News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra : उद्धव ने बुलाई शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक, जब अल्पमत में है सरकार तो मीटिंग क्यों?- भाजपा


नई दिल्ली, महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महा विकास आघाड़ी सरकार से बहुमत साबित करने के लिए कहा है। राज्यपाल ने 30 जून को फ्लोर टेस्ट करने के लिए कहा है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा। हालांकि, महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ उद्धव सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट भी याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है। आज शाम 5 बजे इस मामले में सुनवाई होगी।

  • 04:26 PM, 29 Jun 2022

    बागी विधायक रैडिसन ब्लू होटल लौटे

    महाराष्‍ट्र के शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन कर रैडिसन ब्लू होटल लौटे।

  • 04:12 PM, 29 Jun 2022

    फ्लोर टेस्ट के विरोध में मनसे करेगी मतदान

    महाराष्ट्र के भाजपा नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से फोन पर बात की और कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में मदद मांगी। ठाकरे ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी मतदान करेगी। महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है।

  • 04:12 PM, 29 Jun 2022

    फ्लोर टेस्ट के विरोध में मनसे करेगी मतदान

    महाराष्ट्र के भाजपा नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से फोन पर बात की और कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में मदद मांगी। ठाकरे ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी मतदान करेगी। महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है।

  • 03:42 PM, 29 Jun 2022

    भाजपा नेता सुधीर ने उठाए कैबिनेट बैठक पर सवाल

    उद्धव सरकार की कैबिनेट बैठक पर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बयान दिया। उन्होंने कहा राज्य की अल्पमत सरकार की कैबिनेट बैठक पूरी तरह गलत है। यह एक राजनीतिक पाप के समान है।

  • 02:57 PM, 29 Jun 2022

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बुलाई कैबिनेट बैठक

    महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट पर चर्चा हो सकती है।

  • 02:51 PM, 29 Jun 2022

    कांग्रेस नेताओं की बैठक जारी

    महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुंबई में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी के नेता अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, सुनील केदार, चरण सिंह सपरा और नितिन राउत शामिल हैं।

  • 02:40 PM, 29 Jun 2022

    विधायक दीपक केसरकर बोले

    गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हम सबने कामख्या देवी के दर्शन किए। महाराष्ट्र की जनता के लिए हमने दुआ मांगी। असम की जनता के लिए भी हमने दुआ मांगी की जल्द ही बाढ़ की स्थिति सुधर जाए।

  • 01:57 PM, 29 Jun 2022

    नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

    जेल में बंद एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट आज शाम उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी।

  • 01:38 PM, 29 Jun 2022

    शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावा

    महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 50 विधायकों का समर्थन है। हमारे पास 2/3 बहुमत है। हम फ्लोर टेस्ट को लेकर चिंतित नहीं हैं।