पटना

औरंगाबाद: परिवार नियोजित रखिए, भविष्य सुखमय बनाइये: डीएम


औरंगाबाद (आससे)। परिवार नियोजित रखिए व भविष्य को सुखमय बनाइये। औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने मिशन परिवार नियोजन अभियान का उदघाटन करते हुए कहा परिवार नियोजन सुरक्षित है। इससे आप सपरिवार सुखमय जीवन व्यतीती कर पायेंगे।

आज सदर अस्पताल औरंगाबाद परिसर में इस अभियान का उदघाटन करने के पश्चात श्री जोरवाल ने कहा एक पखवारा तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी प्रखंडों में कैम्प लगाकर परिवार नियोजन संबंधित जानकारियों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरुक किया जायेगा।

उन्होंने कहा इस मातहत आयी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले की स्थिति बेहतर है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सदर अस्पताल में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर जानकारी ली। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी री जोरवाल के अलावा सिविल सर्जन डा. अकरम अली, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. विकास कुमार सिंह व अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।