Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

PM मोदी ने नरसिम्हा राव को दी श्रद्धांजलि, उपराष्ट्रपति ने कही ये बात


  • नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश राष्ट्रीय विकास में उनके व्यापक योगदान को याद करता है। कांग्रेस के अनुभवी नेता, राव ने 1991 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और उन्हें परिवर्तनकारी बदलावों को अमल में लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारवादी बनाने का श्रेय दिया जाता है।

मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
मोदी ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी वी नरसिम्हा राव जी को उनकी 100 जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास में उनके व्यापक योगदान को याद करता है। वे असाधारण ज्ञान एवं बुद्धिमता के धनी थे, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल के अपने रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ की एक क्लिप भी साझा की जिसमें उन्होंने राव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

उपराष्ट्रपति ने नरसिम्हा राव की प्रतिबद्धता को किया याद
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें भारत में आर्थिक सुधारों का निर्ववाद पथ प्रदर्शक बताया। नायडू ने कहा कि लोग राष्ट्र के विकास के प्रति राव की गढ प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखेंगे। राव जून 1991 और मई 1996 के बीच प्रधानमंत्री रहे थे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, एक कुशल प्रशासक, राजनेता, दूरदर्शी और भारत में आॢथक सुधारों के निर्ववाद पथ प्रदर्शक पीवी नरसिम्हा राव को उनकी सौवीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।