Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Tajinder Bagga Arrest: भाजपा नेता बग्‍गा के लिए महाभारत, दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस आमने-सामने


कुरुक्षेत्र, । भाजपा नेता और प्रवक्‍ता तजिंदर सिंह बग्‍गा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्‍ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस में महाभारत छिड़ गई है। महभारत की धरा कुरुक्षेत्र में पुलिस की टीम एक दूसरे के विरोध में आमने सामने हो गई। बग्‍गा को पंजाब पुलिस ने गाड़ी से नहीं उतरने दिया।

दरअसल, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है। बग्‍गा के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को गिरफ्तार करने दिल्‍ली पहुंचती है। दिल्‍ली के जनकपुरी स्थित आवास से बग्‍गा को पंजाब पुलिस ले जाती है। वहीं तीन कांस्‍टेबल जनकपुरी थाने में जाकर इसकी सूचना दे देते हैं।

 

कुछ ही देर में भाजपा नेताओं के बीच बात फैल जाती है। परिवार वालों ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट करके बग्‍गा का अपहरण किया गया। दिल्‍ली पुलिस केस दर्ज कर लेती है।

पंजाब पुलिस जब बग्‍गा को लेकर जा रही होती तो कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस से उनका आमना सामना होता है। जीटी रोड पर ही नाका लगातार पंजाब पुलिस की बुलेरो गाड़ी को रोक लिया जाता है।