Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Israel-Hamas War: आखिरी वक्त में बढ़ाई गई इजरायल और हमास में युद्ध विराम की अवधि


गाजा पट्टी। इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम के समाप्त होने से कुछ मिनट पहले ही अब इसे एक और दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, गाजा में संघर्ष विराम तेजी से कमजोर होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि दर्जनों लोगों की रिहाई के बाद उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाए गए महिलाओं और बच्चों की संख्या कम हो गई है।

कतर की मदद से अंतिम समय में बढ़ा युद्धविराम

युद्धविराम बढ़ाने की जानकारी ठीक उसी समय आई जब संघर्ष विराम समाप्त होने वाला था। कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष विराम को पहले की तरह ही शर्तों के तहत बढ़ाया जा रहा है, जिसमें हमास ने इजरायल द्वारा 30 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले प्रति दिन 10 इजरायली बंधकों को रिहा किया है।

 

अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ा

लगभग आठ सप्ताह तक गाजा में इजरायली बमबारी और जमीनी गोलीबारी के बाद युद्ध विराम को लंबे समय तक जारी रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ गया है, जिसमें हजारों फलस्तीनी मारे गए हैं। वहीं, यहां से 23 लाख की तीन चौथाई आबादी को क्षेत्र छोड़कर भागना पड़ा।

एंटनी ब्लिंकन के दौरे के बाद बढ़ा युद्धविराम

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन युद्ध शुरू होने के बाद से क्षेत्र की अपनी तीसरी यात्रा पर बुधवार देर रात इजराइल पहुंचे और यही कारण रहा कि वो संघर्ष विराम को और बढ़ाने का दबाव बना सके।

शुरुआत में घोषणा के बाद अंतिम क्षण में गतिरोध उत्पन्न पैदा हो गया था। हमास ने कहा कि इजराइल ने एक प्रस्तावित सूची को अस्वीकार कर दिया है, जिसमें सात जीवित बंदियों के बदले तीन अवशेष देने की बात थी। हमास का कहना था कि ये इजराइली हवाई हमलों में मारे गए थे। हालांकि, बाद में इजराइल ने कहा कि हमास ने एक बेहतर सूची प्रस्तुत की है, युद्धविराम बढ़ाया जा सका।

7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए घातक हमले के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाई गई अधिकांश महिलाओं और बच्चों को पहले ही मुक्त कर दिया गया है। अब उम्मीद है कि हमास के आतंकी पुरुषों और सैनिकों को मुक्त करने के बदले में कोई बड़ी मांग रखेंगे।