20231:37:26 PM

India Squad World Cup 2023 : वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम का एलान

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। अजीत आगरकर और रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए टीम का एलान कर दिया है।

5 Sept 20231:27:07 PM

Cricket World Cup 2023 India Squad: कौन होगा इन और कौन होगा आउट?

चंद मिनटों के बाद वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम आपके सामने होगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सेलेक्टर्स कोई सरप्राइज कॉल लेते हैं या फिर उन्हीं 15 खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हैं, जो एशिया कप खेलने उतरे हैं।

5 Sept 20231:19:43 PM

CWC 2023 India Squad: ईशान किशन का सेलेक्शन तय है!

ईशान किशन का प्रदर्शन हाल में बेमिसाल रहा है। ऐसे में विकेटकीपर के तौर पर वह सेलेक्टर्स की पहली पसंद होंगे।

5 Sept 20231:13:04 PM

India Squad World Cup 2023 : थोड़ी देर में होगा टीम का एलान

अब से थोड़ी से देर में भारत की वर्ल्ड कप टीम की घोषणा होनी है। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन 15 खिलाड़ियों के नाम का एलान करेंगे, जो इस मेंगा इवेंट में भारतीय टीम को खिताब दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

5 Sept 202312:38:49 PM

World Cup 2023 India Squad: वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी एशिया कप वाली टीम

रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद साफ किया था कि वर्ल्ड कप की टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यानी विश्व कप में एशिया कप वाली सेम टीम खेलती नहीं दिखाई देगी यह तो साफ है।

5 Sept 202312:17:08 PM

Cricket World Cup 2023 India Squad: 1:30 बजे होगा टीम का एलान

इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने को है। वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगा।

5 Sept 202311:45:06 AM

World Cup 2023 India Squad: गौतम गंभीर ने विश्व कप के लिए इन 15 खिलाड़ियों को चुना

गौतम गंभीर ने विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना है। गंभीर द्वारा विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी को जगह मिली है।

5 Sept 202311:19:14 AM

CWC 2023 India Squad: कैसा होगा वर्ल्ड कप के लिए पेस अटैक?

भारतीय सेलेक्टर्स के सामने पेस अटैक के लिए गेंदबाजों का चुनना आसान काम नहीं होगा। बुमराह अब पूरी तरह से फिट हैं, तो शमी और सिराज का सेलेक्शन भी तय दिख रहा है। हालांकि, रेस में प्रसिद्ध कृष्णा भी हैं।

5 Sept 202311:01:31 AM

World Cup 2023 India Squad: संजू सैमसन का क्या होगा?

भारतीय सेलेक्टर्स के पास विकेटकीपर के तौर पर कई विकल्प मौजूद हैं। ईशान किशन, केएल राहुल का नाम रेस में सबसे आगे है, लेकिन संजू सैमसन पर भी हर किसी की निगाहें रहने वाली है। हालांकि, संजू की हालिया फॉर्म उनके खिलाफ जा सकती है।

5 Sept 202310:34:10 AM

World Cup 2023 India Squad: धवन को मिलेगा मौका?

शुभमन गिल की वनडे में फॉर्म कुछ खास नहीं चल रही है। ऐसे में देखना होगा कि सेलेक्टर्स शिखर धवन के नाम पर विचार करते हैं या फिर नहीं। धवन काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

5 Sept 202310:03:51 AM

CWC 2023 India Squad: अश्विन के नाम पर होगा विचार?

भारतीय सेलेक्टर्स रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड कप 2023 की टीम में जगह देते हैं या नहीं, यह देखने लायक बात होगी। अश्विन के पास अनुभव है और याद रखिए वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाना है। भारत की सरजमीं पर अश्विन बेहद कारगर स्पिनर हैं।

5 Sept 20239:43:42 AM

India Squad World Cup 2023 : अक्षर के नाम पर भी रहेगी निगाहें

वर्ल्ड कप टीम के सेलेक्शन के समय पर एक नाम जिस पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं, वो अक्षर पटेल का भी होगा। अक्षर ने पिछले कुछ समय में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है और विश्व कप भी भारत में ही खेला जाना है।

5 Sept 20239:28:32 AM

Team India WC Squad LIVE: राहुल की फिटनेस है बड़ा सवाल

केएल राहुल की फिटनेस टीम इंडिया के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में उनको वर्ल्ड कप टीम में मौका मिलता है या नहीं देखना होगा। राहुल अभी तक एशिया कप में खेले दोनों ही मैचों में नहीं खेले हैं।

5 Sept 20239:15:14 AM

Team India WC Squad LIVE: तिलक वर्मा को मिलेगी जगह?

एशिया कप की टीम में शामिल किए गए तिलक वर्मा वर्ल्ड कप टीम में भी जगह बना पाते हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। तिलक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

5 Sept 20238:38:36 AM

Team India WC Squad LIVE: चहल को मिलेगी जगह?

एशिया कप टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे युजवेंद्र चहल वर्ल्ड कप की टीम में जगह बना पाएंगे या नहीं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

5 Sept 20238:37:41 AM

Team India WC Squad LIVE: आज होगा वर्ल्ड कप टीम का एलान

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान आज होगा। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 15 सदस्यीय टीम का एलान करेंगे।