धानापुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार को नगवां पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पम्प कैनाल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप देख नाराजगी जताई। कहा कि जब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है। सरकार संसाधनों के बूते उनकी मदद करने में अब तक नाकाम साबित हुई है। किसानों की नर्सरी सूख रही है। ऐसे में यदि गुरुवार तक नगवां पम्प कैनाल को बिजली आपूर्ति करने के लिए स्थापित जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया तो समाजवादी पार्टी किसानों के साथ जेई को बांधने का काम करेगी। विदित हो कि नगवा पम्प कैनाल को संचालित करने के लिए दो ट्रांसफार्मर की स्थापना की गयी थी। इसमें से एक ट्रांसफार्मर चार माह पूर्व जल गया था। जिसकी जानकारी व सूचना के बाद ही सिंचाई विभाग ने मामले को संज्ञान नहीं लिया। इसी बीच बीते 25 जून को दूसरा ट्रांसफार्मर जल जाने से पम्प कैनाल की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि वर्तमान में किसानों को धान की नर्सरी को बचाए रखने के लिए पानी की सख्त जरूरत है। लिहाजा अगले गुरुवार तक यदि सिंचाई विभाग जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर नगवा पम्प कैनाल का संचालन करने में विफल रहा तो क्षेत्रीय किसान सपाइयों के सहयोग से सरकार के खिलाफ धरनारत होंगे। आरोप लगाया कि किसानों के हिमायती होने के कसीदे तो सरकार व सरकार के मंत्री.विधायक खूब पढ़ते हैं लेकिन किसान हितों से जुड़े मुद्दे पर करने की बजाय पीछे हट जाते हैं।
Related Articles
चंदौली।त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पुलिस कर रही फुटमार्च
Post Views: 313 चंदौली। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु अधिकारी गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया जा रहा एरिया डामिनेशन/फुट मार्च लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष, सकुशल […]
चंदौली।डीएम ने बच्चों को खिलाया एल्बेंडाजॉल का टैबलेट
Post Views: 391 चंदौली। राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर के स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजॉल का टैबलेट खिलाकर शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में एल्बेंडाजॉल का टेबलेट खिलाने के बाद […]
डम्फरसे टकराकर बाइक सवारकी मौत
Post Views: 388 चंदौली। थाना क्षेत्र फत्तेह प्रतापपुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक बाईक मे डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों घायलो को 102 नम्बर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों लोग की हालत गंभीर […]