Latest News करियर राष्ट्रीय

NTA NEET UG : जल्द ही रिलीज होगी नीट यूजी आंसर-की, 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म


नई दिल्ली, । NEET UG 2022: नीट यूजी के 18 लाख स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET UG) आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही रिजल्ट का अनुमान लगाने के लिए प्रोविजनल आंसर- की जारी करेगी। इसके बाद ही कुछ दिनों बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो NEET UG 2022 आंसर-की 31 जुलाई, 2022 से पहले जारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा, NEET परिणाम 2022, 18 अगस्त के आसपास जारी होने की संभावना है। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि NTA ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना रिलीज नहीं की है। एनटीए परिणाम और आंसर-की neet.nta.nic.in पर रिलीज की जाएगी। स्टूडेंट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स सबमिट एंटर करने के बाद अपना स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए उम्मीदवार की OMR रिस्पांस शीट भी जारी करेगा।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट 

  • neet.nta.nic.in
  • ntaresults.nic.in
  • nta.ac.in

How to Download NEET UG Answer Key 2022: नीट यूजी आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

नीट यूजी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, “नीट यूजी 2022 रिजल्ट” पर क्लिक करें। इसके बाद, अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका NEET UG 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।

NEET UG 2022 परिणाम जारी होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। बता दें कि NEET 2022 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश भर के 546 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा और परिणाम से ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।