सकलडीहा। प्रदेश सरकार का साढ़े चार साल पूरा होने पर भाजपा की ओर से गांवों में चौपाल के माध्यम से उपलब्धियों को बताया गया। रविवार को क्षेत्र के महेसुआ गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कराया। भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के साढ़े चार साल की सरकार में हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। नौकरी से लेकर शिक्षाएस्वास्थ्यए विकास और उद्योग धंधे लगाये गये। महिला सुरक्षा को लेकर भी मिशन शक्ति चलाया गया।वर्षो से लम्बित प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया गया। हर घर उज्जवला गैस योजना का लाभए हजारों महिलाओं को समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया गया। यही नही हर गांव में पंचायत भवनए सामुदायिक शौचालय और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास बगैर भेदभाव के दिये गये। जीरो टारलेंस की नीति के तहत सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास से देश का चौमुखी विकास हो रहा है। इसके पूर्व गांव के ग्रामीणों की बिजली सहित अन्य समस्याओ को अधिकारियों के माध्यम से दूर कराने की बात कही गयी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सतीश तिवारी, विजय यादव, रंजय पाण्डेय, जयप्रकाश चौहान, चंद्रिका राजभर, भगवान दास, अजय गोंड आदि मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।हर्षोल्लास के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व
Post Views: 246 मुगलसराय। नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में सिखों के पहले गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 553 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विगत सात दिनों से निकलने वाली प्रभात फेरी के समापन के दौरान साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहब जी महाराज […]
चंदौली। निराश्रित पशु फसल को कर रहें बर्बाद
Post Views: 343 सकलडीहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने अभी पिछली बैठक में ही निराश्रित पशुओं को लेकर सख्त निर्देश दिया था। और कहा था कि निराश्रित पशुओं को गौशाला में रखा जाय, लेकिन उनके इस निर्देश को उनके ही अधीनस्थ नजरअंदाज कर रहे है। लिहाजा सकलडीहा विकास खण्ड में निराश्रित पशुओं की बाढ़ आ गयी […]
चंदौली। बैंक प्रबंधक ने विधवा को दिया बीमा धनराशि
Post Views: 569 सैयदराजा। क्षेत्र के लिए अच्छी खुशखबरी है जिसके तहत् यूबीआई की शाखा दुधारी के शाखा प्रबंधक समीर कुमार ने एटीएम कार्ड बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी रिंकू देबी को दो लाख रूपये का चेक प्रदान किया। जिसके चलते विधवा परिवार को एक सहारा मिल जाएगा जिससे वह अपने बच्चों का सहारा बन […]