चंदौली। समाजवादी महिला सभा का कार्यक्रम दरियापुर कबीरपुर, परोरवा चन्दौली में जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे महिलाओं से सम्बंधित उनके समाज के मुख्यधारा से जोडऩे के संदर्भ विस्तार से चर्चा हुई। तथा महिला सभा में जिला उपाध्यक्ष पद पर नागेश्वरी देवी चौहान को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान की भाजपा की सरकार में इंसाफ मिलना तो दूर जनपद में महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गरीब महिलाओं के अधिकार को दबाया जा रहा। इनका सुनने वाला कोई नही है। महिलाओं को सोचने की जरूरत है। अखिलेश यादव की सरकार थी तो हर धर्म की मानने वाली महिलाओं का मान सम्मान होता था। इस सरकार ने गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंसन मिलता था वह भी बन्द कर दिए व लड़कियों को लैपटॉप देना बंद कर दिया। कई एक योजना जो महिलाओं को मिलती थी वह भी बंद हो गई। इस झूठी सरकार को बदलने की जरूरत है। महिलाओं को संकल्प लेने की जरूरत है। एक धर्म निरपेक्ष सरकार अखिलेश यादव की बनने पर सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मान व योजनाओं फिर चालू होगी।
Related Articles
चंदौली। तीन दिवसीय किसान मेला विन्ध्य जोन का आयोजन
Post Views: 287 चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के प्रांगण में मंगलवार को एग्रोक्लाइमेटिक जोनवार तीन दिवसीय किसान मेला विन्ध्य जोन का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तीन दिवसीय विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली काला चावल समिति, कृषि निदेशालय […]
चंदौली।धनवंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रुप में मनाया गया
Post Views: 2,341 मुगलसराय। जीवक आयुर्वेद मेडिकल एण्ड हास्पिटल रिसर्च सेंटर कमलापुर एकौनी में मंगलवार को प्रात: ९ बजे से १ बजे के बीच में धनवंतरि जयंती का महोत्सव मनाया गया। धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रुप में मनाया गया। संस्था के चेयरमैन डा० सुनील कुमार गौतम ने बताया कि […]
चन्दौली ।वैज्ञानिक खेती कर रोल माडल बने प्रगतिशील किसान शिवाजी
Post Views: 387 चन्दौली । जहां एक ओर खेती की लागत बढऩे, फसल के उत्पादों का उचित मूल्य न मिलने से किसानों को खेती बारी अब बोझ लगने लगी है। लोग इसे मज़बूरी का कार्य समझने लगे है। तो अब सरकार किसानों की आमदनी दो गुनी करने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से कई […]