Latest News धर्म/आध्यात्म राष्ट्रीय

Mahavir Jayanti 2022: महावीर जयंती कल, जानिए शुभ मुहूर्त,


नई दिल्ली, : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। महावीर जैन धर्म के आखिरी आध्यात्मिक गुरु थे। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। इसलिए जैन समुदाय के लिए महावीर जयंती काफी महत्वपूर्ण होती है। जानिए महावीर जयंती की तिथि, मुहूर्त, सिद्धांत और प्रेरणादायी विचार।

भगवान महावीर का बाल्यावस्था में नाम वर्धमान था। उनका जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार के वैशाली के नजदीक में हुआ था। राजा के घर में जन्मे महावीर ने तमाम भौतिक सुविधाओं को त्यागकर 30 वर्ष की आयु में घर छोड़कर 12 साल कठोर तप करके कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया और वह तीर्थंकर कहलाएं। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया।