Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

RBI : Repo Rate 65 फीसदी पर स्थिर नहीं कम होगी होम लोन की EMI –


 

RBI MPC LIVE: हर दो महीने में आरबीआई की एमपीसी बैठक (RBI MPC Meet 2024) होती है। इस बैठक में देश की महंगाई को ध्यान में रखते हुए रेपो रेट का फैसला लिया जाता है। चालू वित्त वर्ष की पहली बैठक 3 अप्रैल 2024 से शुरू हुई थी। आज इस बैठक के फैसलों का एलान किया गया। इस बार भी रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया।

5 Apr 20241:43:09 PM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: Green Bond को मिली मंजूरी

रिजर्व बैंक ने घोषणा की कि वह गांधीनगर के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड (एसजीआरबी) के निवेश और व्यापार की अनुमति देगा।

5 Apr 202412:47:19 PM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: UPI यूजर को मिलेगी सुविधा

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और यूपीआई यूजर को लाभ देने के लिए आरबीआई यूपीआई की नई सर्विस शुरू करेगा। यूपीआई यूजर को जल्द ही यूपीआई के माध्यम से कैश डिपॉजिट करने की सुविधा मिलेगी।

5 Apr 202411:51:47 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: बढ़ सकती है खाद्य पदार्थों के दाम

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी अप्रैल-जून के बीच उच्च तापमान के पूर्वानुमान को देखते हुए खाद्य पदार्थों की कीमतों पर सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया।

5 Apr 202411:29:32 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: एमपीसी बैठक पर रणनीतिकार की प्रतिक्रिया

डॉ. वी के विजयकुमार, मुख्य निवेश रणनीतिकार, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार

मौद्रिक नीति, जो नीति दरों और रुख में कोई बदलाव नहीं होने के साथ अपेक्षित तर्ज पर आई है, हालांकि, चालू वित्त वर्ष के बारे में बहुत आशावादी है। इस बात पर जोर देते हुए कि “सीपीआई मुद्रास्फीति घट रही है और जीडीपी वृद्धि तेज है” गवर्नर ने वित्त वर्ष 25 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 4.5% और जीडीपी वृद्धि 7% रहने का अनुमान लगाया है। यह आशावाद शेयर बाजार के लिए अच्छा संकेत है। गवर्नर की यह टिप्पणी कि “निजी पूंजीगत व्यय चक्र व्यापक हो रहा है और क्षमता उपयोग में सुधार हो रहा है” पूंजीगत सामान क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है।

5 Apr 202411:12:36 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: एमपीसी के फैसलों पर क्या है प्रतिक्रिय

 विपुल भोवर, निदेशक, सूचीबद्ध निवेश, वॉटरफील्ड सलाहकार के अनुसार

भारतीय रिज़र्व बैंक ने फिलहाल नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित है, हालांकि गिरावट की राह पर है, खाद्य कीमतों, तेल की कीमतों और मानसून को लेकर अनिश्चितता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आरबीआई दरों में कटौती की जल्दी में नहीं है, क्योंकि विकास बरकरार है।

5 Apr 202411:00:55 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी

शक्तिकांत दास ने कहा कि सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। दुनिया के सेंट्रल बैंक के गोल्ड रिजर्व में 19 टन की तेजी देखने को मिली है। लगातार 9 महीने से गोल्ड रिजर्व में तेजी आई है। आरबीआई के भी गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी हुई है।

5 Apr 202410:50:50 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: सरकार ने आरबीआई को दिया आदेश

सरकार ने आरबीआई को सीपीआई मुद्रास्फीति को दोनों तरफ 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

5 Apr 202410:40:50 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: देश के विकास पर करना होगा फोकस

इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रिजर्व बैंक को विकास को “सर्वोच्च प्राथमिकता” देनी होगी। इसके साथ ही विश्वास और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

5 Apr 202410:30:04 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: 7 फीसदी हो सकता है जीडीपी ग्रोथ

शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के लिए जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहली तिमाही में यह  7.1 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.9 फीसदी और तीसरी-चौथी तिमाही में 7 प्रतिशत रह सकता है।

5 Apr 202410:27:27 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: सीपीआई में संशोधन

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने FY25 के लिए पहली और दूसरी तिमाही के सीपीआई में संशोधन किया।

चालू वित्त वर्ष की Q1 में सीपीआई 4.9 प्रतिशत, Q2 में 3.8 प्रतिशत, Q3 में 4.6 प्रतिशत, Q4 में 4.5 प्रतिशत हो सकती है।

5 Apr 202410:23:44 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: शेयर बाजार में हल्की गिरावट

Share Market Today: इस बार भी रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों के बाद बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 10.20 पर बीएसई 186  अंक गिरकर 74,041 पर कारोबार कर रहा था।

5 Apr 202410:21:41 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: 7 फीसदी हो सकती है देश की जीडीपी

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

5 Apr 202410:20:42 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: वित्तीय वर्ष में आर्थिक वृद्धि की संभावना

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण मांग जोर पकड़ रही है। ऐसे में वित्त वर्ष 2025 में खपत में आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

5 Apr 202410:18:44 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: देश की जीडीपी में ग्रोथ

 आरबीआई गवर्नर ने बताया कि जीडीपी अनुपात में तेजी देखने को मिल सकती है। उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

