पटना

छपरा: पचास हजार का इनामी राजेश सिंह तीन साथियों के साथ गिरफ्तार


चार पिस्टल तेरह कारतूस, दो मोटसाइकिल, मोबाइल सहित बतीस हजार नकद बरामद

छपरा। पचास हजार का ईनामी दर्जनों कांडों का वांछित अपराधी गिरोह का सरगना राजेश सिंह तीन साथियों के साथ गिरफ्तार। चार पिस्टल, तेरह कारतूस, लूट की दो मोटसाइकिल, बैंक लूट के दौरान लूट कि मोबाइल सहित लूट की बतीस हजार नकद भी बरामद। झारखंड के खूंटी झारखंड पुलिस की सहयोग से सभी को सारण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले का कुख्यात अंतरराज्यी अपराधी राजेश सिंह के उपर दो दर्जन से ज्यादा लूट, हत्या के मामले सारण के अलावा झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि जगहों पर दर्ज है। इनका गिरोह कई टुकड़ों में बटकर अलग-अलग राज्यो में लूट कि घटना को अंजाम देते है।

सबसे बड़ा मामला महाराष्ट्र का है जहां एक पेट्रोल पंप से सत्तासी लाख रुपए लूट लिए थे। एक सप्ताह पूर्व में सारण जिले के एकमा में एक फौजी कि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। जिसका परिणाम कुख्यात अपराधी राजेश व उसके गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक ने बताते हुए कहा कि ये सारण पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। पुलिस लगातार इस गिरोह के पीछे लगी हुई थी और जैसे ही पता चला की यह गिरोह झारखंड के खूंटी में शरण लिए हुए है झारखंड पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराध कर्मी राजेश सिंह मरहौरा थाना क्षेत्र के गौरा का निवासी है जो सुपारी लेकर हत्या को अंजाम देता था। वहीं इनके अन्य सहयोगी धर्मेंद्र तिवारी, हर्षित मिश्रा, नागमणि सिंह को गिरफ्तार किया गया है इन तीनों अपराधियों ने मिलकर कई बड़ी घटना को अंजाम दिया है।