उत्तर प्रदेश पटना

जहानाबाद: मखदुमपुर के कुमरडीह में सरकारी योजनाओं का डीएम ने लिया जायजा


शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने का दिया आदेश

जहानाबाद। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने गुरुवार को मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत कुमरडीह पंचायत के कई वार्डों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं का जायजा लिया। इस क्रम में डीएम ने सर्व खाद वितरण विक्रेता के दूकान का निरीक्षण किया, जहॉ खाद से सम्बंधिात फ्लैक्स बोर्ड नहीं लगा हुआ था। साथ ही किसी प्रकार की पंजी का संधारण नहीं किया जा रहा था। मौके पर स्थानीय किसानो ने बताया कि विक्रेता द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक पर खाद की बिक्री की जा रही है, जिस पर डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित खाद विक्रेता पर प्राथमिकी दर्ज की जाए।

तत्पश्चात जिला पदाधिाकारी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र, कुमरडीह का निरीक्षण किया, जहॉ उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवा आपूर्ति एवं स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया गया। साथ हीं स्वास्थ्य केन्द्र के कमरो का भी निरीक्षण किया गया, सभी कार्य संतोषजनक पाये गये। निरीक्षण में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र जिस दिन टीकाकरण अभियान चलाया जाता है, उस दिन स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहता है। जिला पदाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मखदुमपुर को निदेश दिया कि आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए।

निरीक्षण में धान अधिप्राप्ति की भी डीएम ने जाँच की। इस दौरान लाभुको द्वारा बताया गया कि उन्हें पोषाहार का लाभ लगभग दो माह से नहीं मिल रहा है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित बाल विकास पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं आँगनबाड़ी सेविका से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण में जिलापदाधिकारी द्वारा लाभुकों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त की गयी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि योग्य लाभुको को आवश्यक योजनाओं में आवेदन कराएँ।