सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल २० यूनिट रक्त लिये गये। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि इस बार मुखिया का जन्मदिन रक्तदान दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। रक्तदान महादान होता है जो किसी को भी देकर उसकी बहुमूल्य जान बचायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीत का प्रथम उद्देश्य समाज सेवा, किसानों, नौजवानों, समाज के पिछड़े पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को उठाना व उसे न्याय दिलाना है। कहा कि कोरोना से लडऩे के लिए शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की अपील की जा रही है। दूसरी ओर दूध, पेट्रेाल रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर लोगों को शारीरिक व मानसिक रुप से कमजोर किया जा रहा है। इस दोहरी नीति को लोग गंभीरता से न ले इसलिये तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे है। काल में एक त सूर्यपाल सिंह, गणेश गुप्ता, महमूद अली, रिकज सिंह, सोलु सिंह, भोला यादव, सुनील यादव, नन्दलाल यादव, अशोक यादव, पंकज यादव, दीपक यादव, आदित्य सिंह, अखिलेश सिंह, सोनु सिंह, सिंटू सिंह, रामजी सिंह, नरेंदर यादव, अंकित यादव, अजहर तुन गुड्डू सिंह, सतपाल यादव आदि रहे।
Related Articles
चंदौली। तन,मन को स्वस्थ रखने के लिए पौधरोपण जरुरी
Post Views: 538 चहनियां। मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी होगा जब कदम-कदम पर पौधे लगेंगे। पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। हमें मुफ्त में आक्सीजन पेड़.पौधे ही देते हैं। बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व पर सवाल […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि
Post Views: 1,706 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
चंदौली।चेयरमैन ने सूर्य प्रतिमा का किया स्थापना
Post Views: 500 मुगलसराय। छठ पूजा पर विभिन्न तालाबो पर रेलवे क्रासिंग पाकर तालाब पर जाने वाले श्रद्घालुओं के साथ किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो उन्हे रेलवे ओवरब्रिज से होकर जाने की आरपीएफ के जवानों ने अपील किया। साथ ही उन्हे गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रेलवे रेलवे […]