Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

UKraine Russia War: यूक्रेन पर आक्रमण से आम रूसी लगाए गए प्रतिबंधों के कारण कर रहे हैं इन मुश्किलों का सामना


मिडलटाउन। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। जंग के कारण जान-माल का नुकशान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अब जंग एक खतरनाक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इस जंग में यूक्रेन कई संकट से गुजर रहा है, वहीं आम रूसियों का दैनिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित है, बता दें कि देश के राजनीतिक सुपर अमीर कुलीन वर्ग पहले से ही यूक्रेन के आक्रमण के जवाब में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा लगाए गए आर्थिक उपायों से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं रूस के खतरनाक आक्रामक वारों को देखते हुए, पश्चिमी देशों सहित अन्य ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन के आक्रमण के बाद रुस पर पश्चिमी आर्थिक प्रतिक्रिया काफी गंभीर रुप से सामने आई है, जबकि 2014 में क्रीमिया के विलय के बाद पश्चिम द्वारा लगाए गए प्रतिबंध ज्यादा प्रभावी नहीं थे। रूसी सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि को 1 फीसद प्रति वर्ष धीमा करने से यह इस बार तत्काल और बड़ा प्रभाव डाल रहा है। रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद, कुछ ही दिनों में, हम रूसियों की लंबी लाइनों की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो बैंक एटीएम से नगद पैसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

रूस के खिलाफ कई देशों ने क प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अलावा, जापान, आस्ट्रेलिया, ताइवान और अन्य देश शामिल हैं। बता दे कि पिछले कुछ दिनों में, अमेरिका ने पश्चिमी अधिकार क्षेत्र में रूसी केंद्रीय बैंक की संपत्ति को फ्रीज कर दी है, राष्ट्रपति बाइडन ने रूस को मिलने वाले कर्ज और रूस के प्रभावशाली लोगों व उनके परिवार के लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। वेब बैंक और प्रोम्सियाज मिलिटरी बैंक से लेन-देन पर प्रतिबंध लगाया गया है। रूस के स्वतंत्र घोषित किए गए यूक्रेन देश के हिस्सों से भी अमेरिका का आर्थिक संबंध नहीं होगा। राष्ट्रपति बाइडन ने रूस के कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। अधिकांश रूसी बैंकों को SWIFT बैंक क्लियरिंग सिस्टम से बाहर कर दिया है, जो हर दिन खरबों डालर के लेन-देन की प्रक्रिया करता है।