पटना

जहानाबाद: टीकाकरण अभियान की सफ़लता को लेकर डीएम ने मखदुमपुर प्रखण्ड का किया भ्रमण


अधिकारियों के साथ बैठक कर माइक्रो प्लान पर की चर्चा

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर प्रखंड में टीकाकरण अभियान के तहत 6 करोड़ वयस्को को 6 माह में लगेगा कोरोना का टीका अभियान को सफ़ल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने प्रखंड भ्रमण कर माइक्रो प्लान पर परिचर्चा किया। डीएम ने प्रखंड में टीकाकरण अभियान को सफ़ल बनाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मखदुमपुर के साथ माइक्रो प्लान पर विस्तार से परिचर्चा किया।

मौके पर उन्होंने निर्देश दिया कि टीकाकरण अभियान को सफ़ल बनाने के लिए मखदुमपुर नगर पंचायत एवं पंचायत क्षेत्र में टीका आपके द्वार वाहन के माध्यम से लोगों को टीका लगाया जाए। साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर लोगों को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत टीका दिलाना सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के लिए पांच वाहन हैं, जिसका माइक्रो प्लान तैयार है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है।

डीएम ने बाल विकास परियोजना एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निदेश दिया कि पंचायत के नोडल पदाधिकारी तथा आँगनबाडी सेविका सहायिका के सहयोग से टीकाकरण कार्य को सफ़ल बनायेंगे और स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर उन्हें टीका लगवायेगे। उन्होंने टीकाकरण अभियान के सफ़ल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।