5 Apr 202410:17:24 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: महंगाई में हुई बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि फरवरी में खाद्य मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ा है।एमपीसी महंगाई के बढ़ने के जोखिम के प्रति सतर्क है।

5 Apr 202410:15:23 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: सांतवी बार स्थिर रहा रेपो रेट

इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। समिती ने रेपो रेट में बदलाव ना करने का फैसला लिया है। समिती में 5ः1 के बहुमत के साथ रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। लगातार सातवीं बार रेपो रेट को स्थिर रखा गया है।

5 Apr 202410:10:46 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: देश की इकोनॉमी से आरबीआई का गहरा संबंध

एमपीसी बैठक के फैसलों का एलान करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था से रिर्जव बैंक का गहरा संबंध है। बता दें कि 1 अप्रैल 2024 को आरबीआई 90 वर्ष का हो गया है।

रिजर्व बैंक की यात्रा का भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास से गहरा संबंध है: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास।

5 Apr 202410:04:36 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: नहीं हुआ रेपो रेट में कोई बदलाव

RBI MPC Meet: आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का किया एलान। उन्होंने  कहा कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करना का फैसला लिया गया है। इसका मतलब है कि रेपो रेट में 6.5 फीसदी पर स्थिर रहेगा।

5 Apr 20249:52:12 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: इस बार स्थिर हो सकता है रेपो रेट

अंसल हाउसिंग के निदेशक कुशाग्र अंसल के अनुसार पिछली कई बार की घोषणाओं में आरबीआई ने रेपो दरों को यथावत रखा है, जो रियल एस्टेट कंपनियों और होम बॉयर्स के लिए सकारात्मक रुख का संकेत देता है। हम इस बैठक के बाद भी केंद्रीय बैंक की ओर से रेपो दर बरकरार रहने की उम्मीद कर रहे हैं।

5 Apr 20249:41:51 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: लंबे समय से नहीं हुआ रेपो रेट में बदलाव

Repo Rate Unchanged: देश में महंगाई को कंट्रोल करने और मनी फ्लो को बैलेंस करने के लिए काफी समय से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बार भी रेपो रेट स्थिर रहने का फैसला लिया जा सकता है।

5 Apr 20249:31:33 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: भारतीय करेंसी में गिरावट

Dollar Vs Rupee: शेयर मार्केट के साथ ही आज भारतीय करेंसी के मूल्य में भी गिरावट देखने को मिली है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर खुला है।

5 Apr 20249:29:01 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: रियल एस्टेट के दिग्गज ने रेपो रेट बरकरार रखने की उम्मीद जताई

RBI MPC Meet Update: मिगसन ग्रुप के निदेशक यश मिगलानी ने कहा कि रेपो रेट फरवरी 2023 से 6.5 प्रतिशत के उच्चस्तर पर बनी हुई है। देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत है और महंगाई नियंत्रण में है। उम्मीद है कि आरबीआई रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगी और होम बॉयर्स और डेवलपर्स को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला करेगी।

5 Apr 20249:19:56 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: गिरावट के साथ शुरू हुआ बाजार में कारोबार

 Share Market Update: शुक्रवार को सेंसेक्स 154.20 अंक गिरकर 74,073.43 अंक पर खुला। निफ्टी 52.50 अंक या 0.23 फीसदी फिसलकर 22,462.20 पर अंक पर पहुंच गया।

5 Apr 20249:16:57 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: लाल निशान पर खुला बाजार

Share Market Open: आज शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला है। बीएसई 220 अंक गिरकर 74,006 अंक पर खुला है।

5 Apr 20249:09:46 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: शेयर मार्केट में तेजी

Share Market Pre-Open: आज मार्केट के प्री-ओपन पर बीएसई हरे अंक पर था। सेंसेक्स 100 अंक की तेजी से खुलने की संभावना है।

5 Apr 20249:04:08 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: क्या है एक्सपर्ट की राय

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष तीसरी तिमाही में रेपो रेट में कटौती हो सकती है।

5 Apr 20248:51:04 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: कब बदला था रेपो रेट

Repo Rate: पिछले एक वित्त वर्ष से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया गया था।

5 Apr 20248:46:27 AM

RBL MPC Meeting 2024 LIVE: फरवरी में हुई थी पिछली एमपीसी बैठक

RBI MPC Meet: पिछला एमपीसी बैठक फरवरी में हुआ था। इस बैठक में भी रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया था। फरवरी में भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ, इसकी वजह से बैंक लोन की ब्याज दर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

5 Apr 20248:43:38 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE Updates: क्या होता है रेपो रेट

What is Repo Rate: देश के सभी बैंक आरबीआई से कर्ज लेते हैं। आरबीआई जिस दर पर कर्ज देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट का असर लोन की ईएमआई पर पड़ता है। रेपो रेट में कटौती के बाद लोन की ईएमआई कम हो जाती है।

5 Apr 20248:41:27 AM

RBI MPC Meeting 2024 LIVE: क्यों होती है एमपीसी बैठक

RBI Repo Rate:  महंगाई को कंट्रोल करने और मनी फ्लो को बैलेंस करने के लिए केंद्रीय बैंक एमपीसी बैठक करता है। इस बैठक में देश की आर्थिक आंकड़ों और महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में कटौती या फिर इजाफा को लेकर फैसले लिए जाते हैं।