Latest News खेल राष्ट्रीय

WPL 2024 :ऑक्शन के लिए जोश से भरपूर भारतीय खिलाड़ी कुछ ही देर में शुरू होगा ऑक्शन


: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 9 दिसंबर को मुंबई में किया गया है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सहित पांच फ्रेंचाइजी के कुल 165 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। इनमें 104 भारतीय खिलाड़ी और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

उद्घाटन सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। रिटेंशन और रिलीज सूची जारी करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जाइंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श कर खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।

9 Dec 20232:05:36 PM

WPL 2024 Auction Live: ऑक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार टीमें

ऑक्शन के लिए टीमें पूरी तरह से तैयार है। कुछ ही देर में पांच टीमों के लिए ऑक्शन शुरू होगा। सभी टीमों के खरीददार हॉल में पहुंच चुके हैं और कुछ समय में ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

9 Dec 20231:38:53 PM

WPL 2024 Auction Live Updates: किसे मिलेगी यूपी वॉरियर्स में जगह

यूपी वॉरियर्स के पास भी पांच स्लॉट खाली है, जिसके चलते किन खिलाड़ियों को इसमें जगह मिलेगी। टीम के पास 4 करोड़ का बजट है।

9 Dec 202312:52:58 PM

WPL 2024 Auction Live: विराट कोहली की सिस्टर टीम में भरे जाएंगे ये स्लॉट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर में कुल दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा स्लॉट भरे जाएंगे। टीम के पास कुल 3.35 करोड़ की राशी है, जो कुल 7 स्लॉट में बांटी जाएंगी।

9 Dec 202312:20:14 PM

WPL 2024 Auction: गुजरात में सबसे ज्यादा स्लॉट

गुजरात जाइंट्स में सबसे ज्यादा 10 स्लॉट भरे जाएंगे। टीम के पास 5.95 करोड़ रुपयों का बजट अभी बाकी है।

9 Dec 202311:49:27 AM

WPL 2024 Auction Live: दिल्ली के पास 3 स्लॉट

2022 उद्घाटन सीजन की रनर- अप टीम दिल्ली के 2.25 करोड़ की राशी बाकी है और टीम के पास 3 स्लाट खाली है। इन स्लॉट्स में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

9 Dec 202310:51:38 AM

WPL 2024 Auction Live Updates: ऑक्शन के उत्साहित खिलाड़ी

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के लिए भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। इस ऑक्शन में पांच टीमें हिस्सा लेंगी, जो 165 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।

9 Dec 202310:20:48 AM

WPL 2024 Auction Live: आज होगा 165 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला

डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन की नीलामी आज मुंबई में होगी। इसमें 5 टीमें 165 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात होगी और किसे खरीददार नहीं मिलेगा।

9 Dec 20239:24:17 AM

WPL 2024 Auction: आज होगा ऑक्शन

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए आज मुंबई में ऑक्शन होगा। इनमें 104 भारतीय खिलाड़ी और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।