उत्तर प्रदेश पटना

जहानाबाद: राज्य स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित हुआ आनंद


जहानाबाद। बभना स्थित मानस विद्यालय के छात्र अभिषेक आनंद ने अपनी वैज्ञानिक मेघा से पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करने का कार्य किय। पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, इस कहावत को आनंद ने चरितार्थ कर दिखाया है। आनंद की प्रारंभिक शिक्षा भी इसी विद्यालय से प्रारंभ हुई। विज्ञान में अभिरुचि हमेशा से रही। भविष्य में यह वैज्ञानिक बनने की सोच रखता है। पर्यावरण के लिए घातक अनुपयोगी बोतलों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया था, जो विज्ञान कांग्रेस के चयनकर्ताओं को काफ़ी पसंद आया।

उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन नवल किशोर ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के समग्र मार्गदर्शन एवं विद्वान शिक्षकों को कुशल दिशा निर्देशों का प्रतिफ़ल है। वहीं निर्देशक अभिषेक आनंद ने कहा कि सोच में कलाम, भावा, न्यूटन परिलक्षित होता है। यह सिर्फ जहानाबाद के लिए ही नहीं है बल्कि पूरे सूबे के लिए गौरव का क्षण है।

विद्यालय के प्राचार्य जुगल किशोर, राजीव नयन, विमल कुमार, शशि कुमार, राम कुमार और राजीव पाठक ने पूरे हृदय से साधुवाद व आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं शिक्षक पंकज कुमार की भूमिका विशेष सराहनीय रही। साथ ही जिला समन्वयक श्रीकांत शर्मा ने पूरे विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए साधुवाद दिया।