पटना

जहानाबाद: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा


राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का दिया निर्देश

जहानाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने की। बैठक का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने आगामी सभी मंडलों में आयोजित होने वाले  प्रशिक्षण कार्यक्रम को अनुशासित तरीके से करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अपने अपने मंडल में मोर्चा के गठन एवं प्रकोष्ठ के गठन को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान आगामी 15 जनवरी से 27 फ़रवरी तक राम मंदिर निर्माण निधिा संग्रह अभियान के लिए जिला कार्य समिति के सभी सदस्यों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्देश दिया गया।

वहीं जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला एवं बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल में मंडल कार्यसमिति बैठक एवं शक्ति केंद्र बैठक करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला प्रभारी शंभू केसरी, पूनम सिन्हा, पूर्व जिलाधयक्ष शशि रंजन, अजेंद्र शर्मा, धार्मेंद्र चौहान, मनोरंजन कुमार बिक्कू, विमलेश कुमार, कविंद्र प्रजापति समेत पार्टी के कई पदाधिाकारी, सभी मंडल अधयक्ष, मोर्चा के जिलाधयक्ष व प्रकोष्ठ के संयोजक उपस्थित थे।