बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम किर्तृपुर गांव में बुधवार को दो दिनों पूर्व हुई कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दाड़ी बनाने वाले चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों का सीएचसी बांसडीह में उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के 32 वर्षीय अभिषेक कन्नौजिया व 25 वर्षीय राजू बिंद अपने डेरा पर जा रहे थे। गांव का ही आकाश ठाकुर रास्ते में दोनों को रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार उस्तरा से हमला कर दिया। हमला में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सीएचसी बांसडीह लाया जहां प्राथमिक उपचार के गंभीर स्थिति में डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक को मुंह व पेट, हाथ पर तथा राजू को हांथ पर चोट लगा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पूर्व घर के पास सिगरेट पीने को लेकर आपस में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर बुधवार को यह घटना हुई है। घायलों के परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
Agneepath scheme : बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, तोड़फोड़
Post Views: 17 बलिया, : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार की सुबह से माहौल गरमाने लगा। सैकड़ों की संख्या में युवक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की सूचना भी आ रही है। आंदोलन के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। पहले बलिया रेलवे स्टेशन […]
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, लोग हुए भावुक
Post Views: 43 मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी और जयंत चौधरी ने दी श्रद्धांजलि अखिलेश यादव ने पूरी की अंतिम संस्कार से पहले की विधियां समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई […]
दुकानदारको आतंकितकर छिनैती
Post Views: 12 बलिया। रेवती थाना अंतर्गत रेवती-सहतवार मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के समीप मंगलवार की रात ८ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार मुन्ना गुप्ता का फिल्मी स्टाइल में चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने दो हजार रूपये की छिनैती कर फरार हो गये। घटना से आवाक व सहमें दुकानदार द्वारा […]




