मुगलसराय। महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को ग्रीन हाउस क्लब की महिला विंग ने सुभाष पार्क में रोपे गए बेल सहित अन्य पौधों पर जलाभिषेक किया। महिलाओं ने कहा कि शिव जी को बेल बहुत पसंद है। इसलिए शिव के साथ इन पर भी जलाभिषेक करके इनके विकास की कोशिश की गई है। शनिवार की सुबह ग्रीन हाउस क्लब के महिला बैंक की सदस्य सीमा जायसवाल, वंदना तिवारी और रानी सिंह ने सुभाष पार्क में पहुंचकर यहां संस्था द्वारा रोपे गए बेल, गुलमोहर, शीशम और क्रिसमस ट्री पर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में वृक्षों की जिस तरह से कटाई हो रही है। ऐसे में हर व्यक्ति को छायादार सहित अन्य उपयोगी पौधों का रोपण जरूरी हो गया है। पौधरोपण जितना जरुरी है उतना ही जरुरी है उसका संरक्षण। पौधरोपण करना ही हमारा दायित्व नहीं है। बल्कि जब तक वह वृक्ष का रूप न ले ले तब उसका देखभाल जरुरी है। इस मौके पर संस्था के सदस्य संजय जायसवाल, सतीश चंद्र पाठक, बेचन केसरी, पवन तिवारी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश तिवारी, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
Post Views: 404 चकिया। स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकार प्रेम प्रकाश मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एएनएम नेहा सिंह अनुपस्थित मिली। उपस्थिति पंजिका पर उनका फर्जी हस्ताक्षर देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही 2 चिकित्सक […]
चंदौली। कोरोनाकाल में गरीबों की मददगार बनी थानाध्यक्ष
Post Views: 695 चंदौली। कोरोना संक्रमण काल में शहाबगंज थाना की एसएसओ वंदना सिंह इन दिनों गरीबों की मददगार बनी हुई हैं। महिला एसएचओ नियमित रूप से गरीबों, असहायों का सेवा करने में जुटी हुई है। अलग अलग क्षेत्रों में खाने के पैकेट भी बटवांने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यही नहीं पुलिसकर्मी […]
चंदौली। मैक्सवेल की छात्राओं ने निकाली रैली
Post Views: 849 चंदौली। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेज की नर्सिंग की छात्राओं द्वारा रैली निकाला गया। रैली को मैक्सवेल इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डा० के एन पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। रैली में शामिल मेडिकल साइंसेज की नर्सिंग […]