पटना

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार नालंदा पहुंचे इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का कई स्थानों पर अभिनंदन


      • हिलसा, एकंगसराय, इस्लामपुर, राजगीर, सिलाव सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
      • राजगीर में केंद्रीय मंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

राजगीर (नालंदा) (आससे)। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह पहली बार मंगलवार को राजगीर पहुंचे। यहां पहुंचते ही भाजपा-जदयू के कार्यकर्ताओं और उनको चाहने वालों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री द्वारा राजगीर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा और महादेवपुर में महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। यहां पहुंचने पर ढोल बाजे और घोड़े आदि से उनका स्वागत किया गया।। छबिलापुर से राजगीर और राजगीर से नालंदा के बीच जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, राजगीर विकास मंच के अध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद, जेडीयू प्रदेश सचिव मीरा कुमारी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार, जदयू वरिष्ठ नेता सुबेन्द्र राजवंशी, जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के सेक्रेटरी नीतीश कुमार, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, बिरजू राजवंशी अनुपम कुमार के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के द्वारा केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह को राजगीर के अलावे सीमा गांव में ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया स्वागत में जदयू नेता मुन्ना सिद्धकी , मखदूम कुंड के सचिव साह जदयू नेता आफताब आलम व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस्लामपुर से एप्र के अनुसार केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह को पटना से इस्लामपुर होते हुए अपने पैतृक गांव जाने के क्रम इस्लामपुर मे भाजपा जदयू कार्यकर्ताओं ने उनको फूल माला पहनाकर कई जगहों पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की बिहार में नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ चल रही है और आगे भी चलते रहेगी। स्वागत करने वालों में सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, जदयू नेता बिरेंद्र प्रसाद, उप प्रमुख सह जदयू नेता शैलेंद्र कुमार सिंह, पुर्व जिला परिषद सदस्य रितेश गांधी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू, आनंद कुमार, दानी यादव, धर्मेंद्र चौहान, अंबिका शरण, विजय प्रसाद, वही भाजपा नेता विजय विश्वकर्मा, विरेन्द्र गोप, उजाला सोनी, रंजय मालाकार, भागवत सिंह यादव, सहित कई लोग शामिल थे।

एकंगरसराय से संसू के अनुसार केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के एकंगरसराय पहुंचते ही पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, राजीव प्रसाद सिंह, सुभाष कुमार सिन्हा, मुखिया रामकृष्ण सिंह, सर्वेश प्रसाद, ई. राजद, जदयू नेता कौशल यादव, अनुज कुमार, विनोद प्रसाद, औंगारीधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष रामभूषण दयाल, मुन्ना कुमार, सतीष प्रसाद, अवधेश गुप्ता, रामप्रवेश प्रसाद सहित हजारों लोग फूल मालाओं के साथ उपस्थित थे।

सिलाव से संसू के अनुसार केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत मंगलवार के दिन सिलाव आगमन होने पर किया गया। सिलाव बायपास पर जदयू व्यवसायिक के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार साव के द्वारा उनका स्वागत किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी को तिलक लगाकर स्वागत की। वहीं नालंदा मोड़ पर महाबोधि महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार के नेतृत्व में पूरा महाविद्यालय परिवार के द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, अरविंद कुमार, परदेशी कुमार, प्रमोद कुमार, संजीत कुमार, शंकर कुमार, धीरज कुमार, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मुन्ना मलिक, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

गिरियक से संसू के अनुसार गिरियक के पावापुरी मोड़ एवं चोरसुआ के पास मंगलवार शाम को केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत किया गया। जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय कुमार सिन्हा, प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश कुमार, भोला प्रसाद, विद्यासागर, पूर्व प्रमुख सुनील कुमार, सरोज देवी, बालमुकुंद प्रसाद, अनिल पाल, बालेश्वर यादव सहित दर्जनों लोगों ने फूल माला, बुके एवं अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इसी बीच रास्ते में चोरसुआ के सैंकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि किसान प्रकोष्ठ के माणिक चंद प्रसाद की अगुआई में स्वागत किया। वहीं मुखिया चंदन कुमार, सरपंच राकेश कुमार सहित दर्जनों महिला पुरुष ने श्री सिंह को फूल माला देकर स्वागत किया।