चंदौली। जनपद के धानापुर ब्लाक क्षेत्र के सिहावल गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार ओमकार नाथ यादव के धर्म पत्नी ५० वर्षीय महराजी देवी के निधन पर शनिवार को एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्घांजलि दी गयी। श्रद्घांजलि सभा में विभिन्न संगठनों के लोगों सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्घांजलि दी। महराजी देवी का गत दिनों जिला मुख्यालय स्थित पं कमलापति त्रिपाठी जिला राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका दाह संस्कार धानापुर क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर किया गया था। मुखाग्नि उनके पति ओमकार नाथ यादव ने दिया था। वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।
Related Articles
चंदौली। सबके सम्मान में ही हमारा सम्मान:केएन पांडेय
Post Views: 452 चहनियां। स्थानीय ब्लॉक के बलुआ मंडल में सभी ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को बलुआ स्थित निजी विद्यालय पर हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा और सह संयोजक नवनियुक्त चहनियां मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा तथा मुख्य वक्ता के […]
चंदौली।मतदान में सभी लोग करें सहयोग:बीडीओ
Post Views: 655 चहनियां। चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा सकलडीहा के द्वारा शपथ दिलाया गया व मतदान के बारे में बताया गया। डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को 7 […]
चंदौली। रोजगार, खुशहाली भाजपा की प्राथमिकता
Post Views: 465 चंदौली। जनपद में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकडऩा शुरु कर दिया है। प्राय: सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों व पूर्व मंत्रियों का दौरा कार्यक्रम लगने लगा है। इसी क्रम में रविवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विधायक सुशील सिंह के […]